/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png StreetBuzz किसानों के नेता व मसीहा का जन्मदिन हर हर्षोल्लास व धूमधाम से  मनाया गया Prayagraj
किसानों के नेता व मसीहा का जन्मदिन हर हर्षोल्लास व धूमधाम से  मनाया गया
विश्वनाथ प्रताप सिंह



प्रयागराज, तहसील बारा स्थित  अधिवक्ताओं द्वारा भारतीय किसान यूनियन संगम के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी जी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को किसान मसीहा राकेश त्रिपाठी अपने 44 व जन्मदिवस के उपलक्ष्य में केक काट कर सभी का आभार जताया। वरिष्ठ पत्रकार व अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा जी ने माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दी। और कहा कि हमेशा किसानों कि लड़ाई लड़ने का कार्य किया और उनके द्वारा किए गए हितकारी कार्यों कि भी सराहना कि इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा जी, अधिवक्ता अभिषेक त्रिपाठी जी, अधिवक्ता विकाश मणि तिवारी जी, अधिवक्ता अंकुश शुक्ल जिला महासचिव किसान यूनियन, अधिवक्ता आशीष शुक्ला जी, अधिवक्ता मोनू सिंह जी और अंशुमान त्रिपाठी व समस्त अधिवक्ता साथी मौजूद रहे।
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर HC ने सरकार से क्या कहा? 4 हफ्ते का समय भी दिया

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के प्रदेश सरकार के गत 25 मई के अध्यादेश को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजीत कुमार एवं न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के विधि छात्रों युधिष्ठिर वर्मा व आयुष पांडेय की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार को जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। साथ ही अगली सुनवाई के लिए तीन अगस्त की तारीख तय की है।
जनहित याचिका में राज्य सरकार के गत 25 मई के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा गया है यह सरकारी आदेश एक्ट संख्या 6 (वर्ष 2017) की धारा 12(3A) के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया था। याचियों का तर्क है कि सरकार द्वारा इस्तेमाल की गई यह शक्ति भारत के संविधान के अनुच्छेद 243(आई)(ई) के तहत असंवैधानिक है। कहा गया कि इस अध्यादेश से वर्तमान ग्राम प्रधानों को आगामी छह माह तक प्रशासक के रूप में नियुक्त करने का प्रावधान किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप ग्राम पंचायत चुनावों को स्थगित किया जा रहा है। याची युधिष्ठिर वर्मा और आयुष पांडेय ने ने संविधान के अनुच्छेद 243(i)(ई) का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए तर्क दिया कि राज्य सरकार द्वारा शक्तियों का यह प्रयोग पूरी तरह असंवैधानिक है। पांच वर्षीय विधि पाठयक्रम में तीसरे वर्ष के याची छात्रों ने कहा कि यह अध्यादेश संविधान के अनुच्छेद 243ई की मूल भावना एवं संवैधानिक व्यवस्था के प्रतिकूल है क्योंकि संविधान पंचायती संस्थाओं में समयबद्ध एवं नियमित चुनाव सुनिश्चित करता है। याचियों का कहना है कि राज्य सरकार ने इस विस्तार को अपरिहार्य परिस्थितियां व जनहित जैसे व्यापक एवं अस्पष्ट आधारों पर उचित ठहराने का प्रयास किया है जबकि इसके समर्थन में कोई ठोस, तार्किक या संवैधानिक कारण नहीं बताया है। इस प्रकार की कार्यवाही लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण एवं स्थानीय स्वशासन की संवैधानिक अवधारणा पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रेम लाल पटेल बनाम उप्र राज्य के मामले में भी इसी प्रकार के एक अध्यादेश को असंवैधानिक एवं घोषित किया है। जनहित याचिका के माध्यम से प्रदेश में ग्राम पंचायतों के लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया की संवैधानिक सुरक्षा एवं शीघ्र बहाली की मांग भी की गई है।
शिक्षा केवल ज्ञान नहीं  बल्कि  व्यक्तित्व  निर्माण की आधारशिला है
विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा  अलीगढ़ ने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश चौहान के दिशा निर्देशन में और जिला अध्यक्ष नेम सिंह सोलंकी के नेतृत्व में  बेगम बाग स्थित जिला कार्यालय पर मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरु जी को स्नातक क्षेत्र आगरा से पुनः भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित होने पर  एवं  दीपेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र ठाo. शैलेन्द्र प्रताप सिंह (चाँदगढी) , निवासी-- सुरेंद्र नगर, अलीगढ़ का
भारतीय नौ सेना मे  लेफ्टिनेंट पद पर चयन  होने  पर उनका भव्य स्वागत  एवं सम्मान किया गया l मानवेंद्र प्रताप सिंह  ने कहा शिक्षा केवल ज्ञान नहीं बल्कि  व्यक्तित्व निर्माण की आधार शिला है l  नेम सिंह सोलंकी ने  ग्यारह किलो की माला समस्त पदाधिकारियों के साथ गुरु जी को पहनाकर  स्मृति चिन्ह भेंट करके उनको अग्रिम जीत की शुभकामनाएं दीं l   मंडल  अध्यक्ष  वीरांगना ममतासिंह, दुर्गेश सोलंकी, महानगर अध्यक्ष वीरांगना मधु रानी जादौन, सुनीता राठौर, कुसुम चौहान, जया सिंह, तहसील अध्यक्ष  गरिमा राघव  ने दीपेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र ठाo. शैलेन्द्र प्रताप सिंह (चाँदगढी) , निवासी-- सुरेंद्र नगर, अलीगढ़ का भारतीय नौ सेना मे  लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर बेटे  को  स्मृति चिन्ह भेंट कर के उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया l प्रदेश सचिव संदीप तोमर  , विपिन सोलंकी,  धर्मवीर राघव  ने  गुरु जी को पुष्प माला पहनाकर  स्वागत किया l राजकुमार चौहान,यदु वीर सोलंकी,  पिंकू  सिसौदिया, प्रद्युम्न सेंगर,  महानगर युवा   कुशवेन्दर  सिंह, संदीप राघव, अजय तोमर ने पटका ओढ़ाकर सम्मान किया l वीरेश राघव,वेद प्रकाश सिसौदिया पार्षद ने  पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया l सभी वीरांगनाओं ने  गुरु जी को पुष्प माला देकर उनका स्वागत किया l
मोबाइल चोरी के दो साल बाद भी खाली हाथ नैनी पुलिस, आईएमईआई ट्रैकिंग और खुलासे की उठी मांग
विश्वनाथ प्रताप सिंह

