/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png StreetBuzz मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गोड्डा के दिव्यांग छात्र मो० फैजानुल्लाह ने की मुलाकात। Jharkhand
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गोड्डा के दिव्यांग छात्र मो० फैजानुल्लाह ने की मुलाकात।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान-सभा में गोड्डा के दिव्यांग छात्र मो० फैजानुल्लाह ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत कराया कि वे सेरेब्रल पॉलिसी से प्रभावित हैं और दांतों से पेन पकड़कर (मुंह से लिखकर) पढ़ाई व परीक्षा देते हैं। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) की मैट्रिक परीक्षा-2026 में मुँह से लिखकर उन्होंने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। मो० फैजानुल्लाह का नामांकन यूएचइस शिवाजीनगर, गोड्डा में रहा है। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दिव्यांग छात्र मो० फैजानुल्लाह के शिक्षा के प्रति जज्बा एवं दृढ़इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए अपनी ओर से उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद किए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि मो० फैजानुल्लाह की यह उपलब्धि न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश में समावेशी शिक्षा, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। मौके पर राज्य सरकार के कई मंत्रीगण एवं विधायकगण भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि दिव्यांग मो० फैजानुल्लाह की शिक्षा झारखंड सरकार की समावेशी शिक्षा व्यवस्था के अंतर्गत Home-Based Education (HBE) के माध्यम से संचालित हुई। दिव्यांग होने के बावजूद अपने दृढ़ संकल्प, मेहनत तथा समावेशी शिक्षा के सहयोग से जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है।

आईआईटीएफ-2026 में झारखंड के फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

*नई दिल्ली/रांची :- भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण में झारखंड के फूड स्टॉल ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुए रजत पदक हासिल किया। मेले में झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों की समृद्ध स्वाद परंपरा, स्थानीय खानपान की विविधता और राज्य की सांस्कृतिक विरासत ने देश-विदेश से आए आगंतुकों को आकर्षित किया। फूड स्टॉल को मिला यह सम्मान झारखंड की विरासत और राज्य के पारंपरिक स्वादों की लोकप्रियता को राष्ट्रीय मंच पर मिली सराहना का प्रतीक है।

आईआईटीएफ के फूड कोर्ट में झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों दाल पीठा, रुगड़ा, चिल्का रोटी, मालपुआ, रागी मोमोज़, ठेकुआ और धुस्का का आगंतुकों ने भरपूर आनंद लिया। इन व्यंजनों के अनूठे स्वाद, स्थानीय सामग्री और पारंपरिक पकाने की विधियों ने लोगों का दिल जीत लिया। झारखंड के स्वाद से परिचित होने के लिए बड़ी संख्या में आगंतुक फूड स्टॉल पर पहुंचे और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखा। विशेष रूप से धुस्का, चिल्का रोटी, रागी मोमोज़, और रुगड़ा जैसे लोकप्रिय व्यंजनों को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।

फूड स्टॉल को मिला रजत पदक राज्य के पारंपरिक खानपान की विशिष्टता, प्रस्तुति और लोकप्रियता को मिली महत्वपूर्ण पहचान है। यह उपलब्धि झारखंड के स्थानीय स्वादों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने तथा राज्य की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच पर प्रदर्शित करने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है।

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा एवं सरकार के द्वितीय वर्षगांठ पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा तथा राज्य सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव का उद्घाटन झारखण्ड सरकार के मंत्री श्री दीपक बिरुवा, श्रीमती दीपिका पांडे सिंह तथा श्री संजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन समारोह के बाद सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य की समृद्ध जनजातीय एवं शास्त्रीय कला परंपराओं की झलक प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की प्रमुख प्रस्तुतियाँ इस प्रकार रहीं:

- बांसुरी वादन – श्री कुश कुमार करुवा (रांची)

- झारखण्ड के प्रमुख जनजातीय नृत्यों का समायोजन– मुण्डारी, नागपुरी, उरांव एवं संथाली नृत्य

