हज़ारीबाग: पी०एच०डी विभाग के मनमानी के खिलाफ जलसहिया संघ का एकदिवसीय आंदोलन
हजारीबाग जिला के पीएचडी विभाग में हजारीबाग जिला जलसहिया संघ का एकदिवसीय आंदोलन विभिन्न मांगो को लेकर चला।आंदोलन के दौरान आक्रोश में जलसहिया दीदी के समुह ने मुख्य द्वार का गेट जाम कर दिए और एक्सक्यूटिव इंजीनियर होश में आओ,हमारी मांगे पुरी करो,हमारी मांगे जायज है,वेतनमान देना होगा का नारा जोरदार तरीके से गुंजा।
जिला जलसहिया संघ के अध्यक्ष सपना चौधरी ने कही की विभाग हमलोग से सिर्फ काम ले रही। स्वक्ष भारत मिशन ,जल नल मिशन योजना के तहत किए गए विभिन्न कार्यों का प्रोत्साहन राशि व बकाया मानदेय कई माह से नही मिला।अगर एक सप्ताह के अंदर हमलोग को सुविधा व मांगे पुरी नहीं हुआ तो विवश हो कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।वही आंदोलन में शुरुआत से धार देने वाले झारखंड आंदोलनकारी सह बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौतम कुमार ने कहा की अगर पीएचडी विभाग का जांच सही मायने में किया जाय तो विगत वर्षो में कई सौ करोड़ का झोलफास हुआ है।
यह मनमाना रवैया एक्सक्यूटिव इंजीनियर,संबंधित पदाधिकारी व बिचौलिया के माध्यम से हुआ है। अगर जांच एजेंसी के द्वारा पीएचडी विभाग के विभिन्न कार्यों का जांच सही से किया जाय तो एक्सक्यूटिव इंजीनियर को जेल जाने से कोई रोक नहीं सकता।वे ही माह लगभग डेढ़ करोड़ का घोटाला करते आए है।मैं सरकार से उनकी संपत्ति की भी जांच करने की मांग करता हूं।वही प्रदेश अध्यक्ष इतवारी महतो ने भी जलसहिया के समर्थन में आवाज को बुलंद किया।विभिन्न प्रखंडों से आंदोलन में आई हुई महिला में मंजु देवी,उर्मिला देवी, मधुबाला देवी ,फुलवंती देवी, रवीना खातून, विमला देवी ,उषा देवी ,शीला देवी ,अंजली देवी, सुनीता देवी ,सुनैना कार्तिक, सरिता देवी , बसंती देवी व सहयोगी में शीट्टू सिंघ राजपुत, बली सिंह,रंजीत कुमार इत्यादि सैकड़ों महिला पुरुष मौजुद थे।















Sep 15 2023, 19:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.3k