सब्जी मंडी से चोरी हुआ था दैनिक समाचार पत्र के संपादक का मोबाइल, कार्रवाई में सुस्ती से पत्रकारों में नाराजगी

प्रयागराज। नैनी की सब्जी मंडी से दो वर्ष पूर्व दैनिक समाचार पत्र के संपादक का मोबाइल चोरी होने के मामले में अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी है। पुलिस न तो चोरी गए मोबाइल की बरामदगी कर सकी है और न ही आरोपितों तक पहुंचने में सफल हुई है। मामले में कार्रवाई की धीमी रफ्तार को लेकर स्थानीय पत्रकारों और नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

बताया जाता है कि 27 मई 2024 की शाम सब्जी खरीदारी के दौरान पवन प्रभात हिंदी दैनिक के संपादक पवनेश कुमार पवन का मोबाइल जेब से चोरी हो गया था। घटना की सूचना तत्काल नैनी थाने में दी गई थी। अगले दिन ऑनलाइन एफआईआर भी दर्ज कराई गई। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन और आईएमईआई नंबर के आधार पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी कोई परिणाम सामने नहीं आया।

पीड़ित का कहना है कि कई बार पुलिस से संपर्क करने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला है। यदि समय रहते मोबाइल की तकनीकी निगरानी की जाती तो आरोपितों तक पहुंचना संभव हो सकता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नैनी सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसके बावजूद सक्रिय गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असुरक्षा का माहौल है। मंडी आने वाले ग्राहक हर समय अपने मोबाइल और सामान को लेकर सतर्क रहने को मजबूर हैं।

पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन से मामले में गंभीरता दिखाते हुए मोबाइल के आईएमईआई नंबर के जरिए ट्रैकिंग तेज करने, चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने तथा मंडी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही मोबाइल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समयबद्ध कार्रवाई न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
नैनी नये पुल पर रील का जुनून बना खतरा,वायरल वीडियो ने फिर उठाए सुरक्षा पर सवाल