- सरायकेला छउ नृत्य

- – गुरु तपन कुमार पटनायक

- आधुनिक नागपुरी नृत्य – श्रीमती वर्षा लकड़ा एवं दल

- महिला बैंड द्वारा आधुनिक नागपुरी गायन एवं वादन* – द सजनी ग्रुप

कार्यक्रम स्थल पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग, खेल-कूद एवं युवा संस्कृति विभाग, गृह, कारा एवं आपदा विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सहित कई विभागों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। कुल लगभग 160 स्टॉल स्थापित किए गए, जिनमें विभागों की उपलब्धियों, योजनाओं तथा उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा विभाग श्रीमती वंदना दादेल, सचिव ग्रामीण विकास विभाग श्री मनोज कुमार, निदेशक संस्कृति श्री आसिफ़ एकराम, निदेशक खादी बोर्ड श्री आलोक कुमार, निदेशक उद्योग श्री विशाल सागर, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी श्रीमती माधवी मिश्रा, सचिव पर्यटन श्री मुकेश कुमार, निदेशक पर्यटन श्री नमन प्रियेश, मुख्य कार्यकारी अधिकारी झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी श्री अनन्य मित्तल तथा मैनेजिंग डायरेक्टर झारक्राफ्ट श्रीमती गरिमा सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय यह सांस्कृतिक महोत्सव राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, जनजातीय कलाओं को प्रोत्साहित करने तथा सरकार की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। आगामी दिनों में भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रदर्शनियों तथा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा।

संविधान की रक्षा और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना भाजपा का संकल्प : आदित्य साहू

प्रदेश स्तरीय संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी में कांग्रेस पर बरसे भाजपा अध्यक्ष, कहा—संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग करने वाली कांग्रेस आज संविधान बचाने का कर रही है ढोंग

बाबा साहेब के सम्मान से लेकर संविधान की रक्षा तक, मोदी सरकार ने निभाया राष्ट्रधर्म

झारखंड प्रदेश भाजपा के तत्वावधान में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर डिबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि देश आज जिस दौर से गुजर रहा है, उसमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की मूल भावना, उसके मूल्यों और आदर्शों का पालन करना हम सभी का दायित्व है। बाबा साहेब ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अपनी सरकार चुनने का अवसर प्रदान किया।

उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस महापुरुष ने देश को संविधान दिया, कांग्रेस ने उनके जीवनकाल में भी उनका अपमान किया और उनके निधन के बाद भी उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया। उनके अंतिम संस्कार और समाधि स्थल के लिए देश की राजधानी दिल्ली में स्थान तक उपलब्ध नहीं कराया गया। 1952 के चुनाव में भी कांग्रेस ने षड्यंत्रपूर्वक बाबा साहेब को संसद पहुंचने से रोकने का प्रयास किया। कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र को समझने के लिए ये घटनाएं पर्याप्त हैं।

उन्होंने कहा कि आज संविधान का धज्जियां उड़ाने वाली राजनीतिक दल संविधान बचाने की बात करती है। कांग्रेस एक बार नहीं बल्कि कई बार देश में अराजकता फैलाने का काम की थी। जब सुप्रीम कोर्ट ने इंदिरा गांधी के चुनाव को रद्द कर दिया था तब इंदिरा गांधी ने उस फैसले को दरकिनार करते हुए देश में आपातकाल लागू कर दी थी। समाचार पत्रों पर प्रतिबंध लगायी थी। पत्रकारों को जेल भेजने का काम की थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में 90 बार चुनी हुई बहुमत की सरकार को बर्खास्त करने का काम की और लोकतंत्र की हत्या की थी।

श्री साहू ने कहा कि लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कांग्रेस ने किया है। आज जो लोग हाथों में संविधान की पुस्तक लेकर घूमते हैं, उनके लिए संविधान केवल राजनीतिक दिखावे का माध्यम बनकर रह गया है। कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी द्वारा वंदे मातरम् के गायन का विरोध किए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति करने वाली पार्टी का संविधान और राष्ट्र के मूल्यों की रक्षा की बात करना हास्यास्पद है।

एसआईआर पर कांग्रेस और झामुमो की राजनीति पर सवाल

श्री साहू ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर कहा कि देश में यह प्रक्रिया कई बार हो चुकी है। कांग्रेस के शासनकाल में भी दस बार एसआईआर की प्रक्रिया संपन्न हुई, तब किसी ने इसका विरोध नहीं किया। आज जब निर्वाचन आयोग संवैधानिक प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने का काम कर रहा है, तब कांग्रेस और झामुमो इसका विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो देश का वैध नागरिक है उसका नाम मतदाता सूची से कोई नहीं काट सकता है। कांग्रेस और झामुमो मृत व्यक्ति और विदेशी नागरिकों को मतदाता बनाना चाहती है। बांग्लादेशियों एवम रोहिंग्याओं का नाम चढ़वाना चाहती है। घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली राजनीति का जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए सरकार काम कर रही है।

