/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png StreetBuzz मुख्यमंत्री पोर्टल पहुंची बारा तहसील के लेखपाल के तबादला प्रकरण की शिकायत, जांच की उठी मांग Prayagraj
मुख्यमंत्री पोर्टल पहुंची बारा तहसील के लेखपाल के तबादला प्रकरण की शिकायत, जांच की उठी मांग
  विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज.बारा तहसील के शंकरगढ़ नगर में तैनात लेखपाल विनय कुमार के स्थानांतरण आदेश के अनुपालन को लेकर उठे सवाल अब मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल तक पहुंच गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम प्रसाद केसरवानी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट करने तथा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित लेखपाल विनय कुमार का शासन स्तर से 29 मई 2026 को स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। इसके बावजूद काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्होंने अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। शिकायत में दावा किया गया है कि यदि स्थानांतरण आदेश के बावजूद पुरानी तैनाती पर कार्य जारी रहा है, तो यह शासन की स्थानांतरण व्यवस्था और आदेशों के अनुपालन पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत में मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि स्थानांतरण आदेश का पालन समय पर क्यों नहीं कराया गया तथा इसमें किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही, उदासीनता अथवा मिलीभगत रही है या नहीं। शिकायतकर्ता ने दोषी पाए जाने वाले संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की भी मांग की है। मामला मुख्यमंत्री पोर्टल तक पहुंचने के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि संबंधित विभाग शिकायत का किस प्रकार संज्ञान लेता है, जांच किस अधिकारी को सौंपी जाती है और जांच रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आते हैं। यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित प्रकरण में प्रशासनिक कार्रवाई भी संभव मानी जा रही है।
संपूर्ण समाधान दिवस पर थाना लालापुर में तहसीलदार अनिल कुमार पाठक की मौजूदगी में लोगों की सुनी गई समस्या


Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,ज्यादातर मामले राजस्व विभाग के आए कुछ का निस्तारण हुआ कुछ को मिला आश्वासन की जल्द ही आपके  मामले का निस्तारण किया जाएगा

संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को  लालापुर थाने में भारी संख्या में  पहुंचे फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर  पहुँचे 
तहसीलदार अनिल कुमार पाठक व कानूनगो विजयकांत पांडे नें लोगों की समस्याएं सुनी  और उनका निस्तारण किया गया कुछ का निस्तारण तत्काल किया गया 

ज्यादातर मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे जिसमें मौजूद रहे  तहसीलदार अनिल कुमार पाठक कानूनगो विजयकांत पांडे उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान, लेखपाल मिथिलेश मिश्रा, लेखपाल अखिलेश यादव ,लेखपाल प्राची सिंह ,व  अन्य  हल्के के लेखपाल भी मौजूद रहे

आये हुए परियादियो मे  सतीस तिवारी भेलाव दीपू पाल डेरा बारी  पत्रकार सोनू शुक्ला व अन्य लोग मौजूद रहे
27साल पहले हुए कारगिल युद्ध के समय अपनी भूमिका को याद कर रहे सरदार पतविंदर सिंह।
राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी। प्रयागराजSb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह27साल पहले हुए कारगिल युद्ध में भारतीय फौज को विजय श्री प्राप्त हुई थी इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह अपनी भूमिका को याद कर कहा कि दिल्ली स्थित पाक- उच्चायोग में जोरदार पाक विरोध प्रदर्शन किया था क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने विरोध प्रदर्शन को याद करते हुए कारगिल विजय दिवस मना रहे हैं। भारतीय फौज ने 1999 में दुनिया के सबसे ऊचे युद्ध क्षेत्र में लड़ी गई इस लड़ाई में पाकिस्तान को धूल चटा दी थी राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी। कारगिल विजय के 27साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उस दौरान भारतीय फौज का उत्साह वर्धन करने के लिए लखनऊ,दिल्ली में नग्न शरीर पर "वीर जवानों-तुम्हें प्रमाण" "सार देश-आपके साथ" जैसी सूक्तवाक्य अपने नग्न बदन में लिखकर उत्साहवर्धन की अपनी भूमिका को याद कर 27 वी वर्षगाठ साल पूरे होने के कारगिल विजय दिवस मना रहे हैंl
27साल पहले हुए कारगिल युद्ध के समय अपनी भूमिका को याद कर रहे सरदार पतविंदर सिंह।
राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी।

