saraikela

May 23 2024, 17:17

एक बदहाल गांव का दर्द जहां के लोग 10 वर्षो से एक गड्ढे के पानी पीने के लिए हैं विवश


सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपूर स्थित आर आई टी थाना क्षेत्र का  मिरुडीह गाँव  एक ऐसा गांव हैं जहां आज गड्ढे से पानी पीने के लिए लोग मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह बदहाली पिछले 10 साल से झेल रहे हैं लेकिन ना तो सरकार में बैठे लोगों ने इस गांव की सुधि ली और नही  अधिकारी हीं।   झारखंड राज्य अलग होने के 24 वर्ष हो गए हैं   इसके बावजूद  आजतक  इस बस्ती में चापकल तक नहीं गाड़ा गया जिसे ग्रामीण  गड्ढे का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

आज लोकसभा चुनाव है सरकार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं। दूसरी तरफ इस गांव के लोगों को  शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए किसी को परवाह नही है।

एक तरफ भीषण गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल बना हुआ है। वहीं जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे जल संकट भी यहां गहराता जा रहा है।

राज्य के कई जिलों में पेयजल की समस्या हो रही है ।इतनी भीषण गर्मी में के कारण जल संकट के बीच झारखंड का यह गांव आज भीलापतागंज बना हुआ है ?

बबलू मंडल ग्रामीण ने बताया कि देश की आजादी के बाद राज्य अलग होने का बाद दो दर्शक हो गया लेकिन आज तक एक भी पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा चापाकल ओर नल की सुविधा से बंचित है।

गांव से  काफी दूर में एक चापाकल है जहाँ सुबह से लंबी कतार लगी रहती है साथ हीं घंटो इंतज़ार के बाद नम्बर आता है।

हालात बद से बदतर है इस बस्ती के लोगो का जो गड्ढे का गंदा पानी पीते हैं सपरिवार, गांव की औरतें अहले सुबह बर्तन लिए बस्ती के पास बने एक गड्ढे पर पंहुचती हैं, जहां गड्ढे के गंदे पानी को एक कपड़े के सहारे छान कर ओर बर्तन में भरती हैं और घरों तक साइकिल और माथे पर लेकर आती हैं,

ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव भी चल रहा है परंतु कई समाजसेवी जन प्रतिनिधि नेता मंत्री इस बस्ती तक नहीं पहुंचे , केंद्र से लेकर राज्य के नेता द्वारा चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे भी किए लेकिन किसी ने उसे पूरा नहीं किया,  गांव के लोग करीब दस वर्षों से गड्ढे का पानी घर मे पिटकारी अथवा उबाल कर पी रहे हैं।

अब सबाल उठता है कि विकास का दावा करने वाले जनप्रतिनिधि और सरकार कब इस गांव के लोगों का दर्द समझेगी।

saraikela

May 23 2024, 13:10

कल्पना सोरेन पहुंची रांची एयरपोर्ट घाटशिला के लिए हुई रवाना छठे चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन का

सरायकेला:  आज छठे चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है।
कल्पना सोरेन घाटशिला, पोटका बोकारो में आज् चुनावी जनसभा  करेगी जमशेदपुर से JMM के उम्मीदवार समीर मोहंती के पक्ष में जनसभा का आयोजन किया गया है।


वहीं  बोकारो के जारीडीह में झामुमो के प्रत्याशी मथुरा महतो के पक्ष में  जनसभा भी  वह आज  करेंगी ।

एयरपोर्ट पर कल्पना सोरेन ने कहा जनता का प्यार देखकर आत्मविश्वास बढ़ा है जिस तरह लोग हेमंत सोरेन से प्यार करते हैं ठीक उसी तरीके का समर्थन पूरे राज्य भर में मिल रहा है आम मतदाताओं से मतदान करने की कल्पना सोरेन ने अपील भी की है।

saraikela

May 22 2024, 19:49

सरायकेला : काशी नाथ साहू कॉलेज सरायकेला में बनाए जा रहें डिस्पैच सेंटर का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण


सरायकेला: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत आगामी दिनांक 25 मई 2024 को 08-रांची लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 50-ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान की तैयारी को लेकर आज उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बरदीयार के द्वारा श्री काशी नाथ साहू कॉलेज सरायकेला में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया।


