ब्राह्मण/पंडित समाज के अपमान के विरोध पर कांग्रेसियों में आक्रोश, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
किसी भी समाज का अपमान लोकतांत्रिक मूल्यों के है खिलाफ: अभिषेक सिंह राणा

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण/पंडित समाज के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। यह ज्ञापन जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में तथा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शकील अंसारी की उपस्थिति में दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में ब्राह्मण समाज के साथ हो रहे कथित भेदभाव और हाल ही में आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए विवादित प्रश्न पर कड़ी आपत्ति जताई।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कुछ समय पूर्व प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के दौरान धर्माचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को कथित रूप से अपमानित किए जाने की घटना ने भी समाज की भावनाओं को आहत किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में असंतोष और आक्रोश पैदा करती हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में लगातार ब्राह्मण/पंडित समाज की भावनाओं को आहत करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का अपमान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। पीसीसी सदस्य प्रमोद मिश्र ने मांग की कि विवादित प्रश्न की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा परीक्षार्थियों को न्याय दिलाया जाए। वहीं वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में समाज के विभिन्न वर्गों के साथ अन्याय और भेदभाव की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक सद्भाव और सभी जाति-धर्म के सम्मान की पक्षधर रही है।

शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि सरकार को चाहिए ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि समाज में भाईचारा और विश्वास बना रहे। पूर्व प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी और पूर्व मीडिया कोर्डिनेटर राजेश तिवारी ने मांग की  कि विवादित प्रश्न के अंक सभी परीक्षार्थियों को दिए जाएं तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, पूर्व सभासद अमोल बाजपेयी ने भाजपा सरकार के इस कृत्य की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि जब से योगी मुख्यमंत्री बने हैं तब से लगातार एक समाज विशेष को टारगेट बनाए हैं जो की अत्यंत ही गलत है। इस मौके पर सरदार रणजीत सिंह सलूजा,सलाहुद्दीन हाशमी,शरद श्रीवास्तव, मोहसिन सलीम,असलम अंसारी,गुड्डू जायसवाल, उमाकांत तिवारी,मो मंसूर, अवधेश गौतम,देवेंद्र श्रीवास्तव,विनोद तिवारी,मो अशरफ,राहुल मिश्रा,अजय मिश्रा, हसीब ,आदर्श मिश्रा,दिनेश तिवारी,समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
          भवदीय
    अभिषेक सिंह राणा
         अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर
फिल्म रसूख की शूटिंग का पूजा अर्चना कर किया गया शुभारंभ
लहरपुर सीतापुर, नगर क्षेत्र के एक निजी लॉन में अवध गंगा फ़िल्म के बैनर के तले हिंदी व अवधी भाषा में बनने वाली रसूख फ़िल्म का शुभारंभ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर किया गया। सोमवार को नगर क्षेत्र के एक निजी लॉन में अवध गंगा फ़िल्म बैनर के तले हिंदी व अवधी भाषा में बनने वाली रसूख फ़िल्म के प्रोड्यूसर व अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर फिल्म की शटिंग का शुभारंभ किया। फिल्म अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने बताया कि, फिल्म की शूटिंग क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी जिसमें बॉलीवुड कलाकारों के साथ-साथ क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका दिया जाएगा, उन्होंने बताया कि, फिल्म में नायिका का अभिनय वैष्णवी राजपूत निभा रही है, फिल्म के डायरेक्टर मुबीन वारसी हैं व सहायक प्रोड्यूसर रवि सुधा चौधरी के साथ-साथ मियां चौहान, मनोज बक्शी, दुर्गेश चौहान सहित अन्य कलाकार भी भाग ले रहे हैं।
हाथियों के बढ़ते हमलों का मुद्दा लोकसभा में उठा, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने मांगी विशेष केंद्रीय सहायता

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने लोकसभा में नियम 377 के तहत झारखंड में बढ़ती हाथियों के हमलों की घटनाओं का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हाथियों के हमलों की घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में घरों और खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