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

27साल पहले हुए कारगिल युद्ध में भारतीय फौज को विजय श्री प्राप्त हुई थी इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह अपनी भूमिका को याद कर कहा कि दिल्ली स्थित पाक- उच्चायोग में जोरदार पाक विरोध प्रदर्शन किया था क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने विरोध प्रदर्शन को याद करते हुए कारगिल विजय दिवस मना रहे हैं। भारतीय फौज ने 1999 में दुनिया के सबसे ऊचे युद्ध क्षेत्र में लड़ी गई इस लड़ाई में पाकिस्तान को धूल चटा दी थी राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी। कारगिल विजय के 27साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उस दौरान भारतीय फौज का उत्साह वर्धन करने के लिए लखनऊ,दिल्ली में नग्न शरीर पर "वीर जवानों-तुम्हें प्रमाण" "सार देश-आपके साथ" जैसी सूक्तवाक्य अपने नग्न बदन में लिखकर उत्साहवर्धन की अपनी भूमिका को याद कर 27 वी वर्षगाठ साल पूरे होने के कारगिल विजय दिवस मना रहे हैंl
कुशगढ़ में क्रिटिकल केयर सेंटर जनरल एवं चिल्ड्रन हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन, 24×7 आपातकालीन सेवा उपलब्ध


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,करछना क्षेत्र के कुशगढ़ में  क्रिटिकल केयर सेंटर जनरल एवं चिल्ड्रन हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन मेजा विधायक संदीप पटेल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र रामा पटेल विजय पटेल विश् शंकर पटेल डॉक्टर उमाकांत  मिश्रा डॉ बी के पांडेय डॉक्टर कल्पना सिंह प्रेमचंद मूर्तिकार के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
यह अस्पताल नरैना कुशगढ़ मंदिर, करछना के पास स्थित है तथा इसका संचालन अनारकली सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। अस्पताल के संचालक डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों के बेहतर उपचार की व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन के दौरान विधायक संदीप पटेल ने कहा कि क्षेत्रवासियों को अब गंभीर और सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह अस्पताल क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है, जहां आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
अस्पताल में जनरल ओपीडी, 24×7 इमरजेंसी सेवा, बच्चों के लिए पीडियाट्रिक आईसीयू (PICU) सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
हाईवे से मिली जीवन को रफ्तार पर अब तक न बुझी प्यास, प्रयागराज में बारा विधायक के रिपोर्ट कार्ड से विकास का आकलन
विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , विकास के दावों के साथ क्षेत्र की सूरत बदलने का वादा पिछले विधानसभा चुनाव में सभी राजनीति दल के नेताओं ने किया और वोट मांगा। जनमानस ने भाजपा नेता पर भरोसा जताया और जीत का सेहरा बांधा। पांच साल तक सड़क बनी तो कहीं हाईवे। जसरा बाईपास ने लोगों की राह बहुत हद तक आसान की।

ये हुए कार्य
शंकरगढ़ नगर पंचायत में कई वर्षों से रुके मिनी स्टेडियम के कार्य को गति मिली। सदर बाजार की सड़क के साथ क्षेत्र की जल निकासी की समस्या का समाधान, स्ट्रीट लाइट के लिए धन स्वीकृति के साथ दर्जनों कैंसर पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुदान दिलाया गया। शंकरगढ़ रानीगंज रेलवे फाटक पर बन रहा ओवर ब्रिज सुखद एहसास दे रहा है लेकिन बहुत कुछ रह गया। जैसे पड़वा प्रतापपुर में स्थाई पुल का निर्माण, शंकरगढ़ नगर पंचायत में स्थाई बस स्टैंड, गल्ला मंडी के साथ पेजयल की समस्या का समाधान आम जन मांग रहा है। क्षेत्र की जनता विधायक के कार्यों का मूल्यांकन कर रही है।

