उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, कोहरे के आगोश में दिल्ली-एनसीआर, जानें यूपी समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल
#northindiacoldwavedensefogalert
देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ कोहरे का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने 27 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। दिल्ली और हरियाणा में सुबह के समय विजिबिलिटी कम रहने की आशंका है। पूर्वी राजस्थान में शीतलहर का असर महसूस हो सकता है।
तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ने लगा। कई राज्यों में तापमान गिरा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और 28 नवंबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है जबकि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिमी-पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और चंडीगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर चल सकती है।
सुबह और रात में बढ़ सकता है कोहरा
दिल्ली में 25 नवंबर को आसमान साफ रहने की संभावना है। सुबह कुछ जगहों पर हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय कोहरा बढ़ सकता है। तापमान में गिरावट से ठंड भी बढ़ने के आसार हैं।
पंजाब और हिमाचल में कोहरे की चेतावनी
पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। इससे सुबह के समय सड़कों पर दिखाई देने की दूरी कम हो सकती है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में फिलहाल बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। इन राज्यों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, मध्य भारत में तापमान धीरे-धीरे गिर सकता है।
दक्षिण भारत बारिश के आसार
वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश और आंधी के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। केरल और माहे में भी भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर के असम और मेघालय समेत कुछ राज्यों में घना कोहरा छाने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में फिलहाल मौसम के बड़े बदलाव का अलर्ट नहीं है। आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर तक आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
1 hour and 45 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k