देवघर-रौनियार वैश्य महिला समाज का स्नेहिल सावन मिलन समारोह संपन्न।
देवघर:
सावन की मनभावन फुहारों, हरियाली और शिवभक्ति के पावन माहौल के बीच रौनियार वैश्य महिला समाज, देवघर द्वारा स्नेह, सौहार्द, संस्कृति एवं महिला प्रतिभा से सराबोर सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात भगवान शिव की आराधना करते हुए शिव आरती तथा माता पार्वती को समर्पित भजन की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सावन की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक छटा को प्रस्तुत करते हुए महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और कला का सुंदर प्रदर्शन किया। समारोह में गणेश वंदना , शिव तांडव निशा गुप्ता , सोलो डांस परफॉर्मेंस डॉक्टर के .पल्लवी तथा खुशीका ने, ग्रुप डांस परफॉर्मेंस अध्यक्ष सचिव तथा कोषाध्यक्ष ने, सावन गीत एव भजन सभी बहनों ने मिलकर प्रस्तुत किया।
मंच संचालन सरिता गुप्ता तथा संयोजन पूनम गुप्ता ने किया। विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियों ने उपस्थित महिलाओं को झूमने और तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया। पारंपरिक सावन की भावना और आधुनिक प्रस्तुति के सुंदर संगम ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम हंसी-खुशी, गीत-संगीत और आपसी मेल-जोल से पूरा वातावरण उल्लासमय बना रहा। सावन मिलन में पीले एवं हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने समारोह की सुंदरता में चार चाँद लगा दिए। मनोरंजन के उपरांत सभी सदस्यों ने लज्जतदार व्यंजन का लुफ्त उठाया। महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व रौनियार वैश्य महिला समाज, देवघर की अध्यक्ष श्रीमती लाजवंती गुप्ता एवं सचिव श्रीमती कंचन मूर्ति साह के मार्गदर्शन में किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने, अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने और आपसी स्नेह एवं सहयोग को मजबूत करने का माध्यम हैं। समारोह को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष जूली गुप्ता सहित कार्यकारिणी सदस्य इंदु गुप्ता ,उषा शाह ,अनीता भगत ,अनीता भगत ,अनीता गुप्ता, निशा गुप्ता,, निशा कुमारी, सविता, बबीता , ममता, निक्की , जयमाला खुशबू ,सोनी पूनम शाह ने सक्रिय भूमिका निभाई। समाज की अनेको रौनियार बहनों ने इसमें भाग लिया जिसके लिए अध्यक्ष तथा सचिव ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की विभिन्न प्रस्तुतियों एवं व्यवस्थाओं में सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सहयोग प्रदान किया।
11 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
19- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.6k