अंबेडकर नगर:चुनाव ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षक के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा
अंबेडकर नगर।
चुनाव में ड्यूटी से इन्कार करना शिक्षक को महंगा पड़ा। विभाग ने करवाई करते हुए शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। शिक्षा क्षेत्र जलालपुर के भदोही प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक जितेंद कुमार दुबे की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में लगाई गई थी, लेकिन बार-बार पत्राचार के बावजूद उन्होंने बीमारी का बहाना बताकर चुनाव ड्यूटी से इन्कार कर दिया।इसकी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया था और कार्यालय संबद्ध किया।अब खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के विरुद्ध कर्मचारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए जलालपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है

अंबेडकर नगर।

अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
राशन वितरण प्रणाली में फैली अनियमितताओं पर नकेल कसने को लेकर विभाग द्वारा कई प्रयास किए जा रहे। ई पास मशीन और बायोमेट्रिक के बाद अब
अंबेडकर नगर।
Jun 03 2024, 14:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k