सांसद मनीष जायसवाल ने उपलब्ध रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2019-20 से अब तक हाथियों के हमलों में 450 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं पिछले 18–20 वर्षों में यह संख्या लगभग 1200 से 1300 के बीच आंकी गई है। हाल के महीनों में रामगढ़, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम तथा विशेष रूप से हजारीबाग जिले में 25 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि हाथियों के झुंडों की लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही से लोगों के बीच भय और असुरक्षा का वातावरण बन गया है। इस समस्या के प्रमुख कारणों में वन क्षेत्रों एवं पारंपरिक हाथी कॉरिडोर पर अतिक्रमण, अवैध खनन और विकास गतिविधियों के कारण प्राकृतिक आवास में कमी, जंगलों में भोजन और जल स्रोतों की कमी तथा प्रभावी चेतावनी और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र का अभाव शामिल हैं।

सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि झारखंड के लिए विशेष केंद्रीय सहायता पैकेज उपलब्ध कराया जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों को समयबद्ध और पारदर्शी मुआवजा सुनिश्चित किया जाए, आधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम लागू किए जाएं तथा हाथियों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए अंतर-राज्यीय समन्वय तंत्र स्थापित किया जाए।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित प्रयास बेहद जरूरी हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सके ।

यूजीसी कोइ फुंसी नहीं है एक कैंसर है जो 2018 से पल रहा था दिखा आज: सूरज प्रसाद चौबे राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ। 17 मार्च को एडवोकेट अनिल मिश्रा ग्वालियर जो कि सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय संरक्षक है का आगमन मिर्जापुर हो रहा है के स्वागत अभिनंदन की समीक्षा बैठक मे बोलते हुए सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने कहा कि हिंदू एक्टिविस्ट साध्वी ऋत्मभरा ने UGC के जातिगत दिशा निर्देशों के मुद्दे की तुलना एक फुंसी से करते हुए कहा कि फुंसी का इलाज़ करना चाहिए, न कि आत्महत्या करना i, इस पर सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने कहा कि UGC कोई फुंसी नहीं है एक कैसर है जो 2018 से पल रहा था दिखा आज, ब्राह्मण घूसखोर और अवसर वादी ठाकुर अत्याचारी वैश्य गरीबो का खून चूसने वाले पूजी पति,इन दो वर्गों को पाठ्यपुस्को से लेकर सामाजिक सरोकारों तक में जिस संगठित तरीके से नकारात्मक चित्र करने की मानसिकता बन चुकी है इसकी बुनियाद बदलने की आवश्यकता है सामाजिक संरचना मे ये वर्ग ( ब्राह्मण क्षत्रिय, लाला वैश्य) लक्षित तरीके से निरंतर अपमानित किए जा रहे हैं और हर एक मामले में कुछ अपवाद को छोड़ कर सरकार द्वारा मात्र  औपचारिकता पूर्ण जवाब दे कर पल्ला झाड़ लिया जा रहा है    इसका कारण ये भी है राजनीतिक और कानूनी रूप से सवर्ण इतना निशक्त कर दिया गया गया है सवर्ण के लिए न कोई  आयोग है न कोई एक्ट को बाकियों के लिए उनका अपमान करना सबसे आसान रहा है, मोदी जी ने कहा था कि जब मौका मिलेगा तो बदला लेना ही है आज सवर्ण के साथ बदला ही लिया जा रहा है।
ट्रैक्टर बेचने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार,ट्रैक्टर बरामद
*जिले की नवाबगंज पुलिस ने किसानों से धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से पांच ट्रैक्टर बरामद किया है।इस गिरोह के सदस्य किसानों को झांसा देकर उनके नाम पर ट्रैक्टर फाइनेंस कराते थे और बाद में उन्हें रेलवे में लगाने का लालच देकर ट्रैक्टर लेकर बेंच देते थे।वहीं गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप सिंह (प्रतापगढ़),सुभाष चंद्र यादव (मैनपुरी),राम जी शर्मा (मथुरा) और संदीप यादव (बाराबंकी) शामिल हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी किसानों को डाउन पेमेंट देकर उनके नाम पर ट्रैक्टर फाइनेंस कराते थे।इसके बाद वे किसानों को बताते थे कि इन ट्रैक्टरों को रेलवे के काम के लिए लगाया जाएगा,जिससे हर महीने 25 हजार रूपए किराया मिलेगा।किसानों का भरोसा जीतने के लिए आरोपी उन्हें तीन महीने का किराया अग्रिम भुगतान करते थे।झांसे में आकर किसान अपने ट्रैक्टर इन लोगों को सौंप देते थे।इसके बाद आरोपी ट्रैक्टरों क़ो रेलवे में लगाने के बजाय दूसरे जिलों में ले जाकर अधिक कीमत पर बेंच देते थे और पैसे आपस में बांट लेते थे।