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , नये यमुना ब्रिज का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक खतरनाक तरीके से रील बनाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि,वायरल वीडियो की तिथि और परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नैनी नये ब्रिज पर इस तरह के स्टंट और रील बनाने की घटनाएं नई नहीं हैं। अक्सर लोग लाइक और व्यूज़ की होड़ में अपनी जान जोखिम में डालते हैं,जिससे न केवल उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ती है बल्कि पुल से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी दुर्घटना का जोखिम बढ़ जाता है।

सुरक्षा विशेषज्ञ लगातार सार्वजनिक स्थानों, विशेषकर पुलों और हाईवे पर इस तरह के स्टंट से बचने की सलाह देते रहे हैं। ऐसे मामलों में पुलिस समय समय पर कार्रवाई भी करती रही है, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
चलती ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल छीनकर जीआरपी आरपीएफ संयुक्त टीम ने लुटेरों को दबोचा


विश्वनाथ प्रताप सिंह

चलती ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल छीन कर भागने वाला चोर गिरफ्तार, झारखंड का रहने वाला है

प्रयागराज ।जीआरपी प्रयागराज और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले एक बेहद चोर को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी अलहीम शेख मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है, जो वर्तमान में प्रयागराज के करेली इलाके में रह रहा था।

यह चोर बेहद शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। जैसे ही ट्रेन स्टेशन के पास धीमी होती थी, यह यात्रियों के हाथ से मोबाइल छीनकर तुरंत चलती ट्रेन से कूद जाता था। ट्रेन की रफ्तार के कारण पीड़ित यात्री उसका पीछा भी नहीं कर पाते थे।

जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के पास से उसे दो चोरी के मोबाइल के साथ दबोचा। जब पुलिस ने दोनों मोबाइल के आइएमईआइ नंबर की जांच की, तो पता चला कि इन दोनों मोबाइलों की चोरी की रिपोर्ट पहले से ही जीआरपी थाने में दर्ज थी। प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
भारतीय जीवन मूल्यों के सशक्त प्रहरी थे राजर्षि टंडन- प्रोफेसर सत्यकाम
राजर्षि टंडन की पुण्यतिथि पर  मुक्त विश्वविद्यालय ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


प्रयागराज। भारत रत्न, महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, हिन्दी भाषा के अप्रतिम पुरोधा तथा भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों के संवाहक राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने विश्वविद्यालय के गंगा परिसर एवं सरस्वती परिसर में स्थापित भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने भी पुष्प अर्पित कर महान विभूति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने अपने संबोधन में कहा कि राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय अस्मिता, मातृभाषा हिन्दी तथा भारतीय जीवन-मूल्यों के सशक्त प्रहरी थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी, सत्यनिष्ठा, त्याग और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हिन्दी भाषा को राष्ट्रजीवन में प्रतिष्ठित करने के लिए जो ऐतिहासिक योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने कहा कि राजर्षि टंडन का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है। उनके विचार हमें यह संदेश देते हैं कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व, नैतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता तथा मानवीय संवेदनाओं का विकास भी होना चाहिए। कुलपति ने कहा कि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय अपने नाम के अनुरूप राजर्षि टंडन के आदर्शों को आत्मसात करते हुए गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं भारतीय जीवन-दृष्टि पर आधारित शिक्षा के प्रसार के लिए सतत कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के आलोक में विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा, मातृभाषा, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा नवाचार आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार का आह्वान करते हुए कहा कि राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन के आदर्शों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने आचरण, कार्यसंस्कृति एवं जीवन-मूल्यों में आत्मसात करें। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, विभिन्न विद्याशाखाओं के निदेशक एवं प्रभारी, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी तथा विश्वविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने दो मिनट का मौन रखकर राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन के महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी
छात्र हित सर्वोपरि: पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी कराने के लिए हर स्तर पर होगा प्रयास – जिलाधिकारी


