कांग्रेस 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से झारखंड विधानसभा चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी


भाजपा पूंजी पतियों की सरकार रही है वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार झारखंडियों की सरकार है - सुबोध कांत सहाय

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों खबर खास ली है इसी क्रम में कांग्रेस ने भी आनेवाले विधानसभा चुनाव में जिला से पंचायत स्तर पर अभियान तेज कर दिया है। 

30 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड जिला अध्यक्ष विधायक और सांसदों का होगा जूठन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर करेंगे चर्चा। वही प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन झारखंड में कांग्रेस चुनावी अभियान का शुरुआत करेगी।जिसमे चुनावी घोषण पत्र और एजेंडे के साथ आम लोगों तक पहुंचेंगे। 

वहीं पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने कहा कि उनकी अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक होने के बाद अब 2 अक्टूबर से चुनावी अभियान को लेकर रणनीति बनेगी। दो अक्तूबर से कांग्रेस का चुनावी अभियान राज्य भर में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के पहले चरण में कांग्रेस द्वारा लड़े हुए 35 सीटों पर अपना प्रचार अभियान करेंगे। दूसरे चरण में जब गठबंधन के साथ सीटों का बंटवारा हो जाएगा तब पूरे एकादशी विधानसभा में अपना अभियान चलाएंगे। वही 15 अक्टूबर से सभी वार्ड से लेकर पंचायत स्तर तक अभियान चलाया जाएगा। 

सुबोध कांत ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा जो 5 सालों में जनहित से जुड़े कार्य किया गया है उसे जनता को बताने का काम करेंगे। उन्होंने विपक्ष पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की जो पिछले 18 साल की सरकार रही वह पूंजीपतियों की रही है। वर्तमान सरकार झारखंदायों की सरकार है।

नामकुम अंचल में ताला तोड़कर प्रभार ग्रहण करने के वायरल वीडियो के संबंध में रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिंह ने दिया जांच का आदेश

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनल में प्रसारित "नामकुम अंचल में प्रभार प्राप्त करने के लिए ताला तोड़कर सीओ के चार्ज लेने की खबर का वीडियो वायरल हुआथा। इसके बाद आज रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा इस वायरल वीडियो की खबर की जांच के आदेश दिए गए हैं।

उपायुक्त द्वारा दिनांक 28 सितंबर 2024 को नामकुम अंचल में घटी घटना के वायरल वीडियो के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची को स्थल जांच कर संलिप्त दोषी पदाधिकारी/कर्मियों को चिन्हित करते हुए 24 घंटे के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, नियुक्ति पा कर युवा हुए गदगद


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में सितंबर का महीना नियुक्तियों का महीना कहा जा सकता है। जिस तरह से मुख्यमंत्री हेमंत सूर्य ने कल 27 सितंबर को जेएसएससी की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा पास करने वाले 527 लोगों को नियुक्ति दिया।

 इसके बाद आज 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा है। वही इसके बाद खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इन्डोर स्टेडियम में छात्रों के बीच छात्रवृत्ति और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। 

राजधानी रांची के जैप 1 शौर्य सभागार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को इन 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया। कार्यक्रम का आयोजन श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से किया गया था। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके कार्यकाल में विभिन्न विभागों में हजारों युवाओं की नियुक्ति की गई है।

 हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में पुराने नियुक्तियों को याद करते हुए कहा कि इस वित्तीय वर्ष में 5,403 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों एवं 539 लैब सहायकों की नियुक्ति की गई है।

झारखंड सरकार के द्वारा मिले नियुक्ति पत्र पाकर प्रशिक्षण अधिकारियों के चेहरे खिल उठे। अपने आप को सरकारी कर्मचारी बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। बता दे कि नवचयनित 444 प्रशिक्षण अधिकारियों में कृषि पदाधिकारी समेत कई पदों पर झारखंड राज्य के गठन के बाद पहली बार नियुक्ति हुई है।

रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज रांची कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को विभिन्न पूजा पंडालों में सपरिवार पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मां दुर्गा की प्रतिमा और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया तथा दुर्गा पूजा की तैयारियों से संबंधित बिंदुवार जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मौके पर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य सरकार की ओर से रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति सहयोग की अपेक्षा रखती है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि आपके नेतृत्व में दुर्गा पूजा समितियों को प्रशासन की ओर से हरसंभव पूरा सहयोग मिलता रहा है। मौके पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति सहित विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के साथ सदैव खड़ी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन का पूरा सहयोग पूजा समितियों को मिलेगा। मौके पर मुख्यमंत्री ने रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के संयोजक अजीत सहाय, उपसंयोजक राजीव रंजन प्रसाद, सहसंयोजक जयसिंह यादव, अध्यक्ष चंचल चटर्जी, वरीय उपाध्यक्ष राजन वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप राय बाबू सहित अशोक यादव, सहित अन्य उपस्थित थे।

सीएम हेमंत सोरेन मेकॉन चौक से सिरम टोली निर्माणाधीन फ्लाईओवर का लिया जायजा, दिए कई निर्देश


2024 के अंतिम महीने में रांचीवासियों जल्द देखने को मिलेगा हैंगिंग फ्लाईओवर की सौगात

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : डोरंडा स्थित जैप वन के शौर्य सभागार में नव चयनित 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद वापस निकले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डोरंडा इलाके मेकॉन चौक के पास निर्माणाधीन फ्लाई ओवर जायजा लेने पहुंच गए।

निर्माणस्थल पर मुख्यमंत्री खुद सर में हेलमेट पहन निर्माण कार्य का पूरा जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी थे। मौके पर उन्होंने खुद घूम-घूम कर कार्य के प्रगति की जांच की। इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से कई जानकारियां ली। वहीं कार्य को लेकर कई निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने रांची में आवागमन की सुविधा सुलभ कराने पर जाेर दिया। 

साथ ही कहा कि लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर का शुभारंभ होना आवश्यक है। मेकॉन से सिरम टोली तक बनने वाले इस ब्रिज में सिर्फ रेलवे ट्रैक के ऊपर ब्रिज को हैंगिंग करने का काम बाकी रह गया है। इसे हैंगिंग ब्रिज के साथ डबल डेकर ब्रिज भी कहा जा रहा है क्योंकि इसके ठीक नीचे रांची की सबसे पुरानी ओवर ब्रिज कहे जाने वाले फ्लाईओवर भी है। वहीं इसकी लंबाई की बात करें तो यह लगभग ढाई किलोमीटर लंबा ओवर ब्रिज है।

वही कांटाटोली फ्लाईओवर की बात करें तो इसका जल्द ही उद्घाटन होने वाला है यूं कहें तो दुर्गा पूजा से पहले रांचीवासी इस फ्लाईओवर पर सफर कर सकते है।

आइआइटी आइएसएम धनबाद में अप्लाइड जियोफिजिक्स विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जियो कॉन्फ्लूएंस हुआ शुरू

देश भर के आइआइटी व एनआइटी के 170 से अधिक भूभौतिकीविद ले रहे हैं हिस्सा,

झा.डेस्क

धनबाद में देश भर से भू- वैज्ञानिक का हुआ महाजुटान,

आइआइटी आइएसएम के अप्लाइड जियोफिजिक्स विभाग के तीन दिवसीय जियो फेस्ट व विभिन्न आइआइटी व एनआइटी के 170 से अधिक भूभौतिकीविद हिस्सा ले रहे हैं.

 इसके साथ ही संस्थान में इमरजिंग ट्रेंडस इन अर्थ साइंसेस, जियो हजार्ड एंड रिसोर्स मैनेजमेंट विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन भी शुरू हो गया. जियो कॉन्फ्लूएंस और सेमीनार का उद्घाटन के एक साथ किया गया. 

उद्घाटन के मुख्य अतिथि पद्मश्री हर्ष के गुप्ता ने किया. हर्ष संस्थान के 1963 बैच के पूर्व छात्र भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव हैं. विशिष्ट अतिथि व संस्थान के 1969 बैच की पूर्व छात्र डॉ जेआर कयाल, पूर्व उप महानिदेशक, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआइ) मौजूद थे.

