महाकुंभ 2025: बच्चों के साथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए जाने ये 5 जरूरी उपाय


महाकुंभ 2025 जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में लाखों लोग शामिल होते हैं, जिससे भीड़भाड़ का माहौल रहता है। बच्चों के साथ यात्रा करना एक बड़ी जिम्मेदारी है। यहां 5 ऐसे जरूरी कदम बताए गए हैं, जो आपकी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाएंगे।

1. बच्चों को पहचानने योग्य बनाएं

बच्चों को ऐसे कपड़े पहनाएं जो दूर से पहचान में आ सकें। उनके कपड़ों में एक पहचान पत्र (ID) लगाएं, जिसमें उनका नाम, माता-पिता का नाम, फोन नंबर और पता लिखा हो। यह गुम होने की स्थिति में मददगार साबित होगा।

2. भीड़ से बचने के लिए समय और स्थान का चयन करें

महाकुंभ के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ स्नान पर्व पर होती है। बच्चों के साथ यात्रा के लिए सुबह जल्दी या शाम को कम भीड़भाड़ वाले समय का चयन करें। बच्चों को मुख्य घाटों की भीड़ में ले जाने से बचें।

3. बच्चों को सुरक्षा नियम समझाएं

यात्रा से पहले बच्चों को सिखाएं कि अगर वे गुम हो जाएं तो क्या करें। उन्हें बताएँ कि वे किसी पुलिसकर्मी, सुरक्षा कर्मी या आयोजन स्थल के वॉलंटियर की मदद लें।

4. GPS ट्रैकर या स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करें

बच्चों को GPS ट्रैकर या स्मार्टवॉच पहनाएं, जिससे आप उनकी लोकेशन ट्रैक कर सकें। यह तकनीक गुम होने की स्थिति में बहुत उपयोगी होती है।

5. योजना बनाकर यात्रा करें

यात्रा से पहले महाकुंभ के नक्शे का अध्ययन करें। बच्चों के लिए एक निश्चित मिलन स्थल तय करें और उन्हें इसके बारे में जानकारी दें। इसके अलावा, भीड़भाड़ वाले स्थानों में हमेशा बच्चों का हाथ पकड़े रहें।

इन सावधानियों को अपनाकर आप महाकुंभ 2025 की यात्रा को बच्चों के साथ सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं।

झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के पुलिस और सुरक्षा बलों को मिले गणतंत्र दिवस 2025 पर वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय पदक


गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर विभिन्न राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा के कार्मिकों को दिए गए पदकों की सूची है, जिसमें वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए प्राप्त पदकों की संख्या दी गई है। यहाँ राज्यवार विवरण दिया गया है।

अरुणाचल प्रदेश:

वीरता पदक (जीएम): 01

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 02

असम:

वीरता पदक (जीएम): 01

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक 

(पीएसएम): 14

बिहार:

वीरता पदक (जीएम): 02

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

 ;(पीएसएम): 07

छत्तीसगढ़:

वीरता पदक (जीएम): 11

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 01

सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम): 10

दिल्ली:

वीरता पदक (जीएम): 03

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

 ;(पीएसएम): 17

गोवा:

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 01

गुजरात:

वीरता पदक (जीएम): 02

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 09

हरियाणा:

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 01

सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम): 08

झारखंड:

वीरता पदक (जीएम): 01

कर्नाटका:

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 02

सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम): 19

केरल:

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 01

सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम): 10

मध्य प्रदेश:

वीरता पदक (जीएम): 04

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 17

महाराष्ट्र:

वीरता पदक (जीएम): 04

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 39

मणिपुर:

वीरता पदक (जीएम): 01

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 07

मेघालय:

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 03

मिजोरम:

वीरता पदक (जीएम): 01

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 03

नगालैंड:

वीरता पदक (जीएम): 01

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 03

ओडिशा:

वीरता पदक (जीएम): 06

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 02

सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम): 11

पंजाब:.

वीरता पदक (जीएम): 02

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 15

राजस्थान:

वीरता पदक (जीएम): 01

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 16

सिक्किम:

वीरता पदक (जीएम): 01

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 01

तमिलनाडु:

वीरता पदक (जीएम): 02

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 21

तेलंगाना:

वीरता पदक (जीएम): 02

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 12

त्रिपुरा:

वीरता पदक (जीएम): 01

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 06

उत्तर प्रदेश:

वीरता पदक (जीएम): 17

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 05

सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम): 73

उत्तराखंड:

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम): 05

पश्चिम बंगाल:

वीरता पदक (जीएम): 02

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति 

पदक (पीएसएम): 20

यह सूची गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस सेवा के कर्मचारियों को दी जाने वाली विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त पदकों के वितरण का विवरण प्रस्तुत करती है.

