/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png StreetBuzz हाईवे से मिली जीवन को रफ्तार पर अब तक न बुझी प्यास, प्रयागराज में बारा विधायक के रिपोर्ट कार्ड से विकास का आकलन Prayagraj
हाईवे से मिली जीवन को रफ्तार पर अब तक न बुझी प्यास, प्रयागराज में बारा विधायक के रिपोर्ट कार्ड से विकास का आकलन
विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , विकास के दावों के साथ क्षेत्र की सूरत बदलने का वादा पिछले विधानसभा चुनाव में सभी राजनीति दल के नेताओं ने किया और वोट मांगा। जनमानस ने भाजपा नेता पर भरोसा जताया और जीत का सेहरा बांधा। पांच साल तक सड़क बनी तो कहीं हाईवे। जसरा बाईपास ने लोगों की राह बहुत हद तक आसान की।

ये हुए कार्य
शंकरगढ़ नगर पंचायत में कई वर्षों से रुके मिनी स्टेडियम के कार्य को गति मिली। सदर बाजार की सड़क के साथ क्षेत्र की जल निकासी की समस्या का समाधान, स्ट्रीट लाइट के लिए धन स्वीकृति के साथ दर्जनों कैंसर पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुदान दिलाया गया। शंकरगढ़ रानीगंज रेलवे फाटक पर बन रहा ओवर ब्रिज सुखद एहसास दे रहा है लेकिन बहुत कुछ रह गया। जैसे पड़वा प्रतापपुर में स्थाई पुल का निर्माण, शंकरगढ़ नगर पंचायत में स्थाई बस स्टैंड, गल्ला मंडी के साथ पेजयल की समस्या का समाधान आम जन मांग रहा है। क्षेत्र की जनता विधायक के कार्यों का मूल्यांकन कर रही है।

बारा विधानसभा
कुल मतदाता- 287183

पुरुष मतदात- 158356

महिला मतदाता- 128819

क्षेत्र में विधायक की उपस्थिति कितनी?
विधानसभा में बारा विधायक डॉ. वाचस्पति की उपस्थिति करीब 90 प्रतिशत रही। इस दौरान शंकरगढ़ में पानी की समस्या, बिजली की अनियमित आपूर्ति को ठीक करने, नए विद्युत उपकेंद्र लगवाने, निषाद समाज को दलित आरक्षण देने, सोनवै शंकरगढ़ में बिरसा मुंडा की मूर्ति का जीर्णोद्धार, बिजली पासी की प्रतिमा लगवाने, एनटीपीसी की राख और दूषित पानी के दुष्प्रभाव से खेत के बंजर होने, बीमारियों के बढ़ने व एम्स की मांग की। कौधियारा में लघु डाल नहर पर 50 क्यूसेक पंप लगवाने, भेड़ पालकों के लिए ऊन क्रय केंद्र, नारीबारी को ब्लाक और जारी बजार को टाउन एरिया घोषित कराने के लिए भी आवाज उठाई।
सावन कांवड़ यात्रा व बारिश की तैयारियों पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


आगामी सावन कांवड़ यात्रा तथा मानसून के दौरान संभावित जनसमस्याओं से निपटने की तैयारियों को लेकर एसडीएम फूलपुर ने तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक की। बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में जलभराव, नाली-नालों में अवरोध, नहर कटान, विद्युत आपूर्ति बहाली तथा अन्य तत्कालिक जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभागों की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करें।

बैठक में फूलपुर, बहरिया, सहसों और बहादुरपुर के खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक अभियंता नलकूप, सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, सीएचसी अधीक्षक, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक तथा आपूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे।

एसडीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि सावन कांवड़ यात्रा के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
हनुमत निकेतन मंदिर में चढ़ावा राशि में अनियमितता का आरोप, DM ने सीडीओ को सौंपी जांच


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,कुछ वर्ष पहले चढ़ावा धनराशि, दुकानों व अन्य भवनों के किराया की राशि तथा आय को लेकर विवाद शुरू होने पर दर्शनार्थी पक्ष के लोग न्यायालय की शरण में गए थे। दर्शनार्थी पक्ष के अधिवक्ता एसके दुबे ने बताया कि न्यायालय ने जिलाधिकारी को मंदिर का रिसीवर नियुक्त किया था, जिसके बाद एडीएम आपूर्ति विजय कुमार शर्मा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई।