बारा विधानसभा
कुल मतदाता- 287183

पुरुष मतदात- 158356

महिला मतदाता- 128819

क्षेत्र में विधायक की उपस्थिति कितनी?
विधानसभा में बारा विधायक डॉ. वाचस्पति की उपस्थिति करीब 90 प्रतिशत रही। इस दौरान शंकरगढ़ में पानी की समस्या, बिजली की अनियमित आपूर्ति को ठीक करने, नए विद्युत उपकेंद्र लगवाने, निषाद समाज को दलित आरक्षण देने, सोनवै शंकरगढ़ में बिरसा मुंडा की मूर्ति का जीर्णोद्धार, बिजली पासी की प्रतिमा लगवाने, एनटीपीसी की राख और दूषित पानी के दुष्प्रभाव से खेत के बंजर होने, बीमारियों के बढ़ने व एम्स की मांग की। कौधियारा में लघु डाल नहर पर 50 क्यूसेक पंप लगवाने, भेड़ पालकों के लिए ऊन क्रय केंद्र, नारीबारी को ब्लाक और जारी बजार को टाउन एरिया घोषित कराने के लिए भी आवाज उठाई।
सावन कांवड़ यात्रा व बारिश की तैयारियों पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


आगामी सावन कांवड़ यात्रा तथा मानसून के दौरान संभावित जनसमस्याओं से निपटने की तैयारियों को लेकर एसडीएम फूलपुर ने तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक की। बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में जलभराव, नाली-नालों में अवरोध, नहर कटान, विद्युत आपूर्ति बहाली तथा अन्य तत्कालिक जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभागों की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करें।

बैठक में फूलपुर, बहरिया, सहसों और बहादुरपुर के खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक अभियंता नलकूप, सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, सीएचसी अधीक्षक, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक तथा आपूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे।

एसडीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि सावन कांवड़ यात्रा के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
हनुमत निकेतन मंदिर में चढ़ावा राशि में अनियमितता का आरोप, DM ने सीडीओ को सौंपी जांच


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,कुछ वर्ष पहले चढ़ावा धनराशि, दुकानों व अन्य भवनों के किराया की राशि तथा आय को लेकर विवाद शुरू होने पर दर्शनार्थी पक्ष के लोग न्यायालय की शरण में गए थे। दर्शनार्थी पक्ष के अधिवक्ता एसके दुबे ने बताया कि न्यायालय ने जिलाधिकारी को मंदिर का रिसीवर नियुक्त किया था, जिसके बाद एडीएम आपूर्ति विजय कुमार शर्मा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई।

रिसीवर बैठाने के बाद मंदिर प्रबंधन तथा ट्रस्ट के सदस्यों के अधिकार पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अधिवक्ता एसके दुबे व शिवगोपाल का आरोप है कि इसके बाद भी प्रबंधन से जुड़े लोगों के ही कब्जे में मंदिर है। आरोप लगाया कि रिसीवर नियुक्त होने के बाद भी मंदिर में अनेक अनैतिक कार्य हो रहे हैं।

अधिवक्ता ने नोटरी हलफनामा देते हुए आरोप लगाया कि पुराने दानपात्रों की चाबी तक रिसीवर नहीं ले सके हैं जिससे उसमें रखी धनराशि में गड़बड़ी की जा रही है। कहा कि नए दानपात्रों के धनराशि की गिनती ट्रस्टियों व दर्शनार्थी पक्ष के सामने नहीं कराई जा रही है, जिससे गड़बड़ी की आशंका है।

आरोप लगाया कि वर्ष 2019 के कुंभ के दौरान काफी चढ़ावा चढ़ा था। पूरे वर्ष में छह बार गिनती कराई थी जिसमें 70 से 80 लाख रुपये चढ़ावा के रूप में मिले थे।

उस हिसाब से वर्ष 2020 से अब तक कुल 18 बड़े दानपात्रों में लगभग पांच करोड़ रुपये चढ़ावा की राशि होनी चाहिए, क्योंकि वर्ष 2025 के महाकुंभ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आए थे। डीएम के पत्र के बाद सीडीओ हर्षिका सिंह ने जांच को लेकर तीन अधिकारियों को लगाया है जो जल्द ही जांच शुरू करेंगे।
विवाद में ससुरालवालों ऐसा क्या कह दिया? अपमानित होकर युवक ने आत्महत्या कर ली; प्रयागराज पुलिस कर रही पड़ताल
प्रयागराज
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