हेमंत सरकार में अवैध खनन और भ्रष्टाचार को संरक्षण

झारखंड की हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए श्री साहू ने कहा कि संसद से पारित कानून का विरोध करने के लिए राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस शासित राज्यों में भी इस कानून का विरोध नहीं हो रहा, लेकिन झारखंड में राजनीतिक स्वार्थ के कारण इसका विरोध किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड का कोयला आज छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कोयले से भी महंगा बिक रहा है। स्थिति यह है कि झारखंड का कोयला बाजार में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहा है और बीसीसीएल जैसी महत्वपूर्ण कंपनी भी संकट की स्थिति में पहुंच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अवैध कोयला और लौह अयस्क खनन को सरकारी संरक्षण मिल रहा है। अवैध खनन से प्राप्त धन बिचौलियों, दलालों और सत्ताधारी दल के नेताओं की तिजोरियों तक पहुंच रहा है।

श्री साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सलाह देते हुए कहा कि वे कांग्रेस के राजनीतिक चंगुल में फंसने के बजाय राज्य के विकास की चिंता करें। राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था दुरुस्त करें और माताओं-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

संविधान और बाबा साहेब के सम्मान में मोदी सरकार ने किया ऐतिहासिक कार्य : निवेदिता सिंह

बिहार विधानसभा की सदस्य एवं झारखंड प्रदेश भाजपा की सह-प्रभारी निवेदिता सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर हम सबके दिलों में बसते हैं। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी सरकार चुनने का अधिकार दिया। आज देश की 140 करोड़ जनता के जनादेश से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में लोकतंत्र की हत्या की और चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उन्हें राष्ट्रीय पहचान और सम्मान दिलाया। मोदी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है। देश में एक विधान और एक निशान की भावना को मजबूत करने का ऐतिहासिक कार्य भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।

उन्होंने कहा कि संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग करने वाली कांग्रेस द्वारा संविधान पदयात्रा निकालना हास्यास्पद है। उन्होंने हेमंत सरकार को जनता को बरगलाने वाली सरकार बताते हुए इसे सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

संविधान की आत्मा लोकतंत्र है, कांग्रेस ने बार-बार किया इसका अपमान : संजय सेठ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा संविधान है और भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। कुछ लोग संविधान की पुस्तक लेकर घूमते हैं, लेकिन उन्हें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास से कोई सरोकार नहीं है। वे देश को नीचा दिखाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते।

उन्होंने सवाल उठाया कि बाबा साहेब जैसे महान संविधान निर्माता को उनके जीवनकाल में उचित सम्मान क्यों नहीं दिया गया? उन्हें भारत रत्न देने में इतना लंबा इंतजार क्यों करना पड़ा? जिस महापुरुष ने देश को एक सूत्र में बांधने वाला विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान दिया, उनके योगदान को कांग्रेस ने क्यों नजरअंदाज किया?

श्री सेठ ने कहा कि कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का बार-बार दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों को गिराया। 42वें संविधान संशोधन के माध्यम से न्यायपालिका की शक्तियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र और संविधान को कुचलने का काम हुआ। वास्तव में संविधान को सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस के शासनकाल में पहुंचाया गया।

बाबा साहेब के अपमान का इतिहास कांग्रेस कभी मिटा नहीं सकती : दीपक प्रकाश

भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दीपक प्रकाश ने कहा कि आज का दिन अत्यंत पवित्र और गौरवपूर्ण है। हम उस महान संविधान का गौरव दिवस मना रहे हैं, जिसके शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर थे। उन्होंने संविधान को व्यवस्थित अनुच्छेदों में पिरोकर देश के नागरिकों के लिए अधिकारों और कर्तव्यों का सशक्त आधार तैयार किया।

उन्होंने संविधान निर्माण में झारखंड के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा, बाबू रामनारायण सिंह, देवेंद्र नाथ सामंत सहित संविधान सभा के सभी 299 सदस्यों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ जो व्यवहार किया, वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का शर्मनाक अध्याय है। कांग्रेस का यह इतिहास देश की जनता कभी नहीं भूलेगी।

संविधान की नैतिकता केवल कानून का पालन नहीं, संस्थाओं का सम्मान भी : राजेंद्र कृष्णा

संविधान के जानकार एवं अधिवक्ता राजेंद्र कृष्णा ने उपस्थित लोगों को संविधान के पूर्ण पालन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता केवल संविधान की विवेचना करने की नहीं, बल्कि यह आत्ममंथन करने की है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के उद्देश्यों की कितनी पूर्ति हुई है और संविधान में प्रदत्त अधिकारों का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक कितना पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान की मूल भावना के अनुरूप आर्थिक और सामाजिक विषमताओं को दूर करने की दिशा में अनेक कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक नैतिकता का अर्थ केवल संविधान में लिखे कानूनों का अनुपालन करना नहीं है, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना भी है। संविधान की मूल संरचना और संवैधानिक मूल्यों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ उचित नहीं है।