झारखंड में अगले कुछ दिनों में तापमान में आएगी गिरावट,कई जगहों पर हल्का और मध्यम कोहरा भी छाया रहा


झारखंड डेस्क 

झारखंड में ठंड फिर एक बाऱ बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखी जाएगी। राज्य के उत्तरी हिस्सों में अगले तीन दिनों में तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। बाकी हिस्सों में भी दो दिन बाद तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।25 जनवरी को कई जगहों पर हल्का और मध्यम कोहरा भी छा सकता है।

क्या है मौसम विभाग का आकलन

रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में ठंड से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से सर्दी का सितम बढ़ने के आसार हैं। अभी ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों को ठंड से बचाव के इंतजाम करने की जरूरत है।

 3 से 4 डिग्री तापमान में आएगी कमी

मौसम विभाग ने बताया कि 25 जनवरी से ठंड बढ़ेगी। राज्य के उत्तरी इलाकों में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इन इलाकों में गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, और जामताड़ा जिले शामिल हैं। बाकी जिलों में भी दूसरे दिन से अगले तीन दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है

30 जनवरी तक कुछ जगहों पर रहेगी कोहरा

राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा। इसके बाद आसमान साफ हो गया। 26 जनवरी और 30 जनवरी को सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रह सकती है, लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा।

मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों के लिये किया अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार इस बदलते मौसम में लोगों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें, खासकर सुबह और शाम के समय। गरम पेय पदार्थों का सेवन करें और ठंडी चीजों से परहेज करें। बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखें।

हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया झील परिसर का दौरा

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गुरुवार सुबह 6:00 बजे हजारीबाग झील परिसर का दौरा किया। मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्होंने झील में घूम रहे स्थानीय लोगों और सैलानियों से मुलाकात की। विधायक ने झील परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण पर जनता से सुझाव सुने और उनकी समस्याओं पर चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने झील की स्थिति और रखरखाव में हो रही कमियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिसर की स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही, झील के सौंदर्यीकरण और लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

झील में विधायक को टहलते देख लोग हैरान रह गए। युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने उनकी सादगी की सराहना की। कई लोग उनसे बातचीत करने और सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे।

विधायक के इस दौरे से जनता में सकारात्मक संदेश गया है। झील के संरक्षण और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से स्थानीय लोग उत्साहित हैं।
मत्स्य कृषकों के विकास में CIFE, मुंबई का सतत योगदान – दौडवा कुण्डवा में एकीकृत जलीय कृषि प्रशिक्षण का शुभारंभ

हज़ारीबाग: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान (CIFE), मुंबई के सतत प्रयासों के तहत हजारीबाग जिले के दौडवा कुण्डवा गांव में 70 मत्स्य कृषकों के लिए तीन दिवसीय एकीकृत मल्टी ट्राफिक जलीय कृषि मॉडल पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन बरही अनुमंडल पदाधिकारी, श्री जोहन टुडू द्वारा किया गया,जिन्होंने प्रशिक्षण मैनुअल का भी अनावरण किया।

यह उल्लेखनीय है कि CIFE, मुंबई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रेम कुमार पूर्व में भी हजारीबाग में किसानों के साथ विभिन्न उन्नत मत्स्य पालन तकनीकों पर कार्यशालाएं आयोजित कर चुके हैं। पिछली यात्राओं में उन्होंने किसानों को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों, जल प्रबंधन और सहायक जल कृषि प्रणालियों पर मार्गदर्शन दिया था, जिसका सकारात्मक प्रभाव आज किसानों की बढ़ती उत्पादन क्षमता में देखा जा सकता है।

अनुमंडल पदाधिकारी,बरही ने इस मौके पर कहा कि एक ही जलाशय में मत्स्य पालन के अलावा एकीकृत कार्यक्रम चलाकर कृषक अपने आय में बढ़ोत्तरी कर सकते है।

डॉ. प्रेम कुमार ने इस अवसर पर कहा, "CIFE, मुंबई हजारीबाग के मत्स्य कृषकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए सदैव तत्पर है। हमारा लक्ष्य किसानों को केवल मछली पालन तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि उन्हें मोती पालन और सिंघाड़ा उत्पादन जैसे विकल्पों से जोड़कर उनकी आय के नए द्वार खोलना है।"

प्रशिक्षण सत्र में मत्स्य कृषकों को तालाब में एकीकृत रूप से मछली, मोती और पानी फल (सिंघाड़ा) की खेती करने के व्यावहारिक तौर-तरीके सिखाए गए। यह मॉडल किसानों को जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और बहुउद्देश्यीय कृषि के माध्यम से अधिकतम आर्थिक लाभ प्राप्त करने में सहायता करेगा।

हजारीबाग जिले में CIFE, मुंबई की सतत उपस्थिति ने किसानों को नई तकनीकों से जोड़ा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन एवं मत्स्य विभाग के सहयोग से CIFE टीम किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहायता लगातार प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षु कृषक उपस्थित रहे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें दिल्ली के पटेल नगर और राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्रों का राजनीतिक प्रबंधन सौंपा गया है।


चुनावी अवधि के दौरान इन दोनों क्षेत्रों में सांसद मनीष जायसवाल की सक्रिय भागीदारी देखने को मिलेगी।