रिसीवर बैठाने के बाद मंदिर प्रबंधन तथा ट्रस्ट के सदस्यों के अधिकार पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अधिवक्ता एसके दुबे व शिवगोपाल का आरोप है कि इसके बाद भी प्रबंधन से जुड़े लोगों के ही कब्जे में मंदिर है। आरोप लगाया कि रिसीवर नियुक्त होने के बाद भी मंदिर में अनेक अनैतिक कार्य हो रहे हैं।

अधिवक्ता ने नोटरी हलफनामा देते हुए आरोप लगाया कि पुराने दानपात्रों की चाबी तक रिसीवर नहीं ले सके हैं जिससे उसमें रखी धनराशि में गड़बड़ी की जा रही है। कहा कि नए दानपात्रों के धनराशि की गिनती ट्रस्टियों व दर्शनार्थी पक्ष के सामने नहीं कराई जा रही है, जिससे गड़बड़ी की आशंका है।

आरोप लगाया कि वर्ष 2019 के कुंभ के दौरान काफी चढ़ावा चढ़ा था। पूरे वर्ष में छह बार गिनती कराई थी जिसमें 70 से 80 लाख रुपये चढ़ावा के रूप में मिले थे।

उस हिसाब से वर्ष 2020 से अब तक कुल 18 बड़े दानपात्रों में लगभग पांच करोड़ रुपये चढ़ावा की राशि होनी चाहिए, क्योंकि वर्ष 2025 के महाकुंभ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आए थे। डीएम के पत्र के बाद सीडीओ हर्षिका सिंह ने जांच को लेकर तीन अधिकारियों को लगाया है जो जल्द ही जांच शुरू करेंगे।
विवाद में ससुरालवालों ऐसा क्या कह दिया? अपमानित होकर युवक ने आत्महत्या कर ली; प्रयागराज पुलिस कर रही पड़ताल
प्रयागराज
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


मेजा थाना क्षेत्र के पकरी सेवार गांव में शुक्रवार सुबह  युवक का शव घर में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार के लोगों ने बताया कि ससुराल में विवाद के बाद युवक घर लौटा था। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चलेगी।

संत रविदास नगर में अपनी ससुराल गया था सतई
पकरी सेवार निवासी 30 वर्षीय सतई निषाद पुत्र उमा शंकर निषाद 23 जुलाई को अपनी ससुराल संत रविदास नगर जिले के सीतामढ़ी गया था। वहां किसी बात को लेकर पत्नी और ससुरालवालों से विवाद हुआ था। शाम करीब छह बजे सतई घर लौटा और सीधे कमरे में चला गया।

कमरे में फंदे से लटक रही थी लाश
सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो घरवालाें ने उसे आवाज दी लेकिन कोई आहट नहीं मिली। स्वजन कमरे में पहुंचे तो सतई की लाश फंदे से लटक रही थी। वह देखकर परिवार में रोना-पिटना मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

पारिवारिक विवाद का मामला बता रही पुलिस
सूचना पाकर चौकी प्रभारी सिरसा प्रभाकर शुक्ला मौके पर पहुंचे। कमरे की तलाश की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक के पिता उमाशंकर ने पुलिस को बताया कि ससुराल में विवाद होने की जानकारी सतई ने दी थी। बताया कि संभवत: ससुरालजनों की बात से अपमानित होकर बेटे ने आत्महत्या की है। उमाशंकर के चार बेटे में सतई दूसरे नंबर पर था। उसकी दो बेटियां हैं। चौकी प्रभारी सिरसा प्रभाकर शुक्ला ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है।
रेही तालुका बैजला में आवास के नाम पर ठिकेदार द्वारा 6 लाख की अधिक लूट ग्रामीणों में आक्रोश गरीब जनता परेशान