निरीक्षण क्रम में उन्होंने चुनाव संबंधित सामग्री, बूथवार मार्किंग, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सीटिंग अरेंजमेंट, साफ-सफाई तथा सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेटिंग, अग्निशमन यंत्र आदि की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस ऑफिसर के बैठने समेत मेडिकल टीम के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया. साथ ही डिस्पैच सेंटर में आवश्यक सभी सुविधाओं के अलावा सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मौक़े पर उप विकास आयुक्त के साथ परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला भु अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

saraikela

May 22 2024, 18:11

नारायण आईटीआई लुपुंगडीह परिसर में राजा राम मोहन राय की जयंती मनाई गई




सरायकेला : जिला के चांडिल अनुमंडल स्थित नारायण आईटीआई लुपुंगडीह परिसर में राजा राम मोहन राय की जयंती मनाई गई एवं उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया गया । इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे जी ने कहा कि राजा राममोहन रॉय (22 मई 1772 - 27 सितंबर 1833) को भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है। इनके पिता का नाम रमाकांत तथा माता का नाम तारिणी देवी था।भारतीय सामाजिक और धार्मिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में उनका विशिष्ट स्थान है। वे ब्रह्म समाज के संस्थापक, भारतीय भाषायी प्रेस के प्रवर्तक, जनजागरण और सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता तथा बंगाल में नव-जागरण युग के पितामह थे। राघव सिहं राठौर उ भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम और पत्रकारिता के कुशल संयोग से दोनों क्षेत्रों को गति प्रदान की। उनके आन्दोलनों ने जहाँ पत्रकारिता को चमक दी, वहीं उनकी पत्रकारिता ने आन्दोलनों को सही दिशा दिखाने का कार्य किया| राजा राम मोहन राय को राय की उपाधि अकबर 2 ने दिया था । इनको ,भारत के पुनर्जागरण का पिता, कहा जाता है। राजा राम मोहन राय ने सबसे पहले ( आत्मीय सभा) की स्थापना किए थे। इनको भारत का प्रथम आधुनिक पुरुष माना जाता है। इनकी समाधि ब्रिस्टल (इंग्लैंड) में है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे ऐडवोकेट निखिल कुमार, प्राचार्य जयदीप पांडेय, शांति राम महतो, कृष्ण पद महतो, देव कृष्णा महतो, पवन कुमार, गौरव महतो आदि उपस्थित रहे।

saraikela

May 22 2024, 18:09

एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ की जीत के लिए आजसू ने झोंकी पूरी ताकत, हरेलाल महतो ने स्वयं बुलेट पर घूमकर किया प्रचार





सरायकेला : रांची लोकसभा के एनडीए गठबंधन प्रत्याशी संजय सेठ की जीत के लिए आजसू पार्टी ने भी एड़ी चोटी जोर लगा दिया है। बुधवार को आजसू ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव स्वयं बुलेट पर घूमकर लोगों के बीच भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान हरेलाल महतो ने लोगों से "फिर एक बार मोदी सरकार" बनाने के लिए कमल फूल के निशान पर वोट देने का अपील किया। इस अवसर पर हरेलाल महतो ने कहा कि इंडी गठबंधन लाख हथकंडे अपनाए या जनता को दिग्भ्रमित करने का काम करें लेकिन देश की जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि 400 पार केवल नारा नहीं है बल्कि यह एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। हमारे इस लक्ष्य को पूरा करने के देश की जनता ने संकल्प लिया है। हरेलाल महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा के विस्थापितों के मुद्दों को कई बार संजय सेठ ने सदन में उठाने का काम किए हैं लेकिन झामुमो सरकार ने विस्थापन आयोग गठन करने का झूठा वादा करके विस्थापितों को ठगने का काम किया है। हरेलाल महतो ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को डेढ़ लाख वोट मिलने का दावा किया है। बुधवार को ईचागढ़ विधानसभा के सभी चारों प्रखंड में भाजपा और आजसू ने संयुक्त रूप से मोटरसाइकिल रैली निकाली और संजय सेठ के पक्ष में प्रचार किया। मोटरसाइकिल रैली चांडिल प्रखंड के लेंगडीह स्थित पीएचडी मोड़ से चिलगु तथा उरमाल से चिरुगोड़ा, ईचागढ़ प्रखंड के पुराणडीह से बांदु तथा मिलन चौक से रुगड़ी हाट तक निकाली गई। नीमड़ीह प्रखंड के झिमड़ी से रघुनाथपुर तथा चालियामा से रघुनाथपुर तक निकाली गई। कुकडू प्रखंड के ओड़िया से तिरुलडीह तक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में आजसू व भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर कुकडू प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि सचिदानंद महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, जिला प्रवक्ता सीमन्त महतो, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष भरत महतो, बबलू महतो, बुद्धदेव बनर्जी, राजेश साव, कामदेव महतो आदि उपस्थित मौजूद थे।

