/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png StreetBuzz देवघर 10 जुलाई पुण्यतिथि पर स्वर्गीय भिखारी ठाकुर को श्रद्धांजलि। bablusah00004
देवघर 10 जुलाई पुण्यतिथि पर स्वर्गीय भिखारी ठाकुर को श्रद्धांजलि।
देवघर: बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर स्वर्गीय भिखारी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर ने न सिर्फ लोकनाट्यशैली के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया बल्कि सामाजिक रूढ़ियों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। भोजपुरी भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्ठापित करने के लिए उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है। भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करना ही स्वर्गीय भिखारी ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अजय कुमार पूर्व प्रवक्ता बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन
देवघर-में भारत विकास परिषद स्थापना दिवस पर छात्राओं के बीच एनीमिया जागरूकता एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
देवघर: में भारत विकास परिषद देवघर शाखा द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को सेंट मैरी गर्ल्स हाई स्कूल देवघर में लगभग 300 छात्राओं के बीच एनिमिया जागरूकता एनीमिया छात्रों का हीमोग्लोबिन जांच एवं स्वास्थ्य संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय था स्वास्थ्य समर्थन संस्कारी भारत, कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण में पुष्पांजलि अर्पित कर तथा सामूहिक वंदे मातरम के गायन के साथ हुआ। तत्पश्चात अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने मिलकर आमंत्रित अतिथि चिकित्सक डॉक्टर के० पल्लवी एवं डॉक्टर स्वाति प्रिया तथा स्कूल के प्राचार्य क्रिस्टीना को परिषद का अंग वस्त्र मोमेंटो तथा स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में देवघर की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के पल्लवी द्वारा एम्स देवघर की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ स्वाति प्रिया ने छात्रों को एनीमिया के कारण लक्षण दुष्परिणाम बचाव के उपाय एवं मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया और उससे सवाल भी पूछे जिसका बच्चों ने बड़े ही तत्परता से उत्तर दिया। उन्होंने संतुलित एवं आयरन युक्त आहार व्यक्तिगत स्वच्छता निमित्त स्वास्थ्य जांच तथा समय पर उपचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक स्वस्थ बालिका ही भविष्य में समर्थ नई बनती है और समर्थ नारी ही स्वस्थ्य सशक्त एवं संस्कारी भारत के निर्माण की आधारशिला होती है। भारत विकास परिषद देवघर शाखा के अध्यक्ष कंचन मूर्ति ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि स्वास्थ्य समर्थन और संस्कृति यह तीन शब्द एक दूसरे के पूरक हैं। स्वस्थ शरीर से सामथर्य का निर्माण होता है। और सामर्थ को सही दिशा संस्कार प्रदान करते हैं यदि हमारी बेटियां स्वस्थ शिक्षित आत्मनिर्भर और संस्कारवान होगी तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे राष्ट्र को नहीं दिशा देगी। सभी छात्राओं के बीच एक मैं की आयरन टेबलेट तथा सेनेटरी नैपकिन व चॉकलेट का वितरण किया गया जिला स्वास्थ्य उपाधीक्षक डॉक्टर सुषमा वर्मा के सौजन्य से सदर अस्पताल से आए अटेंडेंट के द्वारा बच्चों की हिमोग्लोबिन जांच की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष के अलावे कोषाध्यक्ष डॉ राजेश राज सेवा प्रभारी संजय बांका पूर्व पदाधिकारी रंजीत बरनवाल एसपी विलास भुईया महिला सहभागिता प्रभारी कंचन शेखर सदस्य प्रोफेसर परिमल सिंह आशा कुमारी लाजवंती गुप्ता आदि उपस्थित थे कार्यक्रम के सफल संयोजन के लिए वर्तमान अध्यक्ष कंचन मूर्ति ने पूर्व अध्यक्ष आलोक मलिक का तथा दवाई उपलब्ध कराने के लिए संरक्षक अरुण गुडुटिया का आभार व्यक्त किया। अंत में कार्यक्रम की सफलता के लिए अध्यक्ष ने स्कूल की प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्रों के प्रति कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग करने के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
देवघर-जिलास्तरीय 65वीं सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता-2026, आयोजक-झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर, वर्ग-अंडर-17बालिका।
