गुमनाम पर्यटन स्थलों की विशेषता बताकर पा सकते हैं पुरस्कार
![]()
पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन करा रहा प्रतियोगिता
हाजीपुर
पर्यटन विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में मेरा प्रखंड, मेरा गौरव विषय पर प्रतियोगिता करायी जायेगी।प्रतियोगिता का उद्देश्य वैसे पर्यटन स्थल, जो अभी तक प्रकाश में नहीं आये हैं, उन्हें लोगों के माध्यम से प्रकाश में लाना है. यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की जायेगी और चयनित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा.
प्रतिभागी को चयनित पर्यटन स्थल की तीन फोटो 10 एमबी, 30 सेकंड का अच्छी गुणवत्ता वाला वीडियी जो प्रतियोगिता के लिए निर्धारित समय में खींचा गया हो, संबंधित विभाग के पोर्टल पर अपलोड करना है. साथ ही संबंधित स्थल की धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व को 200 शब्दों में दर्शाना है। प्रतियोगिता के लिए आवेदन की प्रविष्टि एक नवंबर तक होगी।
ऐसे स्थान का चयन प्रतिभागी प्रतियोगिता के लिए कर सकेंगे। जैसे लालगंज में गुरुद्वारा, नेपाली छावनी मंदिर, गांधी आश्रम, शारदा सदन पुस्तकालय, वैशाली गढ़, वैशाली चौमुखी महादेव मंदिर, अभिषेक पुष्पकरणी, पातालेश्वरनाथ मंदिर,
कोनहारा घाट,चेचरघाट, बरैला झील, गंगा, सोन गंडकका संगम, गज ग्राह की रणभूमि, रामभद्र का रामचौरा मंदिर, चेचर ग्राम समूह आदि के साथ प्रखंड में अवस्थित ऐसे स्थान जिन्हें हम नहीं जान पा रहे हैं, लेकिन वह ऐतिहासिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
प्रतियोगिता का उद्देश्य वैसे पर्यटन स्थल, जो अभी तक प्रकाश में नहीं आये हैं, उन्हें लोगों के माध्यम से प्रकाश में लाना है. चयनित प्रतिभागी को ज्यूरी अवॉर्ड के तहत प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 45 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार में 35 हजार रुपये और पीपुल्स च्वाइस अवार्ड के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार 45 हजार व तृतीय पुरस्कार में 35 हजार रुपये दिये जायेंगे साथ ही 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 20 हजार रूपये तथा 518 प्रतिभागियों को 10 हजार रुपये के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा.
प्रत्येक प्रखंड से एक स्थल का होगा चयन
बताया गया कि प्रत्येक प्रखंड से एक स्थान चयन किया जाना है, जो पर्यटक स्थल के रूप में महत्वपूर्ण है. उसका चयन कर विभाग को अग्रसारित किया जायेगा, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी विभागीय वेबसाइट https-www.tourism.bihar.gov.in पर अपना registration कर सकते है. अधिक जानकारी के लिए पर्यटन प्रभारी सह जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी वैशाली से संपर्क स्थापित किया जा सकता है.


पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन करा रहा प्रतियोगिता




सारण के सांसद सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूही ने कहा कि हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेले को विकसित कर राष्ट्रीय पटल पर लाने और इसे रोजी-रोजगार से जोड़ने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। सोनपुर मेले को विकसित एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान करने के लिए तत्काल 50 करोड़ की लागत से कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसे दिल्ली हाट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
हाजीपुरं जिले में चल रही विकास योजनाओं व विकास कार्यों को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया । मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव ने योजनाओं की समीक्षा की गई ।समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने पंचायत सरकार भवन के निर्माण जल्दी पूर्ण कराने का निर्देश दिया. साथ ही जिले में जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के लक्ष्य के विरुद्ध 100% उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान कृषि टास्क फोर्स की बैठक नियमित रूप से कराने तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को हर घर नल का जल योजना का कार्य समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया गया.
