ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
हाजीपुर नगर के वार्ड नंबर 35, मालीपुर बिंदटोला में भाजपा संगठन महापर्व, विशेष सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली. कार्यक्रम में टोले के लोगों की बातें सुनी गयीं और बाढ़ राहत, सड़क, नल-जल, बिजली आदि समस्याओं को नगर परिषद, विधायक और जिला प्रशासन तक ले जाकर निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया.
भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष किशोर कुणाल नन्हक ने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि, पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, विश्वकर्मा योजना, आवास योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है.
कार्यक्रम में बालक महतो, बिहारी महतो, उदय कुमार, सुनील कुमार, कांति देवी, शांति देवी, मनोरमा देवी, रेखा देवी, संगीता देवी, राकेश कुमार, गंगा साह, राम ईश्वर साह, सनोज कुमार, मुख्तार साह, अनिल महतो, परम महतो, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र राय आदि उपस्थित थे।
Oct 23 2024, 14:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k