/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png StreetBuzz देवघर-12 जुलाई 2026 झारखंड प्रदेश इंटक का संथाल परगना प्रमंडल का संगठन प्रभारी मनोनीत किए जाने पर बधाई। bablusah00004
देवघर-12 जुलाई 2026 झारखंड प्रदेश इंटक का संथाल परगना प्रमंडल का संगठन प्रभारी मनोनीत किए जाने पर बधाई।
देवघर: जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी, कांग्रेस नेता मणिकांत यादव, रमाकांत यादव, मार्गो मुंडा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर शरण, मधुपुर प्रखंड इंटक के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र नापित, मोहनपुर प्रखंड इंटक के प्रखंड अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर, मार्गो मुंडा प्रखंड इंटक के प्रखंड अध्यक्ष पंकज तिवारी, देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष गंगाधर रजक, घनश्याम सिंह, सीताराम सोलंकी, महासचिव पूजा देवी, देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष नित्यानंद सेवक, देवघर जिला इंटक के सचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार देवघर जिला कांग्रेस ओबीसी के जिला अध्यक्ष विकास राउत एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं में नुनु खान, प्रियरंजन ठाकुर, नंदकिशोर दास, शैलेश मिश्रा, मणिकांत झा इत्यादि ने झारखंड प्रदेश इंटक के संथाल परगना प्रमंडल का संगठन प्रभारी मनोनीत किए जाने पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार को बधाई देते हुए कहा है कि निश्चित रूप से संथाल परगना के अन्य जिलों में इंटक को मजबूती मिलेगी तथा श्रमिकों के हित में कई कार्य किए जाएंगे। इंटक के नेताओं ने अजय कुमार को संथाल परगना प्रमंडल का संगठन प्रभारी मनोनीत किए जाने पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी. संजीवा रेड्डी, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेशेश्वर पांडे एवं महासचिव महेंद्र मिश्रा को बधाई दी है। अनंत मिश्रा जिला अध्यक्ष देवघर जिला इंटक
देवघर-के ठाढ़ी में दुबे बाबा की वार्षिक पूजा 20 जुलाई को - नवनिर्मित मंदिर में होगी पूजा : डॉ. सुनील खवाड़े।
देवघर: मोहनपुर प्रखंड के मलहारा पंचायत अंतर्गत ठाढ़ी गांव स्थित प्रसिद्ध दुबे बाबा मंदिर में वार्षिक पूजा 20 जुलाई को होगी। इसकी जानकारी मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष सह वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी वार्षिक पूजा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धूमधाम से होगी। वार्षिक पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भव्य मेला लगेगा, जिसमें देवघर, मोहनपुर सहित आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु जुटेंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। भीड़ व्यवस्थित रखने, दर्शन-पूजन को सुचारु रूप से संचालन कराने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बड़ी संख्या में समिति की ओर से स्वयंसेवकों की तैनाती कराई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोहनपुर और रिखिया थाना से अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध भी किया गया है, ताकि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में हो सके। डॉ. खवाड़े ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मेले में कीमती आभूषण पहनकर नहीं आएं तथा समिति और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही पूजा एवं मेले का सफल आयोजन संभव होगा। उन्होंने जानकारी दी कि दुबे बाबा मंदिर का नवनिर्माण कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। इस वर्ष नए मंदिर में ही वार्षिक पूजा होगी। मंदिर को अधिक आकर्षक एवं सुविधाजनक स्वरूप देने के उद्देश्य से निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। समिति के सचिव सुशील महथा, सदस्य अशोक यादव सहित ठाढ़ी गांव के सभी ग्रामीण वार्षिक पूजा की तैयारी और मंदिर निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से वार्षिक पूजा एवं मेले में शामिल होकर दुबे बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। फोटो -
देवघर-भारत विकास परिषद (बैद्यनाथ धाम शाखा) द्वारा स्थापना दिवस का भव्य आयोजन।