 इस सेमीनार को मुख्य उद्देश्य विचारों के आदान-प्रदान और सीखने के लिए एक मंच प्रदान करना है और ‘मेक इन इंडिया’ प्रोग्राम को धरातल पर लाना है, हर्ष के गुप्ता ने कहा कि पृथ्वी की स्थिरता इस बात पर निर्भर करती है कि हम इसे कैसे समझते हैं. पृथ्वी को समझने में हमें भूविज्ञान मदद करता है. क्योंकि इसमें पृथ्वी को समझने के लिए सभी प्रासंगिक विज्ञान शामिल हैं. उन्होंने सम्मेलन के आयोजकों की सराहना की.

नुकसान से बचने में मदद करती है भू-संकटों की भविष्यवाणी :

डॉ जेआर कयाल ने बताया कि भू-संकटों की भविष्यवाणी जीवन और संपत्ति के नुकसान से बचने में मदद कर सकती है. भूभौतिकीविदों को इस दिशा में काम करना चाहिए, संस्थान के उपनिदेशक प्रो धीरज कुमार ने कार्यक्रम अध्यक्षता की. कहा : खनन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में होने के नाते, हम भू-संकटों जैसे भूस्खलनों के निगरानी और मानचित्रण से संबंधित समस्याओं का सामना करते हैं. हम इन समस्याओं के समाधान के लिए भूभौतिकीविदों की मदद लेते है. 

उद्घाटन सत्र के समापन पर प्रो संजीत कुमार पाल, अप्लाइड जियोफिजिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कॉन्फ्लूएंस के पहले कई कार्यक्रम हुए. इनमें सबसे प्रमुख, हैकाथन, जियो टॉक, पोस्टरमेकिंग, क्विज प्रतियोगिता आदि मुख्य आकर्षण रहा.

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित 10 महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा की जायेगी मज़बूत


कंद्रीय गृह मंत्रालय नेG झारखंड डीजीपी और मुख्य सचिव को किया सतर्क

झा. डेस्क

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा और सख्त की जायेगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने उक्त निर्णय लिया है.साथ ही सभी जिलों के एसपी को विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा सुदृढ़ करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

झारखंड डीजीपी और मुख्य सचिव को किया सतर्क केंद्रीय गृह मंत्रालय दिया निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में एक रिपोर्ट झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी को भेजी है. इसमें बताया गया है कि चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण नेताओं का भ्रमण, पब्लिक मीटिंग, रोड शो, रैली सहित अन्य कार्यक्रम बढ़ जाता है. इन कार्यक्रमों में भीड़ होने की वजह से सुरक्षा से संबंधित कुछ बिंदु बिना जांच के रह जाते हैं. इस दौरान नक्सल इलाके में नक्सल सहित अन्य बिंदुओं पर खतरा होता है.इसलिए कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जायें.

सुरक्षा सूची में पीएम और सीएम समेत 10 के नाम

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव के दौरान जिन लोगों की सुरक्षा सुदृढ़ की जानी है, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पक्ष-विपक्ष के कुल 10 नेताओं के नाम शामिल हैं. इन्हें चुनाव के दौरान विशेष और व्यापक सुरक्षा सिर्फ झारखंड में ही मिलेगी. रिपोर्ट में सुरक्षा को लेकर किये जानेवाले इंतजाम और कार्यक्रमों के दौरान बरती जानेवाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया है.

झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 49 प्रस्ताव पर लगी मुहर, रांची में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज,

राशन कार्ड की संख्या 20 से बढ़कर 25 लाख की गई


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई।इस बैठक में कुल 49 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.जो इस प्रकार हैं-

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित लाभुक के लिए झारखंड राज्य खाद्य योजना के लाभुक का लक्ष्य 20 लाख से बढ़ा कर 25 लाख किया गया। मुफ्त खाद्यान योजना अगले आदेश तक बढ़ाया गया। वही पीडीएस डीलर का कमीशन 100 रुपए से बढ़ा कर 150 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है।

पीडीएस डीलर के आश्रित अब 60 साल की उम्र के बाद निधन पर भी अनुकंपा का लाभ ले सकते हैं। अब इसे बढ़ाकर 70 साल कर दिया गया है।

झारखंड राज्य युवा आयोग प्रक्रिया एवं संचालन अधिनियम 2024 की स्वीकृति मिली।

झारखंड में 15 वर्ष का कार्य अवधि पूरी कर चुकी सरकारी वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा।