इस मामले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव निवासी हृदय राम,प्रभावती और अनीस कुमार ने अलग अलग शिकायतें दर्ज कराई थी।अनीस कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उनके ट्रैक्टर को रेलवे में लगाने के बहाने लिया था और तीन महीने का किराया भी दिया था परन्तु बाद में ट्रैक्टर दूसरे जिले में बेंच दिया और वापस नहीं किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सुभाष चंद्र यादव के खिलाफ तीन और कुलदीप सिंह के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं।इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि नवाबगंज थाने में ट्रैक्टर गायब होने के कुल 8 मामले सामने आए थे।इनमें से 7 ट्रैक्टर अभी तक बरामद कर लिए गये हैं,जबकि एक ट्रैक्टर की तलाश अभी जारी है।पुलिस फरार ट्रैक्टर की बरामदगी में जुटी हुई है।
विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर विक्रोली में हुई बैठक
मुंबई। महानगर के प्रतिष्ठित सामाजिक व्यक्तियों की 15 मार्च 2026 को विक्रोली पूर्व गोदरेज आवास प्रांगण में एक बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से मुंबई उच्च न्यायालय अधिवक्ता एवं नोटरी भारत सरकार एडवोकेट अनिल शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी,सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,युवा समाजसेवी मनोज जगदीश शर्मा,संतोष निरंकार शर्मा, विनोद जगदीश शर्मा,श्रीमती राधा संतोष शर्मा,श्रीमती ममता शर्मा,श्रीमती प्रीति शर्मा,श्रीमती सोनम शर्मा के साथ श्रीमती माधुरी शर्मा उपस्थित थीं। उक्त बैठक में समाज के उत्थान, विशिष्ट सम्मानित व्यक्ति विशेष का सम्मान,वर्तमान समय को देखते हुए आगामी भविष्य के चिंतन पर सामाजिक कार्यप्रणाली पर बदलाव, बच्चों के शिक्षा में बदलाव एवं मार्गदर्शन हेतु सामाजिक प्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा प्रशिक्षण व्यवस्था पर परिचर्चा हुई।उक्त सामाजिक उत्थान परिचर्चा पश्चात सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी ने उपस्थित सभी के समक्ष नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली पर विस्तृत परिचर्चा किया तथा उससे संबंधित जनहितकारी लाभ से अवगत कराया। उपस्थित सभी लोगों ने नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट के महत्व की जानकारी प्राप्त करके जुड़ने का प्रस्ताव रखा तथा उक्त कार्यक्रम की सराहना किया।
आजमगढ़: पुण्यतिथि पर याद किए गए हरिऔध, केन्द्रीय विद्यालय संग्रहालय पुस्तकालय बनवाये जाने की मांग उठी
ज़मगढ। निजामाबाद में पत्रकारों ने कवि सम्राट अयोध्या सिंह उपाध्याय ' हरिऔध के प्रतिमा के समक्ष साफ सफाई किया। तत्पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ मिश्र के नेतृत्व में पत्रकारों ने कवि सम्राट अयोध्या उपाध्याय के ' हरिऔध , 79 वीं पूण्य तिथि पर उनके प्रतिमा के समक्ष साफ सफाई कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात एक विचार का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र नाथ मिश्र ने कहाकि कवि सम्राट अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध, कि लिखी पुस्तके रचनाएं कक्षा एक से लेकर एम ए तक कि किताबों में पढ़ाया जा है। उन्होंने कहा जिसके कारण उनका मान सम्मान पूरी दुनिया के लोग करते हैं। किन्तु दुःख इस बात का है निजामाबाद में जहां पर उनका जन्म स्थान है वहां केवल एक मूर्ति लगी है। वह भी उपेक्षा कि शिकार हो रही है।साफ सफाई तक नहीं हो पाती है।जो कि बहुत ही चिंता का विषय है। पत्रकारों ने निजामाबाद में उनके नाम से केन्द्रीय विद्यालय , संग्रहालय, पुस्तकालय बनवाये जाने की मांग किया। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इन सभी मांगों से संबंधित ज्ञापन विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया जाएगा । गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाठक ने किया।इस अवसर पर सर्वेश तिवारी, डॉक्टर शाहनवाज खान,सन्तोष मिश्रा, जयहिंद यादव, शाह आलम आदि पत्रकार मौजूद रहे।
MSME योजनाओं की प्रगति पर मंत्री राकेश सचान ने की समीक्षा, बजट का पूरा उपयोग करने के निर्देश
* विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कारीगरों को प्रशिक्षण व टूलकिट वितरण तेज करने पर जोर, औद्योगिक परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

