पुरानी नियमावली से लगभग 20,000 से अधिक रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी करने की मांग तेज, 23 जुलाई को प्रयागराज में होगा शक्ति प्रदर्शन
![]()
![]()
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (TGT) एवं प्रवक्ता (PGT) के लगभग 20,000 से अधिक रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली के अनुसार विज्ञापन जारी कराने की मांग को लेकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी प्रयागराज सत्यम मिश्र से मुलाकात कर अभ्यर्थियों की समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल में अमित पांडेय, भानू शुक्ल, अखिलेश वर्मा, बृजेश सिंह, अशोक कुमार, के.डी. वर्मा, सुशोभित चौरसिया, प्रशांत सहित अनेक प्रतियोगी अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
इस दौरान माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से हुई वार्ता में यह स्पष्ट हुआ कि पुरानी नियमावली अथवा नई नियमावली के संबंध में अंतिम निर्णय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लिया जाएगा तथा शासन को इस विषय से अवगत करा दिया गया है।
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नई नियमावली लागू न की जाए तथा पूर्व से प्रचलित पुरानी नियमावली के अनुसार भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाए। प्रशिक्षित स्नातक (TGT) एवं प्रवक्ता (PGT) के लगभग 20,000 से अधिक रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली के आधार पर तत्काल विज्ञापन जारी किया जाए। प्राविधिक कला, हिन्दी, अंग्रेज़ी, संगीत, शारीरिक शिक्षा एवं प्रवक्ता पदों पर नई नियमावली से प्रभावित अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करते हुए भर्ती प्रक्रिया में उन्हें अवसर प्रदान किया जाए तथा विद्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े कम्प्यूटर शिक्षकों के पदों पर भी शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जाए, जिससे अभ्यर्थियों के साथ न्याय हो और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर की जा सके।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक से वार्ता के बाद अभ्यर्थियों में गहरी निराशा व्याप्त है। इसके पश्चात जिलाधिकारी कार्यालय के समीप आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस, प्रयागराज स्थित धरना स्थल पर 11:00 बजे विशाल शक्ति प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा तथा हर हाल में पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी कराने की अपील की जाएगी
युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि 16सितम्बर 2025 को अचानक गजट जारी कर योग्यता में बदलाव की वजह से 5 से 7 लाख नौजवानों को भर्ती से सीधे बाहर करना ग़लत है ऐसे में वर्षों से भर्ती की राह देख रहे अभ्यर्थियों के साथ धोखा है यदि सरकार अभ्यर्थियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से 23 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में प्रयागराज पहुंचकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित शक्ति प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।![]()



मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई और शिकायतों के निस्तारण की माँग
प्रयागराज
सीपी जोगेंदर कुमार और डीसीपी विवेक चंद्र यादव के निर्देश पर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह
Jul 22 2026, 16:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0