saraikela

May 22 2024, 18:08

एनडीए गठबंधन प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन



सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में रांची लोकसभा के एनडीए गठबंधन प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में बुधवार को पूरे विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग दल बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। कुकड़ू प्रखंड में मंडल अध्यक्ष भरत चंद्र महतो के नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाईकिल पर ओड़िया गांव से निकाली गई रैली तिरूलडीह में समाप्त हुआ। नीमडीह पश्चिमी मंडल की बाईक रैली मंडल अध्यक्ष चिनिबास महतो के नेतृत्व में झिमड़ी से शुरू कर नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर में समाप्त हुआ। नीमडीह पूर्वी मंडल की बाईक रैली मंडल अध्यक्ष बासुदेव सिंह के नेतृत्व में चालियामा से शुरू कर रघुनाथपुर में समाप्त हुआ। चांडिल मध्य मंडल की बाईक रैली मंडल अध्यक्ष खगेन महतो के नेतृत्व में चांडिल पीएचडी मोड़ से शुरू कर चिलगु में समाप्त हुआ। चौका मंडल की बाईक रैली मंडल अध्यक्ष मोतीलाल कुमार के नेतृत्व में उरमाल से शुरू कर चिरुगोड़ा में समाप्त हुआ। ईचागढ़ की बाईक रैली मंडल अध्यक्ष फटिक चंद्र गोराई के नेतृत्व में पुरानडीह से शुरू कर बांदू व मिलन चौक से शुरू कर रुगड़ी बाजार में समाप्त हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ 'अबकी बार फिर मोदी सरकार, अबकी बार चार सौ से पार' आदि नारा बुलंद किया। इस दौरान भाजपा के ईचागढ़ विधानसभा संयोजक मधुसुदन गोराई ने कहा कि भाजपा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है जिससे रांची लोकसभा में संजय सेठ की जीत सुनिश्चित है। भाजपा के मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का रुझान एन डी ए प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में है।

saraikela

May 22 2024, 17:12

वोट बहिष्कार की बाते सुनते ही चांडिल एसडीओ पहुंची स्व० करण महतो के घर, परिजनों से कहा मिलेगा न्याय, मतदान करें




सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के रसुनिया पंचायत के रावताड़ा समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में *वोट बहिष्कार* करने का ऐलान कर दिया था। वहीं, पत्र लिखकर चुनाव आयोग को भेजा था, आज चांडिल एसडीओ शुभ्रा रानी रावताड़ा गांव पहुंची और ग्रामीणों ओर परिजनों से मुलाकात की, ओर आश्वासन भी दिया जल्द न्याय अवश्य मिलेगा देर हे परंतु न्याय जरूर मिलेगा । आपको बता दू कि विगत 5 मार्च 2024 की रात रावताड़ा निवासी 19 वर्षीय करण महतो की संदिग्ध मौत होने के बाद उसके परिजनों तथा ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि स्व० करण महतो की हत्या हुआ हे , लेकिन दोषियों के प्रति अबतक कोई कार्रवाई नहीं किया गया, इसलिए उन्होंने वोट बहिष्कार करने का मन बना लिया ,आज तक घटना स्थल से मिले खून का रिपोर्ट जिला पुलिस द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया।जिसके कारण ड्रा० ओर प्रशासन के प्रति परिजन नाराजगी जताई। बुधवार को एसडीओ शुभ्रा रानी ने स्व० करण महतो के परिजनों से मुलाकात की तथा मतदान करने की अपील की उन्होंने कहा कि मताधिकार को व्यर्थ नहीं जाने दें, इसका उपयोग जरूर करें एसडीओ ने कहा कि स्व० करण महतो के परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देंगे उन्हें जरूर न्याय मिलेगा उन्होंने कहा कि इस संबंध में उपायुक्त को जानकारी दिया जायेगा।

saraikela

May 22 2024, 17:08

इंडी गठबंधन द्वारा की गई झामुमो के वरिष्ठ नेताओं का की उपेक्षा : सुखराम हेंब्रम


सरायकेला : झारखंड आंदोलनकारी झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेंब्रम ने कहा कि रांची लोकसभा के इंडी गठबंधन प्रत्याशी, कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा वरिष्ठ नेता व समर्पित कार्यकर्ताओं का उपेक्षा किया जा रहा है।