कार्यक्रम में इनकी भी रही उपस्थिति

संगोष्ठी के दौरान मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने किया।

संगोष्ठी में राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, सुनीता सिंह, शालिनी बैसिखियार, मनीर उराँव, अमरदीप यादव, लाल राजेन्द्र नाथ शाहदेव, विकास प्रीतम, सन्नी टोप्पो, ताजदार आलम, रंजय भारती, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, रमाकांत महतो, प्रदीप सिन्हा, अजय शाह, संदीप वर्मा, अशोक बड़ाइक, शोभा यादव, राफिया नाज, मीडिया सह प्रभारी सूरज नाथ शाहदेव, तारिक इमरान, नीरज सिंह, सतीश सिन्हा, राहुल शाहदेव, शशिभूषण भगत, राकेश भाष्कर, रमेश सिंह, सुनील साहू, शकुंतला जायसवाल, प्रभुदयाल बड़ाइक, वरुण साहू, धीरज महतो, जीतू चरण राम, रामकुमार पाहन, सूर्य प्रभात, ललित ओझा, अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेन्द्र सिंह मुंडा, मनोज चौधरी, राजू सिंह, रंजना सिंह, अनिल सिंह, संजय चौधरी, प्रमोद सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MMDR संशोधन कानून के खिलाफ झारखंड विधानसभा में संकल्प पारित, CM सोरेन बोले- सालाना 13 हजार करोड़ का होगा घाटा, केंद्र ले फैसला वापस

रांची: खनिज संसाधनों के मामले में संपन्न झारखंड के आर्थिक हितों और संवैधानिक अधिकारों को लेकर केंद्र व राज्य के बीच खींचतान एक बार फिर तेज हो गई है। गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 (MMDR Amendment Act, 2026) के विरोध में एक राजकीय संकल्प रखा, जिसे सदन की मंजूरी मिल गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संशोधन को वापस लेने की अपील की और आगाह किया कि इसके लागू होने से राज्य के खजाने को हर वर्ष करीब 13,000 करोड़ रुपये की चपत लग सकती है।

कल्याणकारी योजनाओं के बजट पर संकट

सदन में संकल्प रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि संसद से अगस्त 2026 में पारित यह संशोधन कानून झारखंड की अर्थव्यवस्था को झटका दे सकता है। उन्होंने बताया कि खनिजों से जुड़ी भूमि और खनन अधिकारों पर उपकर (सेस) के जरिए राज्य को सालाना लगभग 13,000 करोड़ रुपये की आमदनी होती है। यह फंड शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और ग्रामीण विकास की योजनाओं में लगाया जाता है। नए प्रावधानों के प्रभावी होने पर राज्य के कर या सेस लगाने के अधिकार सीमित हो जाएंगे, जिससे विकास परियोजनाओं के लिए संसाधन जुटाना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।

विस्थापन, पर्यावरण और संवैधानिक अधिकारों का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के खनिज भंडार में अहम योगदान देने के बावजूद झारखंड के आदिवासी, दलित और वंचित वर्गों को विस्थापन, प्रदूषण और सामाजिक बदलाव जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने याद दिलाया कि खनन प्रभावित इलाकों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य ने 'झारखंड मिनरल बेयरिंग लैंड सेस एक्ट, 2024' लागू किया था। जुलाई 2024 के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान की सातवीं अनुसूची राज्यों को भूमि पर कर लगाने का अधिकार देती है, जबकि नया संशोधन इस दायरे को संकुचित करता है और पुराने बकाया दावों पर भी असर डाल सकता है।

सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस

प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बयानबाजी हुई:

सत्ता पक्ष की दलील: झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कानून बनाते वक्त झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे खनिज संपन्न राज्यों की चिंताओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। उनके मुताबिक, कोयला खनन से जुड़ी कंपनियों के पास झारखंड की दो लाख एकड़ से ज्यादा जमीन है, लेकिन संसाधनों का लाभ अन्य क्षेत्रों को अधिक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड को संसाधन दोहन के केंद्र या उपनिवेश की तरह नहीं देखा जाना चाहिए।

विपक्ष का तर्क: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र के कदम का समर्थन करते हुए राज्य सरकार के प्रस्ताव को राजनीतिक कवायद बताया। उन्होंने पूछा कि संसद में विधेयक के पारित होने के दौरान झामुमो और उसके सहयोगी दलों के सांसदों ने कड़ा विरोध क्यों नहीं दर्ज कराया। मरांडी का कहना था कि देशभर में कर प्रणाली में एकरूपता आने से निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक विकास में संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।

अगला कदम क्या होगा?

विधानसभा से स्वीकृति मिलने के बाद यह राजकीय संकल्प औपचारिक रूप से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। राज्य सरकार पहले ही यह रुख स्पष्ट कर चुकी है कि यदि केंद्र इस संशोधन को वापस नहीं लेता है, तो अपने वित्तीय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प

भी खुला रखा गया है।

*लातेहार: CM हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन संग पहुंचे मंगरा, विधायक रामचंद्र सिंह के बेटे की शादी में दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी-सह-विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ आज लातेहार जिले के बरवाडीह स्थित मंगरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामचन्द्र सिंह के सुपुत्र चि० विजय बहादुर सिंह के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित हुए।

इस मांगलिक कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने विजय बहादुर एवं आयु० कुमारी महिमा (नवदंपती वर-वधू) को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके नवजीवन की सुखद शुरूआत की मंगलकामना की। साथ ही नवदंपती के जीवन में सुख, समृद्धि, प्रेम, सद्भाव और खुशहाली सदैव बनी रहे, इसकी कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने विधायक तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों एवं सगे-संबंधियों से आत्मीय मुलाकात कर खुशी जाहिर की और परिवारजनों को भी इस मांगलिक कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं स्थानीय आम नागरिकों का अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को मंगरा गांव पहुंचने पर हैलिपैड पर स्थानीय प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर किया गया तथा स्वागत किया गया। मौके पर प्रमण्डलीय आयुक्त श्रीमती कुमूद सहाय, पलामू क्षेत्र के डीआईजी श्री किशोर कौशल, लातेहार उपायुक्त श्री संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव आदि पदाधिकारीगण, स्थानीय जन प्रतिनिधिगण एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू: खनिज कानून व मतदाता सूची पुनरीक्षण पर घमासान, विपक्ष का प्रदर्शन

​रांची: झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुधवार से शुरू हो गया। 25 और 26 नवंबर को आहूत इस सत्र के पहले ही दिन सदन के बाहर और भीतर राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। सत्र की शुरुआत से पहले विपक्षी विधायकों ने विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया।

​दो प्रमुख मुद्दों पर टकराव की स्थिति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने केंद्र से जुड़े दो अहम विषयों पर रुख कड़ा कर लिया है। विशेष सत्र के दौरान मुख्य रूप से खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम 2026 (MMDR) से जुड़े खनिज सेस और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा व प्रस्तावों की तैयारी है।

​मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चिंता

सत्तारूढ़ गठबंधन का मानना है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया जटिल होने से बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं—विशेषकर आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों—के नाम सूची से बाहर होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार, सरकार बुधवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में संकल्प प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजने की तैयारी में है, जबकि गुरुवार (26 नवंबर) को खनिज कानून से संबंधित प्रस्ताव लाया जा सकता है।

​विपक्ष ने बताया संवैधानिक प्रक्रिया, खनन पर उठाए सवाल

मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए विशेष सत्र को मुद्दों से ध्यान भटकाने की कवायद करार दिया है। विपक्ष का कहना है कि खनिज पर भारी सेस लगाने से कोयला और लौह अयस्क की लागत बढ़ रही है, जिसका असर खनन और उत्पादन पर पड़ सकता है। वहीं, भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को निर्वाचन आयोग की नियमित व संवैधानिक प्रक्रिया बताया है।

​आने वाले दो दिनों में संकल्प प्रस्तावों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं कि इसका केंद्र-राज्य संबंधों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

*ललपनिया: लुगू बुरू महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले- शिक्षा से ही आएगी शक्ति और बदलाव, बनेगा संग्रहालय और पर्यटन स्थल

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज बोकारो के ललपनिया में आयोजित "लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन" के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। राजकीय महोत्सव में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आदिवासी समाज के लोगों से

शिक्षा के प्रति जागरूक होने, अपने संवैधानिक एवं सामाजिक अधिकारों को जानने और आर्थिक रूप से सशक्त बनकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरपूर राज्य है।

यहां विभिन्न खनिज संपदाओं का खनन कार्य हो रहे हैं। आदिवासियों के जमीन खोदे जा रहे हैं। झारखंड के खनिज संपदा से देश चलता है, जबकि आदिवासी समाज आज भी पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अभी भी शैक्षणिक, बौद्धिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

समाज के उत्थान के लिए हमसबों को एकत्रित और संगठित होना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की खनिजों पर हम सभी की हिस्सेदारी होनी चाहिए। उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों को शिक्षित करने पर बल दिया, ताकि शिक्षित होकर युवा अपने समाज और राज्य का उत्थान कर सकें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा से समाज में शक्ति, उन्नति, मजबूती और सकारात्मक बदलाव आयेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ को देश का महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु बनाएंगे। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है, जहां आदिवासी समाज के लोग आएंगे और देखेंगे।

संग्रहालय का हो रहा निर्माण

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लुगू बुरू घांटाबाड़ी में संग्रहालय निर्माण का निर्णय लिया गया है, ताकि आदिवासी समाज को पहचान मिल सके। संग्रहालय से यहां के युवा अपने पारंपरिक व पौराणिक चीजों को जान-समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस स्थल को प्रत्येक वर्ष विकसित किए जा रहे हैं। महोत्सव की विशाल तैयारी की जाती है। राज्य सरकार की ओर से सभी सुविधाएं बहाल की गई है। समाज के उत्थान और स्थलों के विकास के लिए विभिन्न कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सरना धर्म कोड के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है। वर्तमान में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है और आगामी जनगणना कार्य भी शुरू होने वाला है। इसपर ध्यान देने की आवश्यकता है।

प्रसाद के रूप में खिचड़ी का हुआ वितरण

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लुगू बुरू घांटाबाड़ी राजकीय महोत्सव में उनके समृति शेष पूज्य पिताजी दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं समृति शेष पूज्य माताजी रुपी सोरेन की पावन स्मृति में तीन दिवसीय खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।

गार्ड ऑफ ऑनर मुख्यमंत्री को ललपनिया हैलीपैड पर पहुंचने के उपरांत स्थानीय प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर किया गया। साथ ही स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बोकारो के ललपनिया पहुंचने पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

*इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री श्री चमरा लिंडा, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री फागू बेसरा, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी-सह-विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्री सोमेश चंद्र सोरेन, विधायक श्री उमाकांत रजक, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री के० श्रीनिवासन, आरसीसीएफ डॉ० आर० तांगा पंडीयान, उतरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, बोकारो उपायुक्त श्री अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीना सहित अन्य अधिकारीगण, आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री बबुली सोरेन, उपाध्यक्ष श्री लोबिन मुर्मू सहित झारखंड के विभिन्न जिले व ओड़िशा, बंगाल, बिहार छत्तीसगढ़, गुजरात, नेपाल सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे

लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचकर बाबूलाल मरांडी ने की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बोकारो जिले के ललपनिया स्थित संथाल आदिवासी समाज के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था के केंद्र लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के पश्चात श्री मरांडी ने लुगुबुरू धर्मगढ़ में आयोजित विशाल धार्मिक मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात भी की।

श्री मरांडी ने इस दौरान संथाल समाज की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को गौरवशाली बतलाया।

उल्लेखनीय है कि लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ संथाल आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विशाल धार्मिक मेले में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं और अपनी समृद्ध परंपरा, संस्कृति एवं आस्था के प्रति श्रद्धा निवेदित करते हैं। यह स्थल संथाल समाज की गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।

अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर झारखंड भाजपा ने जताया गहरा शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी, पवन कुमार साय ने अर्जुन मुंडा के पैतृक आवास जाकर शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर झारखंड भाजपा में शोक की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अर्जुन मुंडा के पूर्वी सिंहभूम जिले के घोड़ाबांधा स्थित पैतृक आवास पहुंचकर उनकी माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाचार सुनकर मन बहुत दुखी है। उम्र कितनी भी हो जाए, माँ सिर पर हाथ रख दे तो लगता है कि सब सँभल जाएगा। उन्होंने पूज्य माताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा अर्जुन मुंडा एवं उनके पूरे परिवार को इस कठिन वियोग को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

इसके अतिरिक्त पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपई सोरेन एवं मधु कोड़ा, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी एवं यदुनाथ पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानू प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू एवं गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव एवं शालिनी बैसखियार, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश कार्यालय सह मंत्री सूरज गुप्ता चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवं सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने भी सायरा मुंडा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। सभी नेताओं ने अर्जुन मुंडा एवं उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।