मेजा थाना क्षेत्र के पकरी सेवार गांव में शुक्रवार सुबह  युवक का शव घर में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार के लोगों ने बताया कि ससुराल में विवाद के बाद युवक घर लौटा था। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चलेगी।

संत रविदास नगर में अपनी ससुराल गया था सतई
पकरी सेवार निवासी 30 वर्षीय सतई निषाद पुत्र उमा शंकर निषाद 23 जुलाई को अपनी ससुराल संत रविदास नगर जिले के सीतामढ़ी गया था। वहां किसी बात को लेकर पत्नी और ससुरालवालों से विवाद हुआ था। शाम करीब छह बजे सतई घर लौटा और सीधे कमरे में चला गया।

कमरे में फंदे से लटक रही थी लाश
सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो घरवालाें ने उसे आवाज दी लेकिन कोई आहट नहीं मिली। स्वजन कमरे में पहुंचे तो सतई की लाश फंदे से लटक रही थी। वह देखकर परिवार में रोना-पिटना मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

पारिवारिक विवाद का मामला बता रही पुलिस
सूचना पाकर चौकी प्रभारी सिरसा प्रभाकर शुक्ला मौके पर पहुंचे। कमरे की तलाश की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक के पिता उमाशंकर ने पुलिस को बताया कि ससुराल में विवाद होने की जानकारी सतई ने दी थी। बताया कि संभवत: ससुरालजनों की बात से अपमानित होकर बेटे ने आत्महत्या की है। उमाशंकर के चार बेटे में सतई दूसरे नंबर पर था। उसकी दो बेटियां हैं। चौकी प्रभारी सिरसा प्रभाकर शुक्ला ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है।
रेही तालुका बैजला में आवास के नाम पर ठिकेदार द्वारा 6 लाख की अधिक लूट ग्रामीणों में आक्रोश गरीब जनता परेशान

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, ग्राम पंचायत रेही तालुका बैजला में आवास के नाम पर ठिकेदार द्वारा की गई 6 लाख से अधिक की लूट ग्रामीणों में आक्रोश कार्रवाई की मांग रेही तालुका बैजला में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि 6 लाख से अधिक रुपए गरीबों से आवास के नाम पर लिया गया जब गरीबों का ठिकेदार द्वारा आवास नहीं मिला तो गरीब पीड़ितों बेसहारा लोगों ने अपना पैसा मगना चालू कर दिया तो ठिकेदार ने आना कानी करना चालू कर दिया और अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया जिससे नाराज़ सैकड़ों ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी जसरा ब्लाक का घेराव किया और कर नारेबाजी किया गया ठिकेदार की कारतूस का प्रमाण पात्र लाभर्थियों क नाम आवास की सूची से कटने की बात कह कर कहा कि अधिकारी भ्रष्ट हैं पैसा नहीं देगो तो आवास नहीं मिलेगा ठिकेदार द्वारा अधिकारीओ को पैसा देने के नाम पर ग्रामीणों से 10,000 किसी 20,000 किसी से 30,000 हजार रूपए तहत् अन्न रकम वसूली की गई ठिकेदार ने पैसे लेने के बाद न आवास दिलाया और न ही पैसा वापस किया पिछले पांच वर्षों से अधिकारीयों के नाम धन वासूली किया गया ठिकेदार द्वारा एक ही परिवार से तीन तीन लोगों से पैसा वसूल किया ठिकेदार नये लोगों को आवास दिलाने का झांसा देकर पैसे की मांग कर रहा है और ठिकेदार कहता है कि आवास हमारे जेब में है
ठिकेदार की मनमानी गरीबों से पैसे की लूट की गई गरीब ग्रामीणो का आरोप है कि ठिकेदार फोन नहीं उठाता
फोन जाने पर फोन बंद कर लेता है आखिर जिम्मेदार मौन क्यों हैं कब होगी कार्यवाही
गरीब जनता में भारी आक्रोश
अब देखना यह है कि कब होगी कार्यवाही