राजधानी रांची में नए मेडिकल कॉलेज के लिए 10 अरब रुपए की मंजूरी दी गई। 

राजकीय होमियो पैथिक अस्पताल गोड्डा के चिकित्सा पदाधिकारी के मानदेय वृद्धि की गई।

बोकारो के 500 बेड के अस्पताल का नाम जगन्नाथ महतो मेडिकल कॉलेज किया गया।

राज्य योजना से नेताजी सुभाष आवासीय विद्यालय में जेनरेटर व्यवस्था एवं शिक्षा संचालन की स्वीकृति मिली।

अनुसूचित जन जाति, जाति पिछड़ा वर्ग के तहत संचालित 6 एकलव्य विधायक के गैर सरकारी संस्था से संचालन की स्वीकृति।

रांची विश्व विद्यालय के सिल्ली विधानसभा में डिग्री विधायक के निर्माण के लिए 59 करोड़ के राशि की स्वीकृति

पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति नियमावली 2018 के संशोधन की स्वीकृति।

धनबाद साइंस केंद्र के लिए 41 करोड़ की मंजूरी दी गई। 

स्टेट ऑफ आर्ट संस्थान के तौर पर विकसित करने के लिए पोल्टेकनिक कॉलेज खरसवा के लिए राशि की स्वीकृति।

झारखंड प्रोफेसनल एजुकेशन ऑर्डिनेंश 2024 की स्वीकृति , शुल्क नियामक समिति का गठन , शक्ति का निर्धारण किया गया है ।

फूलो झानो महाविद्यालय के तहत नर्सिंग कॉलेज के स्थापना की स्वीकृति

रांची में निर्माणाधीन रबिंद्र भवन के लिए 292 करोड़ के पुनरीक्षित प्रक्लन की स्वीकृति

डिजिटल पंचायत योजना के संशोधन की स्वीकृति 

गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्प संख्यक माध्यमिक विद्यालय के कर्मियों को 7 वे वेतनमान के अनुरूप पेंशन एवं अन्य सुविधा के संबंध में स्वीकृति

स्टेट ऑफ आर्ट संस्थान के तौर पर विकसित करने के लिए पोल्टेकनीक कॉलेज जयनगर ,कोडरमा के लिए राशि की स्वीकृति

झारखंड विधानसभा के सदस्यों के गृह निर्माण के लिए अग्रिम राशि लेने से संबंधित नियमावली में संशोधन।

झारखंड अग्नि समन सेवा के अराजपत्रित नियमावली में संशोधन की स्वीकृति।

केंद्र प्रायोजित कृषि उन्नति योजना के तहत ग्राम स्तर पर कार्यरत कृषक मित्रों के देय राशि को 1000 से बढ़ा कर 2000 रुपए किया गया ,16 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ

साहेबगंज में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा के लिए 433 एकड़ रैयती भूमि के अधिग्रहण की स्वीकृति

रसोइया सह सहायिका को 1000 हजार रुपए अतिरिक्त वृद्धि 12 महीने के लिए किया गया।

मंईयां सम्मान यात्रा के पांचवें दिन की शुरुआत कोल्हान प्रखंड के पूर्वी सिंहभूम ज़िला के बोराम में पहुंचा

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची डेस्क :- मंईयां सम्मान यात्रा के पाँचवे दिन की शुरुआत पूर्वी सिंहभूम ज़िला के बोराम से हुई। मंईयाँ सम्मान यात्रा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री बेबी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व एवं दृढ़ संकल्प के कारण ही झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना धरातल पर उतर सकी। झारखंड की बेटियों , माताओं , बहनों को सम्मान देने का प्रण मुख्यमंत्री ने लिया और आज झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना लागू कर उनके खातों में प्रतिवर्ष 12000रुपये (प्रति माह 1000 रुपये) दिये जा रहे हैं। आप सभी इसी तरह मज़बूती के साथ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ खड़ी रहें, तो आने वाले दिनों में झारखंड की आधी आबादी को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। 