देवघर: झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के तत्वाधान में 65वीं जिला स्तरीय सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत खेल के दूसरे दिन बालिका वर्ग अंडर-17 की प्रतियोगिता के0 एन0 स्टेडियम में उत्साहपूर्ण वातावरण में शुरू हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं विद्यालयों की टीमें अंडर-17 बालिका वर्ग में अपना दम खम दिखाएंगी। प्रतियोगिता का प्रारंभिक मैच सारवा बनाम पालोजोरी के बीच हुआ । झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के ADPO  संजय कापड़ी,फील्ड मैनेजर राम सागर सिंह चौधरी ,जिला समन्वयक आभा मंडल द्वारा खिलाड़ियों के परिचय से मैच का शुभारंभ हुआ। मैच के दौरान झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के फील्ड मैनेजर राम सागर चौधरी ,BPO मधु कुमारी, KGBV की जिला समन्वयक आभा मंडल , जिले के समस्त शारीरिक शिक्षक, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्मानित पत्रकार बंधु की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला KGBV मधुपुर और सेंट मेरी देवघर की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में KGBV मधुपुर की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। विजेता एवं उप विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को मैडल , ट्राफी एवं प्रमाणपत्र APO अलका कुमारी एवं शारीरिक शिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया। और उनका उत्त्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता की विजेता KGBV मधुपुर की टीम बालिका अंडर-17 वर्ग में आगामी प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप प्रतियोगिता में देवघर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-17 बालिका वर्ग को सफल बनाने में देवघर जिले के सभी शारीरिक शिक्षक यथा मनीष कुमार अभिषेक सिंह मधुसूदन सिंह, राकेश रंजन ,भईया शक्ति सिंह,शेख मोहम्मद शाहिद ,संतोष कुमार पटेल, मणिभूषण ठाकुर,अखिलेश राजभर,श्याम मिलन मौर्य निर्मल वर्मा ,हरिदास कुमार ,वीरेंद्र कुमार डे , निर्मलेन्दु गायन, बृजेश वर्मा ,मस्त राम, जयशंकर सिंह, अमित द्विवेदी शिवनारायण दुबे, राकेश कुमार,पंकज कुमार सिंह ,विक्रम सिंह, अजीत कुमार दास मयूरी गुप्ता उद्द्घोषक राकेश कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही। मैच में मुख्य रेफरी लल्लन कुमार ने अपने दायित्व का सफल निर्वाह किया।एक कुशल एवं ऊर्जावान रेफरी के रूप में ललन की भूमिका प्रशंसनीय रही।
देवघर-9 जुलाई 2026 पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह को श्रद्धांजलि।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर बाबू अनुशासन, कर्मठता एवं कार्य संस्कृति के जीते जागते प्रतीक थे। संयुक्त बिहार के हित एवं विकास के लिए वे जीवन के अंतिम क्षणों तक प्रयत्नशील रहे। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल
देवघर-भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास के निर्देशानुसार देवघर जिला में दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक।
देवघर: आज 9 जुलाई 2026 भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास के निर्देशानुसार देवघर जिला में दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक आज प्रथम दिन का इस प्रवास के दौरान संगठानात्मक मजबूती जनसंपर्क पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता से जुड़ी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रथम दिन 9 जुलाई वृक्षारोपण एवं भव्य कार्यक्रम सम्मेलन एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण स्थान देवघर विधानसभा केअंतर्गत भाजपा कार्यालय बाउंड्री में किया गया मुख्य उपस्थिति भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी पूर्व विधायक नारायण दास प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक दशरथ कुमार दास कमल दास कृष्णकांत दास ओंकार दास सुलोचना देवी सावित्री देवी बबलू पासवान गोविंद दास भाजपा जिला महामंत्री अभय आनंद झा भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदोरिया मुकेश पाठक मनोज झा अमित कुमार ठाकुर दशरथ गोस्वामी सुमित रामानी गौरी शंकर शर्मा कुलदीप सिंह दिवाकर पांडे सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देवघर-के जसीडीह स्टेशन पूर्व रेलवे कुली संघ शाखा के कुलियों ने इंटक के प्रदेश सचिव से मुलाकात कर कुली संघ को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की अनुरोध।
देवघर: आज 8 जुलाई 2026 को दिल्ली जाने के क्रम में जसीडीह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पूर्व रेलवे कुली संघ जसीडीह शाखा के कुलियों ने झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार से मुलाकात कर कुली संघ को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया श्री कुमार ने कुलियों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए कहा कि दिल्ली से लौटते ही देवघर जिला इंटक के सौजन्य से पूर्व रेलवे कुली संघ जसीडीह शाखा को व्हीलचेयर उपलब्ध करा दिया जाएगा ताकि प्लेटफार्म से बाहर आने के लिए विकलांगों को पूर्व रेलवे कुली संघ जसीडीह शाखा के कुलियों द्वारा सहज रूप से व्हीलचेयर उपलब्ध कराया जा सके। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
देवघर-झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने 6जुलाई 2026 पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से कला एवं संस्कृति जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पंडवानी लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनिया भर में एक विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए तीजन बाई को सदैव याद किया जाता रहेगा। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल
देवघर-6जुलाई 2026 पुण्यतिथि पर पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय जगजीवन राम को श्रद्धांजलि भारत रत्न से सम्मानित करने की केंद्र सरकार से मांग।
देवघर: झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय जगजीवन राम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबूजी महात्मा गांधी से प्रेरित होकर देश के नव निर्माण खासकर दलितों एवं पिछड़ों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, हालांकि किसी एक वर्ग से उन्हें बांधना उनके जैसे महान व्यक्तित्व को वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ी की नजरों में छोटा करना होगा, मगर फिर भी दलितों के उत्थान हेतु उन्होंने दलितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा उनके द्वारा बताए रास्ते पर चलकर समतामूलक समाज की स्थापना करना तथा दलित विकास कार्यक्रम चलाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री कुमार ने राष्ट्र के प्रति की गई निस्वार्थ सेवा व कमजोर एवं दलित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए स्वर्गीय जगजीवन राम को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग केंद्र सरकार से की है। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
देवघर-गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में वन महोत्सव का भव्य आयोजन।
देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में वन महोत्सव के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवघर वन प्रमंडल के प्रभागीय वन पदाधिकारी, डीएफओ (आईएफएस)एवं डीएवी के पूर्ववर्ती छात्र अभिषेक भूषण थे। उनका स्वागत एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया तत्पश्चात मुख्य कार्यक्रम स्थल पर उनका स्वागत स्कूल की छात्राओं ने तिलक आरती के साथ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मुख्य अतिथि को पौधा और मेमेंटो प्रदान करने के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने वन महोत्सव पर आधारित आकर्षक समूहगान, नृत्य, नाटक, वन महोत्सव पर प्रतिज्ञा तथा पर्यावरण संरक्षण पर प्रेरक प्रस्तुतियाँ दीं। साथ ही पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के टॉपर का भी सम्मान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का सामूहिक पौधारोपण किया गया तथा सभी ने "एक पेड़–एक जीवन" एवं "एक पेड़ मां के नाम" के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलम चौधरी, उर्वशी वत्स, प्रीति गुप्ता, सीमान्त दत्ता, चन्द्रकिशोर पंडित , अभिषेक सूर्य एवं स्टूडेंट्स काउंसिल के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-ग्रामीण मंडल की एक बैठक सातर में मंडल अध्यक्ष निरंजन देव की अध्यक्षता में हुई।
देवघर: 5 जुलाई 2026 को भारतीय जनता पार्टी के देवघर ग्रामीण मंडल की एक बैठक सातर में मंडल अध्यक्ष निरंजन देव की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया उपस्थित थें l बैठक में संगठन विस्तार, केंद्र सरकार के 12 सालों के जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना, मेरा बूथ सबसे मजबूत तथा राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के कार्य को गति देने के लिए पार्टी के बी एल ऐ 2 एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि सरकारी बी एल ओ के साथ मिलकर सभी मतदाताओं के प्रत्येक घरों में जाए ताकि कोई भी मतदाता का नाम छूटे नहीं l आगामी 6 जुलाई को भाजपा जिला कार्यालय,देवघर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है इसकी भी जानकारी दी गयीं तथा सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष आदरणीय बाबूलाल मरांडी होंगे जिसमें कार्यकर्ताओं को भाग लेने के लिए बताया गया l बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष निरंजन देव,संतोष कुमार मिश्रा, नीरज गुप्ता, बलबीर राय, भूदेव यादव, उपेंद्र दास, रूपा देवी, सरिता देवी, सुशील राय, परमहंस देव, अनंत दुबे, मुरारी ठाकुर, उत्तम शर्मा, रामदेव दास, पपलू राउत, सोहन यादव, मितन पंडित, प्रदीप राय, अंग्रेज कुमार, सुनील मंडल, सुभेन्दु सुमन , भूषण सोनी, राजकुमार रमानी, शंकर राणा, जय प्रकाश यादव, उपेंद्र सिंह, राकेश दास, चंदन राय, संजीत सिंह, जवाहर वर्मा, मनीष सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे l