अंबेडकर नगर जिलाधिकारी के कड़े रुख के बाद हुई औचक छापेमारी,कई अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई
अंबेडकर नगर।
जिलाधिकारी के कड़े निर्देश के बाद अवैध अस्पतालों के खिलाफ शुरू हुए अभियान से हड़कंप मच गया।सभी तहसीलों के सभी ब्लॉक में चलाए गए अभियान के दौरान कार्रवाई की जद में कई अस्पताल आए।
बीते दिनों जच्चा बच्चा की मौत के बाद,पूर्व में भी आई शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा सभी उपजिलाधिकारियों को स्थानीय सरकारी चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी की टीम गठित की गई थी। जिनके द्वारा एक साथ अपने-अपने क्षेत्र में सघन जांच की गयी।इस मौके पर टाण्डा, जलालपुर, अकबरपुर, आलापुर व उपजिलाधिकारी की टीम द्वारा जांच में कुल 17 प्राइवेट अस्पतालों व पैथोलॉजी सेन्टरों को नियम विरूद्ध संचालित होना पाया गया जिनके खिलाफ सम्बंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी और 8 को 2 दिवस के अन्दर कारण बताओ नोटिस जारी की गयी है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा है कि कोई भी तीमारदार झोलाछाप डाक्टरों और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज न करायें। उन्होनें इस तरह से संचालित हो रहे प्राइवेट अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटरों के बारें में लोगों से अवगत कराने को भी कहा है।

अंबेडकर नगर।
इस मौके पर टाण्डा, जलालपुर, अकबरपुर, आलापुर व उपजिलाधिकारी की टीम द्वारा जांच में कुल 17 प्राइवेट अस्पतालों व पैथोलॉजी सेन्टरों को नियम विरूद्ध संचालित होना पाया गया जिनके खिलाफ सम्बंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी और 8 को 2 दिवस के अन्दर कारण बताओ नोटिस जारी की गयी है।

अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर जिला मुख्यालय स्थित एआरटीओ कार्यालय में लगी आग के बाद जहां विभाग के सूत्रों द्वारा नुकसान न होने का दावा किया जा रहा वहीं क्षेत्र में इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।बता दें कि मंगलवार देर शाम उपसम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में लगी आग से हड़कंप मच गया। कार्यालय में अचानक धूआं उठने लगा जो देखते ही देखते आग की लपटों में परिवर्तित हो गया। दफ्तर में मौजूद अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों में खलबली मच गयी। उनके द्वारा तत्काल अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गयी। कुछ ही देर में पहुंचे कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
इस घटना को लेकर एक तरफ जहां आम जनमानस में चर्चा है कि आग से सरकारी अभिलेख जो जलकर राख हो गये। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह आग जिस दिशा में जनरेटर रखा गया है वहीं शार्ट सर्किट की चिनगारी से लगी और इर्द-गिर्द रखे कूड़ें के सामान धू-धू कर जलने लगा।
अंबेडकर नगर।
अकबरपुर एसडीएम पवन जायसवाल ने बताया कि बसखारी में हुई घटना को देखते हुए यह अभियान जनपद के विभिन्न स्थानों पर चलाया जा रहा है अभी तक जनपद के विभिन्न स्थानों में चार अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है जिसमें अस्पताल पर एफआईआर दर्ज कर दिया गया आगे भी अभियान जारी रहेगा जिससे अवैध संचालित अस्पताल क्लिनिक को बंद कराया जा सके।
अंबेडकर नगर।
नाराज परिजनों ने बसखारी अकबरपुर मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया था।जहां उच्चाधिकारियों द्वारा कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ था।
अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
Jun 19 2024, 13:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k