प्रयागराज।पुरानी नियमावली से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में प्रस्तावित लगभग 20,000 से अधिक पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कराने की मांग को लेकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा एवं उप जिलाधिकारी सत्यम् मिश्र से विस्तृत वार्ता की। वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने छात्र-हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा तथा शिक्षा निदेशक से इस विषय पर उचित एवं न्यायसंगत निर्णय लेने के संबंध में चर्चा की। साथ ही उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस विषय में हस्तक्षेप कर सभी प्रतियोगी अभ्यर्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता से अवगत कराया।
युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से माना कि 16 सितम्बर 2025 को अचानक नियमावली में किया गया परिवर्तन लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने वाला विषय है। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि प्रत्येक स्तर पर सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे, ताकि छात्र-हितों के अनुरूप उचित निर्णय लिया जा सके।
श्री सिंह ने बताया कि घंटों चली सार्थक वार्ता के उपरांत जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि पुरानी नियमावली से भर्ती विज्ञापन जारी कराने के लिए शासन स्तर तक प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बिना पर्याप्त अवसर दिए अचानक नई नियमावली लागू करना न्यायोचित नहीं माना जा सकता।
युवा मंच ने कहा कि नई नियमावली लागू होने की स्थिति में लगभग 7 लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन करने के अवसर से वंचित हो जाएंगे। जबकि पुरानी नियमावली से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होने पर किसी भी वर्ग के अभ्यर्थी का अहित नहीं होगा। विशेष रूप से प्रवक्ता पदों पर बिना बी.एड. अभ्यर्थियों, तथा प्राविधिक कला, हिन्दी, अंग्रेजी, संगीत एवं शारीरिक शिक्षा विषयों के अभ्यर्थियों को समान अवसर प्राप्त होगा और लाखों युवाओं के रोजगार की आशा बनी रहेगी।
प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा छात्रों की मांग को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक पहल किए जाने के कारण 11 जून 2026 से नई नियमावली के विरोध में चल रहा आंदोलन फिलहाल स्थगित किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार एवं शासन द्वारा छात्रों के हित में न्यायपूर्ण निर्णय नहीं लिया गया, तो युवा मंच पुनः व्यापक जनसमर्थन के साथ लोकतांत्रिक आंदोलन का आगाज करेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर प्रभाकर सिंह परिहार, साधना सिंह, दीपा सिंह, रीता केशरवानी, प्रियंका मिश्रा, विनीता, रिंकी चौहान, आरती सिंह, बृजेश पाण्डेय, अखिलेश वर्मा, एल. के. चौधारी, कुमार कौशल, अमित पाण्डेय, भानु प्रताप शुक्ला, के. डी. वर्मा, बृजेश सिंह, संदीप पाल, बृजेश तिवारी, आदित्य पाल, अमृत सरोवर सहित युवा मंच के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
पुरानी नियमावली से टीजीटी-पीजीटी 2026 का विज्ञापन जारी करने की मांग तेज, 1 जुलाई को जिलाधिकारी से होगी निर्णायक वार्ता

प्रयागराज।युवा मंच के बैनर तले अनिल सिंह के नेतृत्व में प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइन स्थित धरना स्थल पर टीजीटी-पीजीटी 2026 भर्ती का विज्ञापन पुरानी नियमावली के आधार पर जारी कराने की मांग को लेकर तीसरे चरण के आंदोलन का प्रथम दिन शांतिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न हुआ।आंदोलन के दौरान प्रयागराज प्रशासन ने अभ्यर्थियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए इस विषय पर शासन स्तर पर लगातार वार्ता प्रारम्भ की है। इसी क्रम में निर्णय लिया गया कि 1 जुलाई 2026 को धरना स्थल पर आंदोलन नहीं किया जाएगा। इसके स्थान पर प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय, प्रयागराज में युवा मंच से जुड़े सभी प्रतियोगी अभ्यर्थी जिलाधिकारी से सीधे वार्ता करेंगे, जिसमें पुरानी नियमावली के आधार पर विज्ञापन जारी करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त लगभग 20,000 से अधिक टीजीटी एवं पीजीटी पदों का विज्ञापन हर हाल में पुरानी नियमावली के अनुसार जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई नियमावली लागू होने से लगभग 7 से 8 लाख अभ्यर्थी सीधे प्रभावित हो रहे हैं। वर्षों से पुरानी नियमावली के अनुरूप तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अचानक योग्यता में परिवर्तन करना उनके भविष्य और रोजगार के अवसरों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।उन्होंने कहा कि लगभग 105 वर्षों से प्रचलित नियमावली के विरुद्ध ऐसा कोई ठोस कारण प्रस्तुत नहीं किया गया है, जिससे तत्काल नई नियमावली लागू करना आवश्यक हो। यदि भविष्य में नियमों में परिवर्तन करना ही है तो सरकार को पर्याप्त संक्रमण अवधि प्रदान करनी चाहिए, ताकि कोई भी अभ्यर्थी अवसर से वंचित न हो।अनिल सिंह ने कहा कि अब तक प्रवक्ता भर्ती में नॉन-बी.एड. अभ्यर्थियों को अवसर मिलता रहा है, जबकि नई नियमावली में प्राविधिक, कला, अंग्रेजी, हिन्दी, संगीत एवं शारीरिक शिक्षा सहित अनेक विषयों की योग्यता में किए गए व्यापक बदलाव से लाखों युवाओं में गहरा असंतोष है। उन्होंने मांग की कि टीजीटी-पीजीटी 2026 का विज्ञापन पुरानी नियमावली से जारी किया जाए, जिससे सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके।उन्होंने यह भी मांग की है कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर विषय के रिक्त पदों पर भी शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जाए, ताकि तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिल सके और योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्राप्त हो।इस अवसर पर साधना सिंह, दीपा सिंह, रीता केशरवानी, प्रियंका मिश्रा, विनीता, रिंकी चौहान, आरती सिंह, बृजेश पाण्डेय, अखिलेश वर्मा, एल. के. चौधरी, कुमार कौशल, अमित पाण्डेय, भानु प्रताप शुक्ला, के. डी. वर्मा, बृजेश सिंह, संदीप पाल, बृजेश तिवारी, आदित्य पाल सहित बड़ी संख्या में प्रतियोगी अभ्यर्थी उपस्थित रहे।  युवा मंच ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 1 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय, प्रयागराज पहुंचकर पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी कराने की मांग को मजबूती प्रदान करें।
एम एन सिंह के निधन से शैक्षणिक व सामाजिक जगत की अपूरणीय क्षति - डॉ अनिल भदौरिया
एम एन सिंह ने नशा मुक्ति और एड्स पीड़ितों के उद्धार के लिए ऐतिहासिक कार्य किया - डॉ. प्रभात मिश्र

प्रयागराज ।उ.प्र. राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के समाज विज्ञान विद्या शाखा के पूर्व निदेशक लोकप्रिय शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. एम.एन. सिंह के निधन पर मंगलवार को  गोविंदपुर शिवकुटी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ समाजसेवी डॉ अनिल कुमार सिंह भदौरिया ने शोक व्यक्त करते हुए कहा डॉ. सिंह मुक्त विश्वविद्यालय परिवार में अत्यंत लोकप्रिय शिक्षक थे। समाज विज्ञान विद्या शाखा में अनेक नवाचारी शैक्षणिक कार्यक्रमों को प्रारंभ करने का श्रेय उन्हें जाता है। उन्होंने समाज विज्ञान विद्या शाखा में कई  शोध प्रोजेक्ट को पूरा कर सैकड़ों शिक्षार्थियों को लाभान्वित किया।  डॉ. सिंह का निधन शैक्षणिक व सामाजिक जगत की अपूरणीय क्षति है।
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. प्रभात चन्द्र मिश्र ने कहा कि डॉ. सिंह का जीवन हमेशा जरूरतमंदों के लिए समर्पित रहा। अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली की वजह से वे विश्वविद्यालय के कई कुलपतियों के अत्यंत प्रिय रहे। उन्होंने राज्य सरकार के प्रोजेक्ट के तहत मिले अनुदान से रेड लाइट एरिया की किशोरियों के पुनर्वास, नशा मुक्ति और एड्स पीड़ितों के उद्धार के लिए ऐतिहासिक कार्य किया। तत्कालीन राज्यपाल के निर्देश पर गठित रेड रिबन क्लब के संयोजक के रूप में उन्होंने समाजोपयोगी कार्य किया। डॉ मिश्र ने कहा कि देश के जाने-माने प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व निदेशक एवं लखनऊ के वर्तमान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को उनके निर्देशन में शोध कार्य पूर्ण करने का गौरव प्राप्त है, जो डॉ. सिंह की शैक्षणिक प्रतिष्ठा का प्रमाण है। डॉ मिश्र ने अत्यंत दु:ख व्यक्त हुए कहा कि उन्होंने अपना अभिभावक खो दिया।
डॉ सिंह के अत्यंत करीबी चांदपुर सलोरी निवासी इंदू भूषण पांडेय ने कहा कि उनका कुशल मार्गदर्शन हमेशा प्राप्त होता रहा। वह हमेशा स्मृतियों में जीवंत रहेंगे। डॉ सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों में डॉ हरिश्चंद्र जायसवाल, डॉ त्रिपुरारी नाथ दुबे, डॉ सर्वेश यादव आदि प्रमुख रहे।