उन्होंने वैशाली जिले में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लालगंज गुरुद्वारा, नेपाली छावनी परि मंदिर, गांधी आश्रम, शारदा सदन पुस्तकालय, वैशाली गढ़, वैशाली चौमुखी महादेव, अभिषेक पुष्करणी, पातालेश्वर मंदिर, कोनहारा घाट, चेचर, बरैला झील, गंगा-गंडक के संगम आदि स्थानों को पर्यटनस्थल के रूप में योजना तैयार करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. इस दौरान जिले के सभी कार्यपालक अभियंता, जिला योजना पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान प्रौद्योगिकी पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
हाजीपुर : जिले में गंगा नदी के तटवर्ती तीन प्रखंडों में आयी बाढ़ के कारण खरीफ फसल को हुई क्षति को देखते हुए सरकार ने बाढ़ पीड़ित किसानों को अनुदान देने की घोषणा की है. इसके लिए विभागीय स्तर पर फसल क्षति का आंकलन किए जाने के बाद कृषि विभाग ने किसानों से ऑनलाइन आवेदन मंगा रही है. जिला कृषि कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार हाजीपुर प्रखंड के एक पंचायत, राधोपुर प्रखंड के सभी 20 पंचायत तथा महनार के चार पंचायत बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है. इन प्रखंडों से 14 अक्टूबर तक कुल 1365 किसानों ने फसल क्षति अनुदान के लिए आवेदन दिया है. हालांकि आवेदन के लिए जिला कृषि कार्यालय से अंतिम तिथि की घोषणा नहीं की गयी है. विभाग द्वारा तीनों प्रखंडों में कुल 4008.12 हेक्टेयर भूमि पर बाढ़ के कारण फसल नुकसान होने का आंकड़ा सामने आया है. सरकारी आंकड़े के अनुसार बाढ़ के कारण किसानों को सात करोड़ 10 लाख 75 हजार 40 रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है.
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2024 के आयोजन को लेकर दूसरी बैठक भी हो चुकी है.
कृषि में युवाओं की भागीदारी विषय पर लालगंज में आयोजित सेमिनार के दूसरे दिन सहकारिता बैंक का एटीएम कार्ड जारी किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार शामिल हुए। सहकारिता, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में सहकारिता बैंक खोला जा रहा है, जिससे किसानों का काम काफी आसान होगा. कृषि में युवाओं की भागीदारी के कार्यक्रम को लेकर मंत्री ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम गांव में पहली बार आयोजित हो रहा हैं। इसके लिए ममता महिला किसान क्लब को हर संभव मदद का भरोसा दिया। मंत्री ने ममता महिला किसान के गठन और कृषि में युवाओं की भागीदारी पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के लिए जागृति कला केंद्र के सचिव व राष्ट्रीय कृषि शिक्षा विशेषज्ञ अभय नाथ सिंह को बधाई। अंतरराष्ट्रीय सेमिनार कार्यक्रम में आनलाइन माध्यम से बोस्टन, यूएसए से डॉ अभिमन्यु ठाकुर, हांगकांग से डॉ ईशा गौरव, पीट्सबर्ग से डॉ मणि शेखर, प्रयागराज से डॉ अनुज कुमार मिश्रा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर से डॉ रंजना कुमारी आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह ने कृषि और सहकारिता दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं।और कृषि हमारी आत्मा हैं। कार्यक्रम के संयोजक अभय नाथ सिंह ने कहा कि सेमिनार में कई वैज्ञानिक भी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 20 सालों से अपने संसाधनों से गांव में कार्यक्रम किया जा रहा हैं। किसानों के सम्मान और कृषि को रोजगारपरक बनाना कार्यक्रम का उद्देश्य हैं। इस अवसर पर केंद्रीय रेशम बोर्ड, असाम के वैज्ञानिक डॉ धर्मेंद्र कुमार जिज्ञासु, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्यामानंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, अमृता ओझा, रंजन प्रसाद, उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, अमृतपुर पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार, लालगंज आत्मा के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे.
Oct 17 2024, 13:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k