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, ग्राम पंचायत रेही तालुका बैजला में आवास के नाम पर ठिकेदार द्वारा की गई 6 लाख से अधिक की लूट ग्रामीणों में आक्रोश कार्रवाई की मांग रेही तालुका बैजला में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि 6 लाख से अधिक रुपए गरीबों से आवास के नाम पर लिया गया जब गरीबों का ठिकेदार द्वारा आवास नहीं मिला तो गरीब पीड़ितों बेसहारा लोगों ने अपना पैसा मगना चालू कर दिया तो ठिकेदार ने आना कानी करना चालू कर दिया और अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया जिससे नाराज़ सैकड़ों ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी जसरा ब्लाक का घेराव किया और कर नारेबाजी किया गया ठिकेदार की कारतूस का प्रमाण पात्र लाभर्थियों क नाम आवास की सूची से कटने की बात कह कर कहा कि अधिकारी भ्रष्ट हैं पैसा नहीं देगो तो आवास नहीं मिलेगा ठिकेदार द्वारा अधिकारीओ को पैसा देने के नाम पर ग्रामीणों से 10,000 किसी 20,000 किसी से 30,000 हजार रूपए तहत् अन्न रकम वसूली की गई ठिकेदार ने पैसे लेने के बाद न आवास दिलाया और न ही पैसा वापस किया पिछले पांच वर्षों से अधिकारीयों के नाम धन वासूली किया गया ठिकेदार द्वारा एक ही परिवार से तीन तीन लोगों से पैसा वसूल किया ठिकेदार नये लोगों को आवास दिलाने का झांसा देकर पैसे की मांग कर रहा है और ठिकेदार कहता है कि आवास हमारे जेब में है
ठिकेदार की मनमानी गरीबों से पैसे की लूट की गई गरीब ग्रामीणो का आरोप है कि ठिकेदार फोन नहीं उठाता
फोन जाने पर फोन बंद कर लेता है आखिर जिम्मेदार मौन क्यों हैं कब होगी कार्यवाही
गरीब जनता में भारी आक्रोश
अब देखना यह है कि कब होगी कार्यवाही
कीडगंज थाना अंतर्गत  युवक ने लगाया आग मामला संदिग्ध

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

कीडगंज थाना अंतर्गत शनि सोनकर नाम के युवक का संदिग्ध हालत में अधजला शरीर मिला, जिसे तत्काल स्वरूपरानी अस्पताल में एडमिट किया गया,डॉ का कहना है कि 60% उसका शरीर जल चुका है, सीना वगैरा भी जल गया है पुलिस ने अभी कोई बयान नहीं लिया है, मामला संदिग्ध लग रहा है.. इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि युवक लड़की के घर 3:30 बजे रात भर में पहुंचा था वहीं पर यह हादसा हुआ है?
तालाब बनी पीडब्ल्यूडी सड़क सैकड़ों मीटर तक भरा घुटनों भर पानी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, शंकरगढ़ क्षेत्र के तालापार से हिनौती पांडेय गांव जाने वाले मुख्य पीडब्ल्यूडी मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। लगातार जलभराव के कारण करीब सैकड़ों मीटर तक सड़क पर घुटनों भर पानी जमा है। हालात ऐसे हैं कि पहली नजर में यह समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि यहां सड़क है या तालाब। यह शंकरगढ़, तालापार और हिनौती पांडेय गांव को जोड़ने वाली इकलौती मुख्य सड़क है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, किसान, मरीज तथा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक आवागमन करते हैं। सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलने वालों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जबकि बाइक सवारों के लिए फिसलने और दुर्घटना का खतरा हर समय बना रहता है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह पानी में डूबी होने से गड्ढों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक न तो जल निकासी की समुचित व्यवस्था की गई और न ही सड़क की मरम्मत कराई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग से शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर (जेई) से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह फिलहाल लखनऊ में हैं। उनका कहना है कि "एक-दो दिन में वापस आने के बाद मौके का निरीक्षण किया जाएगा और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"अब गांव के लोगों की उम्मीद विभाग के इस आश्वासन पर टिकी है। क्योंकि यह गांव की इकलौती मुख्य संपर्क सड़क है, ऐसे में यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों की आवाजाही और अधिक प्रभावित हो सकती हैl
मालगाड़ी की चपेट में आने से पीडब्ल्यूडी कर्मी की चली गई जान, रेलवे लाइन पार करते समय हादसा
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पूरे चंदा गांव के सामने शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन पर हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय पीडब्ल्यूडी कर्मी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बेरुई गांव निवासी 51 वर्षीय रामपाल पटेल पीडब्ल्यूडी में बेलदार के पद पर कार्यरत थे। परिवार के लोगों के अनुसार वह सुबह करीब 7:30 बजे रेलवे लाइन पार कर घर जा रहे थे। इसी समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से वह रेलवे ट्रैक के किनारे गिट्टी पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने थरवई पुलिस एवं उनके पुत्र देशराज पटेल को दी। बिलखते हुए स्वजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। रामपाल की पत्नी देवकली, पुत्र देशराज तथा तीन पुत्रियां किरण, श्वेता और अनीता हादसे से गमगीन हैं।
यादें हुसैन। यादें हुसैन। यादें हुसैन