देवघर: बैद्यनाथ धाम 10 जुलाई 2026 को स्थानीय दीनबंधु उच्च विद्यालय के 'रविंद्र सभागार' में भारत विकास परिषद (बैद्यनाथ धाम शाखा) द्वारा स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम देशभक्ति, सेवा और सामाजिक उत्थान के संकल्पों के साथ संपन्न हुआ। स्थापना की पृष्ठभूमि भारत विकास परिषद की स्थापना स्वामी विवेकानंद की जन्मशती के अवसर पर चीनी आक्रमण का मुकाबला करने हेतु 'नागरिक परिषद' के रूप में की गई थी। 10 जुलाई 1963 को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत यह संगठन आज एक गैर-राजनीतिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और स्वैच्छिक संस्था के रूप में राष्ट्रीय एकता और भारतीय मूल्यों को बढ़ावा दे रहा है। कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ कार्यक्रम का संचालन  विपेन्द्र झा  ने किया, जबकि विषय प्रवेश प्रोफेसर अरविंद कुमार झा द्वारा कराया गया। संस्कार सचिव डॉ. राखी रानी ने स्वागत भाषण दिया और उनके सौजन्य से विद्यालय को चार सीलिंग फैन प्रदान किए गए। शाखा अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया। मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान: कार्यक्रम के दौरान कक्षा दशम के टापर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया: छात्राएँ: अंकिता कुमारी (प्रथम), माही भगत (द्वितीय), वैष्णवी कुमारी (तृतीय)। छात्र: आदित्य राज (प्रथम), साहिल राज (द्वितीय), आनंद मिश्रा (तृतीय)। छह दशकों की सेवा यात्रा भारत विकास परिषद निस्वार्थ सेवा को ही जीवन का आधार मानती है। संगठन के सेवा प्रकल्पों की प्रमुख उपलब्धियाँ: स्वास्थ्य: 13 दिव्यांग केंद्रों के माध्यम से लगभग 3,00,000 दिव्यांगों की सहायता। प्रकल्प: समग्र ग्राम विकास, सामूहिक सरल विवाह, एनीमिया मुक्त भारत, और महिला स्वावलंबन जैसे 1680 स्थायी सेवा प्रकल्पों का संचालन। प्रकाशन: "नीति" (डिजिटल), "ज्ञान प्रभा", "भारत को जानो" और "चेतना के स्वर" जैसी पत्रिकाओं के माध्यम से सामाजिक जागरण। सातवें दशक का संकल्प अपनी छह दशकों की सफल यात्रा के बाद, अब परिषद 'उभरते भारत' में अपनी प्रभावी भूमिका निभाने को तत्पर है। लक्ष्य: सदस्यता को 2 लाख परिवारों तक पहुँचाना। रणनीति: तकनीकी का उपयोग, साहित्य का विस्तार, और देश के प्रत्येक जिला केंद्र तक शाखाओं का विस्तार करना। नेतृत्व: महिलाओं और युवाओं को निर्णय प्रक्रिया में अधिक सक्रिय भागीदारी प्रदान करना। प्रमुख उपस्थिति इस गरिमामयी अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राज परिवार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री प्रभात चरण मिश्रा, शंभुनाथ झा, नवगोपाल घोष, डॉ. निमाई चन्द्र गांधी, संदीप गोस्वामी, डॉ. चेतना भारती, बिजय पाण्डेय, दीनबंधु विद्यालय के प्राचार्य काजल दा सहित विद्यालय के सैकड़ो विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। रिपोर्ट: विजय पांडेय मीडिया प्रभारी, भारत विकास परिषद बैद्यनाथ धाम शाखा
देवघर 10 जुलाई पुण्यतिथि पर स्वर्गीय भिखारी ठाकुर को श्रद्धांजलि।
देवघर: बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर स्वर्गीय भिखारी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर ने न सिर्फ लोकनाट्यशैली के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया बल्कि सामाजिक रूढ़ियों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। भोजपुरी भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्ठापित करने के लिए उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है। भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करना ही स्वर्गीय भिखारी ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अजय कुमार पूर्व प्रवक्ता बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन
देवघर-में भारत विकास परिषद स्थापना दिवस पर छात्राओं के बीच एनीमिया जागरूकता एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
देवघर: में भारत विकास परिषद देवघर शाखा द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को सेंट मैरी गर्ल्स हाई स्कूल देवघर में लगभग 300 छात्राओं के बीच एनिमिया जागरूकता एनीमिया छात्रों का हीमोग्लोबिन जांच एवं स्वास्थ्य संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय था स्वास्थ्य समर्थन संस्कारी भारत, कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण में पुष्पांजलि अर्पित कर तथा सामूहिक वंदे मातरम के गायन के साथ हुआ। तत्पश्चात अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने मिलकर आमंत्रित अतिथि चिकित्सक डॉक्टर के० पल्लवी एवं डॉक्टर स्वाति प्रिया तथा स्कूल के प्राचार्य क्रिस्टीना को परिषद का अंग वस्त्र मोमेंटो तथा स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में देवघर की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के पल्लवी द्वारा एम्स देवघर की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ स्वाति प्रिया ने छात्रों को एनीमिया के कारण लक्षण दुष्परिणाम बचाव के उपाय एवं मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया और उससे सवाल भी पूछे जिसका बच्चों ने बड़े ही तत्परता से उत्तर दिया। उन्होंने संतुलित एवं आयरन युक्त आहार व्यक्तिगत स्वच्छता निमित्त स्वास्थ्य जांच तथा समय पर उपचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक स्वस्थ बालिका ही भविष्य में समर्थ नई बनती है और समर्थ नारी ही स्वस्थ्य सशक्त एवं संस्कारी भारत के निर्माण की आधारशिला होती है। भारत विकास परिषद देवघर शाखा के अध्यक्ष कंचन मूर्ति ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि स्वास्थ्य समर्थन और संस्कृति यह तीन शब्द एक दूसरे के पूरक हैं। स्वस्थ शरीर से सामथर्य का निर्माण होता है। और सामर्थ को सही दिशा संस्कार प्रदान करते हैं यदि हमारी बेटियां स्वस्थ शिक्षित आत्मनिर्भर और संस्कारवान होगी तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे राष्ट्र को नहीं दिशा देगी। सभी छात्राओं के बीच एक मैं की आयरन टेबलेट तथा सेनेटरी नैपकिन व चॉकलेट का वितरण किया गया जिला स्वास्थ्य उपाधीक्षक डॉक्टर सुषमा वर्मा के सौजन्य से सदर अस्पताल से आए अटेंडेंट के द्वारा बच्चों की हिमोग्लोबिन जांच की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष के अलावे कोषाध्यक्ष डॉ राजेश राज सेवा प्रभारी संजय बांका पूर्व पदाधिकारी रंजीत बरनवाल एसपी विलास भुईया महिला सहभागिता प्रभारी कंचन शेखर सदस्य प्रोफेसर परिमल सिंह आशा कुमारी लाजवंती गुप्ता आदि उपस्थित थे कार्यक्रम के सफल संयोजन के लिए वर्तमान अध्यक्ष कंचन मूर्ति ने पूर्व अध्यक्ष आलोक मलिक का तथा दवाई उपलब्ध कराने के लिए संरक्षक अरुण गुडुटिया का आभार व्यक्त किया। अंत में कार्यक्रम की सफलता के लिए अध्यक्ष ने स्कूल की प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्रों के प्रति कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग करने के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
देवघर-जिलास्तरीय 65वीं सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता-2026, आयोजक-झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर, वर्ग-अंडर-17बालिका।
देवघर: झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के तत्वाधान में 65वीं जिला स्तरीय सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत खेल के दूसरे दिन बालिका वर्ग अंडर-17 की प्रतियोगिता के0 एन0 स्टेडियम में उत्साहपूर्ण वातावरण में शुरू हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं विद्यालयों की टीमें अंडर-17 बालिका वर्ग में अपना दम खम दिखाएंगी। प्रतियोगिता का प्रारंभिक मैच सारवा बनाम पालोजोरी के बीच हुआ । झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के ADPO  संजय कापड़ी,फील्ड मैनेजर राम सागर सिंह चौधरी ,जिला समन्वयक आभा मंडल द्वारा खिलाड़ियों के परिचय से मैच का शुभारंभ हुआ। मैच के दौरान झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के फील्ड मैनेजर राम सागर चौधरी ,BPO मधु कुमारी, KGBV की जिला समन्वयक आभा मंडल , जिले के समस्त शारीरिक शिक्षक, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्मानित पत्रकार बंधु की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला KGBV मधुपुर और सेंट मेरी देवघर की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में KGBV मधुपुर की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। विजेता एवं उप विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को मैडल , ट्राफी एवं प्रमाणपत्र APO अलका कुमारी एवं शारीरिक शिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया। और उनका उत्त्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता की विजेता KGBV मधुपुर की टीम बालिका अंडर-17 वर्ग में आगामी प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप प्रतियोगिता में देवघर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-17 बालिका वर्ग को सफल बनाने में देवघर जिले के सभी शारीरिक शिक्षक यथा मनीष कुमार अभिषेक सिंह मधुसूदन सिंह, राकेश रंजन ,भईया शक्ति सिंह,शेख मोहम्मद शाहिद ,संतोष कुमार पटेल, मणिभूषण ठाकुर,अखिलेश राजभर,श्याम मिलन मौर्य निर्मल वर्मा ,हरिदास कुमार ,वीरेंद्र कुमार डे , निर्मलेन्दु गायन, बृजेश वर्मा ,मस्त राम, जयशंकर सिंह, अमित द्विवेदी शिवनारायण दुबे, राकेश कुमार,पंकज कुमार सिंह ,विक्रम सिंह, अजीत कुमार दास मयूरी गुप्ता उद्द्घोषक राकेश कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही। मैच में मुख्य रेफरी लल्लन कुमार ने अपने दायित्व का सफल निर्वाह किया।एक कुशल एवं ऊर्जावान रेफरी के रूप में ललन की भूमिका प्रशंसनीय रही।
देवघर-9 जुलाई 2026 पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह को श्रद्धांजलि।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर बाबू अनुशासन, कर्मठता एवं कार्य संस्कृति के जीते जागते प्रतीक थे। संयुक्त बिहार के हित एवं विकास के लिए वे जीवन के अंतिम क्षणों तक प्रयत्नशील रहे। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल
देवघर-भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास के निर्देशानुसार देवघर जिला में दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक।
देवघर: आज 9 जुलाई 2026 भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास के निर्देशानुसार देवघर जिला में दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक आज प्रथम दिन का इस प्रवास के दौरान संगठानात्मक मजबूती जनसंपर्क पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता से जुड़ी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रथम दिन 9 जुलाई वृक्षारोपण एवं भव्य कार्यक्रम सम्मेलन एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण स्थान देवघर विधानसभा केअंतर्गत भाजपा कार्यालय बाउंड्री में किया गया मुख्य उपस्थिति भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी पूर्व विधायक नारायण दास प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक दशरथ कुमार दास कमल दास कृष्णकांत दास ओंकार दास सुलोचना देवी सावित्री देवी बबलू पासवान गोविंद दास भाजपा जिला महामंत्री अभय आनंद झा भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदोरिया मुकेश पाठक मनोज झा अमित कुमार ठाकुर दशरथ गोस्वामी सुमित रामानी गौरी शंकर शर्मा कुलदीप सिंह दिवाकर पांडे सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देवघर-के जसीडीह स्टेशन पूर्व रेलवे कुली संघ शाखा के कुलियों ने इंटक के प्रदेश सचिव से मुलाकात कर कुली संघ को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की अनुरोध।
देवघर: आज 8 जुलाई 2026 को दिल्ली जाने के क्रम में जसीडीह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पूर्व रेलवे कुली संघ जसीडीह शाखा के कुलियों ने झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार से मुलाकात कर कुली संघ को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया श्री कुमार ने कुलियों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए कहा कि दिल्ली से लौटते ही देवघर जिला इंटक के सौजन्य से पूर्व रेलवे कुली संघ जसीडीह शाखा को व्हीलचेयर उपलब्ध करा दिया जाएगा ताकि प्लेटफार्म से बाहर आने के लिए विकलांगों को पूर्व रेलवे कुली संघ जसीडीह शाखा के कुलियों द्वारा सहज रूप से व्हीलचेयर उपलब्ध कराया जा सके। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
देवघर-झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने 6जुलाई 2026 पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से कला एवं संस्कृति जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पंडवानी लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनिया भर में एक विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए तीजन बाई को सदैव याद किया जाता रहेगा। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल