करम महोत्सव को लेकर राज्य भर में उत्साह,इस बीच गिरीडीह से दुखद खबर,तालाब से फूल लाने गए एक युवक की डूबने से हुई मौत
आज करम महोत्सव को लेकर राजधानी समेत पूरे राज्य में उत्साह है. अखड़ा की साफ-सफाई और साज-सज्जा कर ली गयी है. 25 सितंबर की शाम को अखड़ा में करम देव की स्थापना कर पूजा की जायेगी.
करम की कथा सुनायी जायेगी. करम पूर्व संध्या पर 24 सितंबर को रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप समेत कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
![]()
इधर गिरिडीह से दुखद खबर सामने आया है. एक बार फिर से करम पूजा की खुशियां यहां मातम में बदल गयी है. इस बार करमा पूजा के लिए तालाब से फूल लाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गयी है.
मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना इलाके के गंभरा निवासी विजय यादव (34 वर्ष) पिता - राजेन्द्र प्रसाद यादव के रूप में हुई है. घटना मुफ्फसिल थाना इलाके के गंभरा गावं की है. घटना के बाबत बताया गया कि विजय यादव हरियाणा में रहकर काम करता था. कल ही करमा पर्व मनाने के लिए गंभरा गांव आया था.














Sep 25 2023, 10:21
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.4k