सांसद मनीष जायसवाल ने अपनी राजनीतिक प्रबंधन क्षमता, संगठनात्मक कौशल और चुनावी रणनीति का प्रदर्शन बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और झारखंड विधानसभा चुनावों में बखूबी किया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की पांच में से चार विधानसभा सीटों और हजारीबाग जिले की सभी पांचों सीटों पर एनडीए की प्रचंड जीत सुनिश्चित कराने में अहम भूमिका निभाई थी।

दिल्ली चुनाव में जिम्मेदारी मिलने पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और जनता बेहद उत्साहित हैं। सभी ने सांसद मनीष जायसवाल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया है कि वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी संगठन के पक्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और भाजपा को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई चयन प्रक्रिया


हजारीबाग : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक संध्या की तैयारी को लेकर आज 22 जनवरी 2025 को नगर भवन में सदर एसडीओ श्री राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की चयन प्रक्रिया की गई। इस चयन प्रक्रिया में लगभग 15 स्कूल कॉलेज एवं विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं के बच्चों एवं कलाकारों ने भाग लिया जिसमें 12 कार्यक्रमो का चयन किया गया। 

चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग कमेटी के सदर एसडीओ के अलावे प्रहलाद सिंह संस्कृति कर्मी,शोभा सिन्हा,डॉ धीरज कुमार ,जादूगर एन ए चौधरी एवं मंच संचालक एवं रंग कर्मी मनोज सिन्हा के द्वारा किया गया। 

 इस चयनित कलाकारों के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना है।

“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’’ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हजारीबाग: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’’ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय (राजकीय बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय), हजारीबाग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में 350 छात्राएँ उपस्थित थी। इस अवसर पर श्रीमती शिप्रा सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल विवाह, सखी वन स्टाप सेंटर, महिला हेल्प लाईन, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, चाईल्ड लाईन सहित अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना पर नई दिल्ली में प्रस्तारित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्राओं के बीच किया गया। छात्राओं को महिला हेल्प लाईन, चाईल्ड लाईन, सखी वन स्टाप सेंटर, बाल विवाह निषेध से संबंधित पम्पलेट का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी छात्राओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं की शपथ भी दिलायी गई।   

इस अवसर पर अनुभा श्वेता होरो, प्यारी रविदास, विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएँ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

उपायुक्त नैंसी सहाय ने किया कटकमदाग अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण।

उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने बुधवार को कटकमदाग अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण आज बुधवार को किया। इस दौरान अपर समाहर्ता श्री संतोष कुमार सिंह मौजूद रहे।

अंचल और प्रखंड कार्यालय के कार्यों की जांच

अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय का भ्रमण कर उपस्थिति पंजी, माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित मामले, सामान्य रोकड़ पंजी, नामांतरण, एनटीपीसी हेतु अर्जित भूमि का नामांतरण,भू लगान, भंडार कक्ष,कैशबुक, आवंटन पंजी, म्यूटेशन आदि भूमि से संबंधित अन्य मामलों की गहनता से जांच की। 

जांच के क्रम में कैश बुक,सीएल पंजी, जन शिकायत आदि महत्त्वपूर्ण पंजियों के अद्यतन न होने पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई।

अंचल और प्रखंड कार्यालय के कार्यों की जांच

अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय का भ्रमण कर भूमि हस्तांतरण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से आए पत्रों के कंप्लायंस,कैशबुक, आवंटन पंजी एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की जांच की। जांच के क्रम में कैश बुक,सीएल पंजी, जन शिकायत आदि महत्त्वपूर्ण पंजियों को अद्यतन करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया एवं अंचल के कार्यप्रणाली व्यवस्था में सुधार लाने की सख्त चेतावनी दी। प्रखंड कार्यालय में आकस्मिक अवकाश पंजी, आगत निर्गत पंजी, सूचना अधिकार पंजी, अंकेक्षण पंजी, वाहन लॉग बुक, जनशिकायत पंजी, पेंशन पंजी, सर्विस बुक,सैरात पंजी एवं बंदोबस्त पंजी की अद्यतन स्थिति आदि की जांच उपायुक्त द्वारा की गई। उपायुक्त कार्यालय से आए पत्रों के कंप्लायंस की जानकारी लेने के साथ-साथ उपायुक्त ने कर्मियों को कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया। 

उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय में कर्मियों के कार्यों की ली जानकारी

उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपस्थित सीओ और बीडीओ से कार्यालय में कर्मियों की वर्तमान संख्या की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीओ एवं बीडीओ को कर्मियों के साथ नियमित समीक्षा बैठक करने एवं क्षेत्र भ्रमण कर तत्संबंधी कार्यों की रिर्पोट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित प्रखंड और अंचल के सभी विभागीय पदाधिकारी, कर्मी,अभियंता,पंचायत सचिव, जनसेवक, राजस्व कर्मचारी, ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।