 जिसका नतीजा है मंगलवार को चांडिल के गांगूडीह फुटबॉल मैदान में चुनावी जनसभा में भीड़ का कम होना। उन्होंने कहा कि यदि इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय का चुनाव नतीजा खराब होगा तो उसका जिम्मेदार इंडी गठबंधन का होगा। 

उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा सभा के हजारों कार्यकर्ताओं ने 50 वर्षो से झामुमो पार्टी को खून पसीना से सींचकर एक पौधा के रूप से बड़ा वृक्ष का रूप दिया है। उन कार्यकर्ताओं को कांग्रेस और झामुमो के केंद्रीय समिति ने दरकिनार कर दिया है। जिसका नतीजा यह है कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में आशा के अनुसार समर्थन नहीं मिल पा रहा है।

saraikela

May 22 2024, 10:52

देवी छिन्नमस्ता जयंती आज जाने पौराणिक कथा और महत्व

सरायकेला : हिन्दू धर्म में देवी छिन्नमस्ता तांत्रिक विद्याओं की साधना की देवी मानी जाती हैं। उनका नाम सामने आते हैं, एक शीश (सिर) विहीन देवी का दिव्य स्वरुप आंखों के सामने आ जाता है। उनके एक हाथ में उनका अपना ही कटा हुआ शीश है और दूसरे हाथ में खड्ग धारण की हुई हैं। इनको देवी पार्वती का एक रौद्र रूप माना जाता है। वे दस महाविद्याओं की देवियों में एक प्रतिष्ठित शक्ति हैं। इनका एक नाम ‘प्रचण्ड चण्डिका’ भी है।

छिन्नमस्ता जयंती कब है?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, देवी छिन्नमस्ता की जयंती प्रत्येक वर्ष वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। साल 2024 में यह तिथि 22 मई दिन मंगलवार को पड़ रही है। इस तिथि को देवी छिन्नमस्ता के भक्त और तंत्र-मंत्र के साधक उनकी विशेष पूजा और अनुष्ठान करते हैं।

छिन्नमस्ता पूजन का महत्व

छिन्नमस्ता देवी दस महाविद्याओं में छठवीं देवी हैं। देवी छिन्नमस्ता की आराधना तांत्रिक सिद्धियों और विशेष मनोकामनाओं के पूर्ति के लिए किया जाता है। मान्यता के मुताबिक वे सभी प्रकार की चिंताओं का अंत करती हैं। इसलिए वे चिंतपूर्णी देवी भी कहलाती हैं। कोर्ट-कचहरी के मुकदमों से छुटकारा, सरकार में ऊंची पद और प्रतिष्ठा, बिजनेस में प्रसार और मुनाफा, रोग मुक्ति और उत्तम स्वास्थ्य पाने के लिए इनकी पूजा और साधना विशेष तौर पर की जाती है। मान्यता है कि तांत्रिक अनुष्ठानों और विधि-विधान से की गई पूजा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

देवी छिन्नमस्ता की पौराणिक कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी छिन्नमस्ता मां पार्वती के एक उग्र और भीषण रौद्र रूप है। कहते हैं, एक बार देवी पार्वती अपनी दो सहचरियों के साथ काफी देर से स्नान कर रही थी। इस बीच उनकी दोनों सहचरियों को बहुत जोर से भूख लगी, तो उन्होंने पार्वतीजी भोजन मांगा। नहाने और जल क्रीड़ा की धुन में देवी पार्वती ने इस पर ध्यान नहीं दिया। सहचरियां भूख से व्याकुल हो उठीं, तो उन्होंने पार्वतीजी से कहा कि मां तो अपने बच्चों का पेट भरने के लिए रक्त तक पिला देती है। लेकिन आप हमारी भूख शांत करने कुछ भी नहीं कर रही हैं।

इसलिए मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती

यह बात सुनकर देवी पावती ने क्रोध में आकर खड्ग से अपना शीश (सिर) धड़ से अलग कर दिया। इससे रक्त की तीन धाराएं निकली। देवी पार्वती ने दो धाराओं से दोनों सहचरियों की भूख मिटाई किया और तीसरी धारा से खुद को तृप्त किया। देवी पार्वती के भीषण रूप में भी कल्याण होने से छिन्नमस्ता जयंती मनाई जाती है।

saraikela

May 22 2024, 08:16

स्वीप कार्यक्रम के तहत इचागढ़ प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया...

सरायकेला : लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज इचागढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान एवं शपथ ग्रहण अभियान चलाया गया, जिससे मतदाताओं को जागरूक किया जा सकें। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो।उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।