पति-पत्नी के विवाद समाधान में दरोगा ने मंगाई लस्सी, दो हजार नगद, तीन हजार बाद में पार्टी भी ,वीडियो वायरल ,एसपी ने दिया जांच का आदेश
कामता सिंह जादौन, फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के जहानाबाद विधानसभा के औंग थाने के एस आई रामानुज यादव का लस्सी, रिश्वत तथा पार्टी लेने का मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल है। पति -पत्नी के विवाद के समाधान में दरोगा द्वारा लस्सी, पार्टी,नगदी मांगने का आरोप पीड़ित पति लग रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी फतेहपुर ने सीओ बिंदकी को जांच दे दी है। एस बी यूपी न्यूज़ वायरल वीडियो की हकीकत की पुष्टि नहीं करता है।
औंग थाने के गला था गांव के दिलीप निषाद की पुत्री वंदना तथा नानकाई निषाद के पुत्र विवेक निषाद एक ही मोहल्ले में रहते हैं। दोनों परिवार चांदपुर थाना कस्बे में एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। गलाथा गांव में दोनों परिवार जमीन खरीद कर खेती करते हैं। डेढ़ साल पहले विवेक और वंदना में प्रेम संबंध हो गए थे। घर से दोनों भाग कर सूरत चले गए थे। दोनों परिवार के लोगों ने समझा बुझा कर घर बुलाया। सजातीय होने की वजह से दोनों की शादी कर दी गई थी। दोनों आपस में मिल जुल कर रह रहे थे। 2 दिन पहले पति-पत्नी में आपसी विवाद हो गया।
नाराज पत्नी वंदना ने औंग पुलिस से शिकायत की थी। जांच दरोगा रामानुज यादव को दी गई थी। समाधान के नाम पर विवेक निषाद को दरोगा ने बुलाया था। समाधान के नाम पर लस्सी ,नगदी और पार्टी की बात विवेक वीडियो में बता रहा है। हालांकि इसके पहले भी रामानुज यादव द्वारा वरिष्ठ नागरिकों से पुलिस मैनुअल के हिसाब से व्यवहार न करने की शिकायत विधायक राजेंद्र सिंह पटेल की जा चुकी है। दरोगा रामानुज यादव ने वायरल वीडियो को हकीकत से परे बताया है।थाना प्रभारी कांति सिंह ने बताया मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है।
May 09 2024, 15:10