देवघर: धूमधाम से मना गोल्ड जिम का तीसरा स्थापना दिवस,स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी, नियमित करें व्यायाम : डॉ. सुनील खवाड़े।
देवघर:
शहर के करनीबाद अवस्थित गोल्ड जिम का तीसरा स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के वरिष्ठ समाजसेवी सह जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने दीप प्रज्वलित और केक काटकर तृतीय स्थापना दिवस की शुरुआत की। उनका साथ जिम संचालक बबीता झा व अनुपम झा ने दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील खवाड़े ने जिम सदस्यों को नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज की भाग-दौड़ की जिंदगी में स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं है और ऐसे में नियमित जिम आकर पसीना बहाना काफी फायदेमंद साबित होता है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम स्वस्थ रहने की सबसे बड़ी कुंजी है। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े ने जिम में आयोजित विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीता ठाकुर, डॉ. पूजा रॉय, विक्रम चौधरी, रितेश सिंह, सौरभ कुमार, नवीन सिंह, श्वेता सिंह, सुनील राव, राम जीवन कुमार, लाल मणि, अमन कुमार सहित सभी सदस्य मौजूद थे। ये हुए सम्मानित :- जिम के सदस्यों के बीच स्ट्रेंथ चैलेंज, फंक्शनल चैलेंज, योगा, जुम्बा, बॉक्सिंग सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिला वर्ग में नमिता रंजन ने दो स्वर्ण व एक रजत पदक अपने नाम किया। वहीं तनिषा केसरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किए। पुरुष वर्ग में सागर शेखर ने एक स्वर्ण एवं दो रजत पदक जीते। इसके अलावा नवीन शर्मा, आयुष राज, प्रिया गुप्ता, निधि टिबड़ेवाल, कावेरी देवनाथ एवं दीप्तिशा मंडल ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त किए। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े सहित जिम संचालक बबीता झा एवं अनुपम झा ने मेडल प्रदान किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष पीयूष जायसवाल, मनोज पाण्डेय, रोहित पांडेय, महेश राउत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k