आधुनिक भारत के निर्माता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाया गया
![]()
मिर्जापुर 14 नवंबर को आवास विकास कॉलोनी जवाहरलाल नेहरू पार्क में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाते हुए मूर्ति पर माल्यापर्ण किया गया एवं पार्क को स्वच्छ भी करके श्रमदान भी किया गया ।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती जिसे भारत में बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है
श्री पाठक ने कहा कि आज भी पंडित नेहरू के कृतित्व और व्यक्तित्व भारत के जनमानस में मौजूद हैं ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान ने भी मूर्ति पर माल्यापर्ण करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं श्री खाने कहा कि यह वही नेहरू है जिन्होंने 9 साल अंग्रेजी शासन में जेल काटी थी और स्वतंत्र भारत में देश को आईआईटी, एम्स, भाखड़ा नांगल डैम और न जाने कितने मेडिकल कॉलेज दिए उन्होंने जंगे आजादी के सिपाही के रूप में महात्मा गांधी की अगुवाई में भारत में जन जागरण का काम किया है. आज भी भारत का युवा उनके सपनों को सास्वत करने में लगा हुआ है
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजधर दुबे ने भी माल्यापर्ण किया
उपस्थित पीसीसी के सदस्य रमेश प्रजापति पप्पू शेषधर दुबे अंकुर श्रीवास्तव आजाद राजेंद्र विश्वकर्मा अंकित अग्रहरि संतोष यादव अशोक गुप्ता महेश श्रीवास्तव समीर अनिल मौर्य अनिल विश्वकर्मा राजन निषाद आकाश सोनकर शिबू पांडे।











Nov 14 2024, 18:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.5k