अंबेडकर नगर: अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
किशोरी को अपहृत कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जहां किशोरी को बरामद कर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है वहीं आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
प्रकरण अहिरौली थाना अंतर्गत एक गांव का है, जहां की किशोरी को उसके ही गांव के गैर समुदाय के युवक किस्मत अली द्वारा अपहृत कर लेने का परिजनों ने आरोप लगाया।इस घटना से गांव में तनाव बढ़ गया।संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद पता नहीं चला। गांव के दो गुटों में तनाव से परेशान स्वजन ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ग्रामीणों के आक्रोश को शांत किया। तलाश में कई संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। भोर में आरोपित अपने घर पहुंचकर एक कमरे में छिप गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

किशोरी को अपहृत कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जहां किशोरी को बरामद कर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है वहीं आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर। प्रचंड गर्मी में बिजली कटने की वजह से साढ़े चार सौ मुर्गियों के मरने पर पीड़ित ने मुख्य मंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कारवाई है। प्रकरण जलालपुर उपखंड के अंतर्गत आने वाले सब स्टेशन नेवादा से जुड़ा हुआ है। पीड़ित रमेश यादव निवासी ग्राम बरईपुर वल्लीपुर पोस्ट मठिया तहसील जलालपुर ने शिकायत की है कि उसके द्वारा मुर्गी फार्म संचालन हेतु विद्युत विभाग द्वारा व्यवसायिक कनेक्शन लिया गया है जिसका बिजली का बिल नियमित रूप से जमा किया जाता है।
अम्बेडकरनगर।
अम्बेडकर नगर। दो सगे भाइयों ने एक साथ सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।एक साथ दोनो भाइयों के चयन पर बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।
अंबेडकर नगर।
Jun 17 2024, 13:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.6k