लखनऊ। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को निर्यात भवन, कैसरबाग में विभागीय योजनाओं के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, बजट व्यय और लंबित परियोजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले सभी योजनाओं में बजट का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी लक्ष्य तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि 31 मार्च तक शेष बजट व्यय करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
बैठक में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बढ़ई, लोहार, कुम्हार, दर्जी और मोची सहित विभिन्न पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उन्हें आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मंत्री ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण और टूलकिट वितरण की प्रक्रिया को और तेज किया जाए, ताकि अधिक से अधिक कारीगर इस योजना का लाभ उठा सकें।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को बैंक ऋण और मार्जिन मनी उपलब्ध कराकर स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं।
इसके अलावा ओडीओपी वित्त पोषण सहायता योजना के अंतर्गत हजारों उद्यमियों को आर्थिक सहायता दी गई है। साथ ही प्रशिक्षण और टूलकिट कार्यक्रमों के माध्यम से उत्पादों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मंत्री राकेश सचान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि औद्योगिक आस्थानों, क्लस्टर पार्कों और यूनिटी मॉल जैसी परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाई जाए और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों के विकास से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय उद्यमियों को भी नई संभावनाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य उद्यमिता को प्रोत्साहित कर युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
मंत्री सचान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं की नियमित निगरानी की जाए और अगले छह महीनों में लंबित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को और गति मिल सके।
जनता दर्शन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले – हर व्यक्ति की समस्या का होगा हर संभव समाधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय 7, कालीदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि हर व्यक्ति की समस्या का हर संभव समाधान किया जाएगा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान उपमुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान में संबंधित अधिकारियों की स्पष्ट जवाबदेही तय की जानी चाहिए, ताकि पीड़ित व्यक्ति को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उपमुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण से जुड़े मामलों को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यक हो, वहां दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
जनता दर्शन में महिलाओं, दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम में भूमि विवाद, दुर्घटना से संबंधित मामले, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और उत्पीड़न जैसी विभिन्न समस्याएं लोगों द्वारा उठाई गईं।
उपमुख्यमंत्री स्वयं फरियादियों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनते रहे और सीधे संवाद के माध्यम से समाधान का भरोसा दिलाया। जनता दर्शन में सैकड़ों लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं।
समस्याओं के समाधान के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने बुलंदशहर, मिर्जापुर, अंबेडकरनगर, शामली, प्रतापगढ़ और फर्रुखाबाद के जिलाधिकारियों के साथ ही सम्भल, चित्रकूट, ललितपुर, बदायूं, शामली, रायबरेली और बहराइच के पुलिस अधीक्षकों तथा शासन के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विधायक रमेश चंद्र मिश्र के प्रयासों से गजेन्द्रपुर में गोमती नदी पर बनेगा पीपा पुल

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित माँग को पूर्ण करते हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने ग्राम गजेंद्रपुर में जनपद जौनपुर और जनपद सुल्तानपुर के मध्य गोमती नदी पर पीपा पुल के निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन करके कार्य का शुभारंभ कराया।59 लाख रुपए की लागत से उक्त पीपा पुल का निर्माण किया जा रहा।

पीपा पुल के बनने से क्षेत्रीय जनों को 10-15 किमी की दूरी कम होगी।
पुल बनने से दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। यहां पुल के न होने से जनपद जौनपुर और जनपद सुल्तानपुर के ग्राम गजेंद्रपुर सहित क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांव के ग्रामीणों को नाव के सहारे नदी को पार करना पड़ता था।
अब पीपा पुल के निर्माण से क्षेत्रीय जनों का सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा।