भारत ने मूल रूप से मेरी मां की जान बचाई…” शेख हसीना के बेटे वाजेद ने मोदी सरकार का जाताया आभारा
#sheikhhasinasonsajeebwazedinterviewpmnarendramodi
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर नई दिल्ली और ढाका के बीच तनाव बना हुआ है। बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) से मौत की सजा सुनाए जाने के बाद ढाका ने भारत से शेख हसीना को सौंपने की मांग की है, ताकि सजा को लागू किया जा सके। इस बीच भारत की तरफ से अपदस्थ पीएम को इस तरह सुरक्षा दिए जाने पर शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने भारत सरकार की तारीफ की है और पीएम मोदी का आभार जताया है।
भारतीय लोकतंत्र और कानून पर जताया भरोसा
अमेरिका में रह रहे वाजेद ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि मुझे लगता है कि वे (भारत सरकार) अच्छी तरह से जानते हैं कि प्रत्यर्पण अनुरोध को किस तरह से हैंडल करना है। वाजेद ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि भारत सरकार ऐसे किसी गैर-कानूनी अनुरोध का जवाब देगी। मुझे भारतीय लोकतंत्र और कानून के राज में उसके विश्वास पर भरोसा है।
बांग्लादेश की न्यायिक प्रक्रिया पर उठाए सवाल
शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर सजीब ने कहा, प्रत्यर्पण के लिए न्यायिक प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है। बांग्लादेश में एक अनिर्वाचित, असंवैधानिक और अवैध सरकार है। मेरी मां को दोषी ठहराने के लिए, उनके मुकदमे की सुनवाई तेज करने के लिए कानूनों में संशोधन किया गया। यानी इन कानूनों में अवैध रूप से संशोधन किया गया। मेरी मां को अपने बचाव पक्ष के वकील नियुक्त करने की अनुमति नहीं थी। ट्रायल से पहले ही अदालत के 17 जजों को बर्खास्त कर दिया गया, नए जज नियुक्त किए गए, जिनमें से कुछ को बेंच पर काम करने का बिल्कुल भी अनुभव नहीं था और वे राजनीतिक रूप से जुड़े हुए थे। इसलिए, कोई उचित प्रक्रिया नहीं थी। प्रत्यर्पण के लिए उचित प्रक्रिया का होना आवश्यक है।
लश्कर-ए-तैयबा को लेकर बड़ा दावा
हसीना के बेटे ने कहा कि भारत को असली चिंता उनकी करनी चाहिए जो यूनुस का साथ दे रहे हैं। यह जमात-ए-इस्लामी है, जो सबसे बड़ी इस्लामिक पार्टी है। उन्होंने हजारों आतंकवादियों को रिहा किया है, जिन्हें हमारी सरकार ने दोषी ठहराया था और जेल की सजा सुनाई थी। वाजेद ने दावा किया कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा आजादी से काम कर रहा है और क्रेडिट दावा कर रहा है।





6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.9k