माननीय मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि मंईयाँ सम्मान यात्रा के तहत झारखंड के जिस कोने में भी जा रहे हैं, आप सभी महिलाओं का अपार समर्थन मिल रहा है। आपका उत्साह और जोश हमे आगे बढ़ने की ताक़त दे रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में हमारी सरकार ने महिलाओं को हर स्तर पर बराबरी का हक़ एवं अधिकार देने का काम किया है चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो ,स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो या फिर रोज़गार के क्षेत्र में हो । महिलाओं को रोज़गार , व्यवसाय के लिए हमारी सरकार ऋण उपलब्ध करा रही है। हमारी सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की 18 से 50 वर्ष तक की बेटियों , माताओं , बहनों को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के तहत मिलने वाली 1000 रुपये की राशि ने आर्थिक रूप से सहयोग किया है ।

विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि झारखंड में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने झारखंड की महिलाओं के मान-सम्मान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की है। आज झारखंड की बेटियों, माताओं और बहनों के खाते में हर महीने 1000 रुपये आ रहे हैं । खाते में पैसे पहुँचने का काम अगर कोई कर रहा है, तो वह है आपका बेटा , दादा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन। उन्होंने कहा कि हर महीने मिलने वाली राशि बंद होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना परिवार को भी मज़बूत करेगी, क्योंकि अगर एक परिवार में जितनी अधिक बेटियाँ , बहने , बहुएँ होंगी ,उनके परिवार में ये राशि बढ़ती जाएगी । उन्होंने कहा कि मंईयाँ सम्मान यात्रा में आज हज़ारों की संख्या में महिलाएँ आयीं हैं । यात्रा से हम झारखंड की लाखों महिलाओं को जोड़ने का काम कर रहे हैं। हम आपका प्यार और आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ रहे हैं। 

माननीय कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए कृषि ऋण माफ़ी योजना के तहत 2 लाख तक के क़र्ज़ को माफ़ किया है । 200 यूनिट मुफ़्त बिजली योजना से राज्य के लाखों परिवारों को राहत देने का काम किया है। लोगों का बिजली बिल माफ़ किया है। बच्चों को विदेश में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति दी है। बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मज़बूती दी है। मुख्यमंत्री ना जाने कितनी ही योजनाओं से लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। आप सभी खुश रहें यही मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का उद्देश्य है।

JSSC द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में चयनित 527 अभ्यर्थियों को सीएम हेमंत सोरेन ने दिया नियुक्ति पत्र


लंबी लड़ाई के बाद नियुक्ति पत्र पाकर चयनित अभ्यर्थी हेमंत सोरेन का जताया आभार

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : राजधानी रांची के जैप 1 सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेएसएससी द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में चयनित 327 अभ्यर्थियों और री-काउंसलिंग के माध्यम से 200 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यहां के युवा ऊर्जावांत होते है। कभी-कभी उस ऊर्जा का उपयोग सही चीजों के लिए भी हो जाता है कभी-कभी गलत चीजों में भी उस ऊर्जा का उपयोग हो जाता है। उन्होंने कहा झारखंड अलग राज्य बनने के बाद अलग-अलग क्षेत्र में इस राज्य को कई तूफानों का सामना करना पड़ा। फिर हमारी सरकार ने सभी विभागों के अंदर सभी से संपर्क करके नियमावली बनाना प्रारंभ किया फिर नियुक्तियां प्रारंभ हुई। 

हेमंत सोरेन ने जेपीएससी परीक्षा को याद करते हुए कहा कि हम लोगों ने जेपीएससी का एग्जाम कंडक्ट कराया था। देश में भी वह रिकॉर्ड रहा है कि सबसे कम समय में उसका रिजल्ट प्रकाशित करके हम लोगों ने नियुक्तियां दी। 

नियुक्ति पत्र मिलने से अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि वे इस दिन का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। बताया कि उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई बार नियुक्ति में अड़चनें आईं, जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और हाईकोर्ट का भी सहारा लिया, फिर जाकर आज हम इस स्थिति में पहुंचे हैं।

बता दें कि जेएसएससी द्वारा अनुशंसित 331 पदों के अलावा स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक के 150 से अधिक ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला, जिन्हें पहले नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाया था। जिसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के 44, पथ निर्माण विभाग के 7, जल संसाधन विभाग के 39, नगर विकास विभाग के 18 और परिवहन विभाग के 4 अभ्यर्थियों को भी झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में नियुक्ति पत्र मिला।