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, 25 जुलाई शनिवार  रात  कव्वाली का शानदार प्रोग्राम गढ़ी कला मे रखा गया
देश के प्रसिद्ध कव्वाल मुंबई के अनीस नवाब व दिल्ली के रईस मियां के  बीच जवाबी कव्वाली का कार्यक्रम होगा।
बारिश को देखते हुए वॉटरप्रूफ टेंट से कार्यक्रम स्थल को बनवाया गया है शानदार सोफे, vip chair , कुर्सियां बड़े कूलर लगवाया गया है कव्वालों के लिए विशाल मंच बनाया गया है। क्षोताओ को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है देखना और सुनना ना भूले,यह जानकारी संयोजक  संजीदा रानी ने दी।
सनातन की सबसे बड़ी विशेषता उसकी समावेशी प्रवृत्ति- प्रोफेसर  दुबे
सनातन का वास्तविक स्वरूप मानव कल्याण में निहित - प्रोफेसर सत्यकाम

मुविवि में भारतीय संस्कृति में सनातन की अवधारणा  पर संगोष्ठी आयोजित


प्रयागराज, 22 जुलाई, 2026। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की समाज विज्ञान विद्याशाखा के तत्वावधान में बुधवार को विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर स्थित लोकमान्य तिलक सभागार में भारतीय संस्कृति में सनातन की अवधारणा विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के पूर्व आचार्य प्रोफेसर हरि नारायण दुबे ने व्याख्यान देते हुए कहा कि सनातन केवल एक धार्मिक अवधारणा नहीं, बल्कि मानवता, समरसता एवं शाश्वत जीवन-दृष्टि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक काल में अनेक ईसाई मिशनरियों ने भारतीय सनातन जीवन-पद्धति एवं सांस्कृतिक मूल्यों को विकृत करने का प्रयास किया, जिसका प्रभावी उत्तर महामना मदन मोहन मालवीय ने वर्ष 1933 में प्रारम्भ की गई सनातन धर्म पत्रिका के माध्यम से दिया।
उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति विश्व कल्याण की भावना पर आधारित है। सनातन सदैव रहने वाला विचार है, जो हमें वैदिक ऋषियों की उस परंपरा की ओर ले जाता है जिसमें धर्म का आधार सत्य, कर्तव्य और लोकमंगल है।
प्रो. दुबे ने कहा कि सनातन की सबसे बड़ी विशेषता उसकी समावेशी प्रवृत्ति है। यह किसी के प्रति वैरभाव नहीं रखता, बल्कि सभी विचारों को आत्मसात करने की क्षमता रखता है। यही कारण है कि महात्मा गौतम बुद्ध से लेकर महात्मा गांधी तक भारतीय चिंतन की मूल धारा में समरसता, सहिष्णुता और सर्वधर्म समभाव की भावना निरंतर दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि सत्य, शुद्धता और लोककल्याण ही सनातन के मूल तत्व हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज संस्कृति से नहीं, बल्कि अपनी सभ्यता के वास्तविक स्वरूप से दूर होता जा रहा है। संस्कृति को उन्होंने पुष्प की सुगंध तथा सभ्यता को उसकी पंखुड़ियों की उपमा देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकी युग में मोबाइल, टेलीविजन तथा अन्य डिजिटल माध्यमों का विवेकपूर्ण उपयोग आवश्यक है, अन्यथा वे हमारी सांस्कृतिक चेतना को प्रभावित कर सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि सनातन वैदिक चेतना का वह शाश्वत भाव है जो समस्त मानवता को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है।भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता उसकी गतिशीलता है। इसमें न तो जड़ता है और न ही संकीर्णता है। यह निरंतर प्रवाहित होने वाली जीवनधारा है, जो प्रत्येक युग में नवीन विचारों को आत्मसात कर स्वयं को समृद्ध करती रही है।
उन्होंने कहा कि मूर्ति-पूजन मानव सभ्यता की एक प्राचीन एवं सार्वभौमिक परंपरा रही है। इतिहास के विभिन्न कालखंडों में विश्व की अनेक सभ्यताओं में इसकी उपस्थिति रही है। यदि सनातन को किसी संकीर्ण धार्मिक पहचान तक सीमित कर दिया जाए, तो उसके व्यापक मानवीय एवं सांस्कृतिक स्वरूप को समझना कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि सनातन का वास्तविक स्वरूप समावेश, संवाद, सहअस्तित्व और मानव कल्याण में निहित है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में समन्वयक एवं समाज विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक प्रोफेसर एस कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। आयोजन सचिव डॉ. सुबास चन्द पाल ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन डॉ सुनील कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ त्रिविक्रम तिवारी ने किया। संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के निदेशकगण, आचार्य, सहायक आचार्य, शोधार्थी, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी