/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png StreetBuzz यादें हुसैन। यादें हुसैन। यादें हुसैन Prayagraj
यादें हुसैन। यादें हुसैन। यादें हुसैन

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, 25 जुलाई शनिवार  रात  कव्वाली का शानदार प्रोग्राम गढ़ी कला मे रखा गया
देश के प्रसिद्ध कव्वाल मुंबई के अनीस नवाब व दिल्ली के रईस मियां के  बीच जवाबी कव्वाली का कार्यक्रम होगा।
बारिश को देखते हुए वॉटरप्रूफ टेंट से कार्यक्रम स्थल को बनवाया गया है शानदार सोफे, vip chair , कुर्सियां बड़े कूलर लगवाया गया है कव्वालों के लिए विशाल मंच बनाया गया है। क्षोताओ को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है देखना और सुनना ना भूले,यह जानकारी संयोजक  संजीदा रानी ने दी।
सनातन की सबसे बड़ी विशेषता उसकी समावेशी प्रवृत्ति- प्रोफेसर  दुबे
सनातन का वास्तविक स्वरूप मानव कल्याण में निहित - प्रोफेसर सत्यकाम

मुविवि में भारतीय संस्कृति में सनातन की अवधारणा  पर संगोष्ठी आयोजित


प्रयागराज, 22 जुलाई, 2026। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की समाज विज्ञान विद्याशाखा के तत्वावधान में बुधवार को विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर स्थित लोकमान्य तिलक सभागार में भारतीय संस्कृति में सनातन की अवधारणा विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के पूर्व आचार्य प्रोफेसर हरि नारायण दुबे ने व्याख्यान देते हुए कहा कि सनातन केवल एक धार्मिक अवधारणा नहीं, बल्कि मानवता, समरसता एवं शाश्वत जीवन-दृष्टि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक काल में अनेक ईसाई मिशनरियों ने भारतीय सनातन जीवन-पद्धति एवं सांस्कृतिक मूल्यों को विकृत करने का प्रयास किया, जिसका प्रभावी उत्तर महामना मदन मोहन मालवीय ने वर्ष 1933 में प्रारम्भ की गई सनातन धर्म पत्रिका के माध्यम से दिया।
उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति विश्व कल्याण की भावना पर आधारित है। सनातन सदैव रहने वाला विचार है, जो हमें वैदिक ऋषियों की उस परंपरा की ओर ले जाता है जिसमें धर्म का आधार सत्य, कर्तव्य और लोकमंगल है।
प्रो. दुबे ने कहा कि सनातन की सबसे बड़ी विशेषता उसकी समावेशी प्रवृत्ति है। यह किसी के प्रति वैरभाव नहीं रखता, बल्कि सभी विचारों को आत्मसात करने की क्षमता रखता है। यही कारण है कि महात्मा गौतम बुद्ध से लेकर महात्मा गांधी तक भारतीय चिंतन की मूल धारा में समरसता, सहिष्णुता और सर्वधर्म समभाव की भावना निरंतर दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि सत्य, शुद्धता और लोककल्याण ही सनातन के मूल तत्व हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज संस्कृति से नहीं, बल्कि अपनी सभ्यता के वास्तविक स्वरूप से दूर होता जा रहा है। संस्कृति को उन्होंने पुष्प की सुगंध तथा सभ्यता को उसकी पंखुड़ियों की उपमा देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकी युग में मोबाइल, टेलीविजन तथा अन्य डिजिटल माध्यमों का विवेकपूर्ण उपयोग आवश्यक है, अन्यथा वे हमारी सांस्कृतिक चेतना को प्रभावित कर सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि सनातन वैदिक चेतना का वह शाश्वत भाव है जो समस्त मानवता को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है।भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता उसकी गतिशीलता है। इसमें न तो जड़ता है और न ही संकीर्णता है। यह निरंतर प्रवाहित होने वाली जीवनधारा है, जो प्रत्येक युग में नवीन विचारों को आत्मसात कर स्वयं को समृद्ध करती रही है।
उन्होंने कहा कि मूर्ति-पूजन मानव सभ्यता की एक प्राचीन एवं सार्वभौमिक परंपरा रही है। इतिहास के विभिन्न कालखंडों में विश्व की अनेक सभ्यताओं में इसकी उपस्थिति रही है। यदि सनातन को किसी संकीर्ण धार्मिक पहचान तक सीमित कर दिया जाए, तो उसके व्यापक मानवीय एवं सांस्कृतिक स्वरूप को समझना कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि सनातन का वास्तविक स्वरूप समावेश, संवाद, सहअस्तित्व और मानव कल्याण में निहित है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में समन्वयक एवं समाज विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक प्रोफेसर एस कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। आयोजन सचिव डॉ. सुबास चन्द पाल ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन डॉ सुनील कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ त्रिविक्रम तिवारी ने किया। संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के निदेशकगण, आचार्य, सहायक आचार्य, शोधार्थी, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी
कुशगढ़ में क्रिटिकल केयर सेंटर जनरल एवं चिल्ड्रन हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन, 24×7 आपातकालीन सेवा उपलब्ध


Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज। करछना क्षेत्र के कुशगढ़ में  क्रिटिकल केयर सेंटर जनरल एवं चिल्ड्रन हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन मेजा विधायक संदीप पटेल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र रामा पटेल विजय पटेल विश् शंकर पटेल डॉक्टर उमाकांत  मिश्रा डॉ बी के पांडेय डॉक्टर कल्पना सिंह प्रेमचंद मूर्तिकार के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
यह अस्पताल नरैना कुशगढ़ मंदिर, करछना के पास स्थित है तथा इसका संचालन अनारकली सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। अस्पताल के संचालक डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों के बेहतर उपचार की व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन के दौरान विधायक संदीप पटेल ने कहा कि क्षेत्रवासियों को अब गंभीर और सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह अस्पताल क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है, जहां आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
अस्पताल में जनरल ओपीडी, 24×7 इमरजेंसी सेवा, बच्चों के लिए पीडियाट्रिक आईसीयू (PICU) सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
पुरानी नियमावली से लगभग 20,000 से अधिक रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी करने की मांग तेज, 23 जुलाई को प्रयागराज में होगा शक्ति प्रदर्शन


Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (TGT) एवं प्रवक्ता (PGT) के लगभग 20,000 से अधिक रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली के अनुसार विज्ञापन जारी कराने की मांग को लेकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी प्रयागराज सत्यम मिश्र से मुलाकात कर अभ्यर्थियों की समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल में अमित पांडेय, भानू शुक्ल, अखिलेश वर्मा, बृजेश सिंह, अशोक कुमार, के.डी. वर्मा, सुशोभित चौरसिया, प्रशांत सहित अनेक प्रतियोगी अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
इस दौरान माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से हुई वार्ता में यह स्पष्ट हुआ कि पुरानी नियमावली अथवा नई नियमावली के संबंध में अंतिम निर्णय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लिया जाएगा तथा शासन को इस विषय से अवगत करा दिया गया है।
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नई नियमावली लागू न की जाए तथा पूर्व से प्रचलित पुरानी नियमावली के अनुसार भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाए। प्रशिक्षित स्नातक (TGT) एवं प्रवक्ता (PGT) के लगभग 20,000 से अधिक रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली के आधार पर तत्काल विज्ञापन जारी किया जाए। प्राविधिक कला, हिन्दी, अंग्रेज़ी, संगीत, शारीरिक शिक्षा एवं प्रवक्ता पदों पर नई नियमावली से प्रभावित अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करते हुए भर्ती प्रक्रिया में उन्हें अवसर प्रदान किया जाए तथा विद्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े कम्प्यूटर शिक्षकों के पदों पर भी शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जाए, जिससे अभ्यर्थियों के साथ न्याय हो और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर की जा सके।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक से वार्ता के बाद अभ्यर्थियों में गहरी निराशा व्याप्त है। इसके पश्चात जिलाधिकारी कार्यालय के समीप आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस, प्रयागराज स्थित धरना स्थल पर 11:00 बजे  विशाल शक्ति प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा तथा हर हाल में पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी कराने की अपील की जाएगी
युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि 16सितम्बर 2025 को अचानक गजट जारी कर योग्यता में बदलाव की वजह से 5 से 7 लाख नौजवानों को भर्ती से सीधे बाहर करना ग़लत है ऐसे में वर्षों से भर्ती की राह देख रहे अभ्यर्थियों के साथ धोखा है यदि सरकार अभ्यर्थियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से 23 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में प्रयागराज पहुंचकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित शक्ति प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।
अवर अभियंता पर उत्पीड़न का आरोप, समाधान न होने पर भाकियू (भानू) ने धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी
मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई और शिकायतों के निस्तारण की  माँग



Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज ,भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता, यमुनापार प्रयागराज को ज्ञापन सौंपकर अवर अभियंता मार्कण्डेय सिंह यादव पर पद के दुरुपयोग, दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई तथा धन की मांग को लेकर फर्जी कार्यवाही करने का आरोप लगाया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि पूर्व में की गई शिकायतों और एफआईआर क्रमांक 2480 एवं 2493 से संबंधित मामलों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो यूनियन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
डॉ बीके सिंह राष्ट्रीय महासचिव के निर्देशन व जिलाध्यक्ष पंकज प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंडल महासचिव नागेंद्र प्रताप सिंह, तहसील अध्यक्ष कोराव पिंटू मिश्रा जी,  रूबी बानो जी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष,राजेश सिंह महामंत्री, मंडल  उपाध्यक्ष प्रयागराज  शुभम सिंह सेंदुआर जी,संकल्प सिंह,राजेंद्र सिंह कुदर जी अशोक पाण्डेय जी एड सुरेंद्र पांडे जी,एड आर पी सिंह जी,सहित कई पदाधिकारियों के साथ दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम किहुनी खुर्द, थाना खीरी निवासी एवं अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी, जो भारतीय किसान यूनियन (भानू) के सक्रिय सदस्य हैं, लगातार विभागीय अधिकारियों से न्याय की मांग कर रहे हैं। संगठन का आरोप है कि मामले में कई बार शिकायतें और साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे पीड़ित और संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष व्याप्त है।
ज्ञापन में कहा गया है कि लगातार हो रही उपेक्षा से किसानों और आम जनता का विभाग पर विश्वास कम हो रहा है। यूनियन ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन 27 जुलाई 2026 को व्यापक धरना-प्रदर्शन  मुख्य अभियंता प्रयागराज द्वितीय के यहां करेगा। साथ ही चेतावनी दी कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रशासनिक अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
पंचायत भवन मानपुर गांव सहायक चकबंदी अधिकारी अशोक कुमार रघुवंशी के नेतृत्व में हुआ संपन्न
प्रयागराज

ग्राम मानपुर के पंचायत भवन पर सहायक चकबंदी अधिकारी कोरांव द्वारा ग्राम न्यायालय के माध्यम से ग्राम चौपाल लगाकर धारा 9 के वादों की सुनवाई की गई जिसमें 70 वादों का निस्तारण किया गया। लिपिक चंद्र प्रकाश, लेखपाल देवेंद्रचतुर्वेदी, देवेंद्र यादव, आशुतोष सिंह व इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नेव्बू लालपाल, कमलेश्वर सिंह, पृथ्वी पाल सिंह, भरत सिंह, श्याम बहादुर सिंह, काली बाबू सिंह, सूबेदार सिंह आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रदेश महासचिव संजय कुमार पाण्डेय  के निर्देशाअनुसार मानपुर मे बैठक हुई संपन्न व  जोरदार स्वागत

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज जिला के  प्रदेश महासचिव संजय कुमार पाण्डेय नेता  का मानपुर  में आगमन होने पर  जिलामिडिया प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष  आलोक कुमार राय  इस अवसर पर विनय सिंह, शिवम् सिंह, अनिस,अजय सिंह एवम् समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन व मेदांता हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में “ निशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर” का आयोजन


Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,यह आयोजन शहरी क्षेत्र में वंचित व आर्थिक रूप से कमजोर समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाओं के पहुँचाने का एक सफल प्रयास रहा जिसमे मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों  द्वारा निःशुल्क रूप सामान्य रोग परामर्श और जांच कराया गया ।

इस अवसर पर ECG, ब्लड टेस्ट , बी पी चेक , सुगर चेक , बोनस बैलेंसिंग , आँखों की जाँच जैसी कई जांचें निशुल्क रूप से गई एवं उसके उपरांत विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को उसके उपचार भी बताये गए। भारी संख्या में लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया।

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के प्रसिद्ध डॉक्टर अमित शांडिल्य जी ने अपनी टीम अलका सिंह, ज्योतिर्मय रॉय, शीतल, मार्केटिंग हेड राहुल त्रिपाठी जी ने शिविर को संचालित किया।

इस अवसर पर प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष राणा चावला,इलाहाबाद गेस्ट हाउस असोसिएशन के अध्यक्ष गुफरान अहमद, उपाध्यक्ष विद्यासागर केशरी, प्रकाशन सचिव शाहिद कमाल, रवि जायसवाल ,अतिन गुप्ता,ओम प्रकाश जायसवाल, अकरम शगुन,विकास सिंह, आकाश जायसवाल, मोहम्मद आजम, दीपक केशरी , जतिंदर सिंह बब्बू जी , महमूद अहमद ख़ान , युवा अध्यक्ष साहिल अरोड़ा, युवा महामंत्री शुभम केसरवानी, प्रदीप सचदेवा, संदीप गुलाटी उपस्थित रहे।
प्रयागराज में लगेंगे 90 लाख पौधे

डीएम मनीष वर्मा ने की जनमानस से वृक्षारोपण अभियान में सहयोग की अपील



Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज को हरित बनाने के लिए इस साल जिले में 90 लाख पौधे रोपे जाएंगे। वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला अधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा ने आमजन से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।प्रयागराज जिले भर में 90 लाख फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।सरकारी जमीन, स्कूल-कॉलेज, पंचायत भवन, सड़क किनारे, नदी-तालाब किनारे और निजी संस्थानों में रोपण होगा।वन विभाग, राजस्व, ग्राम पंचायत, शिक्षा विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं और आम नागरिक मिलकर अभियान चलाएंगे।डीएम की अपील डीएम मनीष वर्मा ने कहा कि "जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे बड़ा हथियार है। प्रशासन का लक्ष्य केवल पौधा लगाना नहीं, बल्कि हर पौधे को बचाना भी है। इसलिए हर व्यक्ति कम से कम 1 पौधा लगाए और उसकी 3 साल तक देखभाल करे।उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से गड्ढे खोदने, पौधा रोपण और सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में "एक छात्र-एक पौधा" कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।लोग कैसे जुड़ सकते हैं।इच्छुक नागरिक और संस्थाएं वन विभाग/तहसील कार्यालय से संपर्क कर निशुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं।
जनसुनवाई के मुद्दे पर मेजा और करछना एसीपी की सक्रिय कार्यशैली बनी मिसाल
सीपी जोगेंदर कुमार और डीसीपी विवेक चंद्र यादव के निर्देश पर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी


Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के करछना और मेजा सर्किल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर जोगेंदर कुमार और डीसीपी विवेक चंद्र यादव के निर्देश पर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। करछना के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुनील कुमार सिंह और मेजा के सहायक पुलिस आयुक्त बृजेश पाठक नियमित रूप से अपने कार्यालय में बैठकर आम जनता की शिकायतें सुन रहे हैं। जनसुनवाई के दौरान आने वाली शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए जा रहे हैं।