सरस मेला में तानसेन के बच्चों ने संस्कारों से परिपूर्ण कला का भव्य प्रदर्शन किया
पटना 28दिसम्बर, गांधी मैदान में आयोजित सरस मेला 2025 के अवसर पर तानसेन के बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और संस्कारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भरतनाट्यम, कथक एवं गायन की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में संवी सोमानी, ज़िकरा, नैतिक, आद्या देव, ब्रजेश, संभवी, निकिशा, आराध्या झा, अमायरा, जूही, अक्षिता, रमा, शौर्य, निकिता, कृतिका मिश्रा, ब्रजेश एवं नितिका कुमारी सहित कई प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित कैप्टन अशुतोष कुमार ने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर कार्य करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं होती, यदि व्यक्ति के पास कौशल की कमी हो तो उसकी शिक्षा अधूरी रह जाती है। तानसेन संस्था इसी सोच के साथ वर्षों से कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक तानसेन के माध्यम से 30,000 से अधिक बच्चों को संगीत एवं नृत्य का प्रशिक्षण दिया जा चुका है और यह प्रशिक्षण प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी। सरस मेला 2025 में तानसेन के बच्चों की यह प्रस्तुति कला, संस्कार और कौशल विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बनी।
Jan 07 2026, 21:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k