चला चेकिंग अभियान, कई दुपहिया वाहनों के काटे गए चालान*
रितेश मिश्रा
हरदोई/सवायजपुर थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यवाहक थाना प्रभारी राघवेंद्र भूषण प्रताप के नेतृत्व में सवायजपुर थाना क्षेत्र के बृंदावन चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी बैठाकर चल रहे तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दुपहिया वाहन चालकों की जांच की। नियमों की अनदेखी करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे गए।पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी गहन जांच की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना रहा।
कार्यवाहक थाना प्रभारी राघवेंद्र भूषण प्रताप ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में सतर्कता देखने को मिली, वहीं क्षेत्रीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान की सराहना की।इस मौके पर उप निरीक्षक क्षमता सिंह,उप निरीक्षक राकेश कुमार,के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा
क्षेत्राधिकारी ने मेधावीयों को सील्ड देकर किया सम्मानित
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।यूपी बोर्ड के टापर मेधावी छात्रों को गुरुवार की दोपहर एएसपी/क्षेत्राधिकारी शाहाबाद आलोक राज नारायण द्वारा सील्ड देकर सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।
      इस अवसर पर  नारायण ने कहा हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के लिए पहली कठिन परस्पर्धा होती है।लेकिन विद्यार्थियों को इससे घबराना नहीं चाहिए यही दौर उनके सुनहरे भविष्य की नीव होता है। इसी समय विद्यार्थियों को मेहनत कर शिखर पर पहुँचने का जज्बा पैदा होता है। गीता विद्या मंदिर के छात्र समर्थ गुप्ता ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी तरह शिव प्रकाश राठौर और रुपेश बाजपेई ने भी काफ़ी सराहनीय अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया।क्षेत्राधिकारी ने तीनों मेधावी छात्रों को सील्ड देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ववल भविष्य की कामना की।
क्षेत्राधिकारी ने मेधावीयों को सील्ड देकर किया सम्मानित
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।यूपी बोर्ड के टापर मेधावी छात्रों को गुरुवार की दोपहर एएसपी/क्षेत्राधिकारी शाहाबाद आलोक राज नारायण द्वारा सील्ड देकर सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।
      इस अवसर पर  नारायण ने कहा हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के लिए पहली कठिन परस्पर्धा होती है।लेकिन विद्यार्थियों को इससे घबराना नहीं चाहिए यही दौर उनके सुनहरे भविष्य की नीव होता है। इसी समय विद्यार्थियों को मेहनत कर शिखर पर पहुँचने का जज्बा पैदा होता है। गीता विद्या मंदिर के छात्र समर्थ गुप्ता ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी तरह शिव प्रकाश राठौर और रुपेश बाजपेई ने भी काफ़ी सराहनीय अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया।क्षेत्राधिकारी ने तीनों मेधावी छात्रों को सील्ड देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ववल भविष्य की कामना की।
गुजीदेई गाँव स्थित नर्मदेश्वर धाम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,निशुल्क दवाओं का हुआ वितरण
रितेश मिश्रा
हरदोई। तहसील शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम गुजीदेई स्थित नर्मदेश्वर धाम में पत्रकार लक्ष्मीकान्त पाठक की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय परेली के चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार रावत ने ग्रामीणों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति एवं मानव जीवन में उसकी महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आयुर्वेद केवल उपचार पद्धति ही नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी जीवनशैली भी है। इस दौरान लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सच्चिदानंद पाण्डेय, परमानंद, उमेश त्रिवेदी, रामकिशोर गुप्ता, रामदेव पाठक, हजाराम, शरदेन्दु पाठक, हिमांशु, अच्युत, कान्हा, प्रच्छित, आशीष वाजपेयी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
बाइक ने  मारी टक्कर,  दम्पत्ति सहित 2 साल का बच्चा घायल
बबलू प्रजापति
  हरदोई से पिहानी आ रहे एक परिवार की बाइक को तेज रफ्तार फैशन प्रो गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में पति, पत्नी और 2 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए ।
मोहल्ला लोहानी पिहानी के जैद पुत्र अनवार, उम्र 40 वर्ष, उनकी पत्नी जीनत उम्र 35 वर्ष और बेटा जोरेज 2वर्ष,
हरदोई-पिहानी मार्ग पर कुइयां गांव के पास हादसा हुआ जैद अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से पिहानी आ रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार फैशन प्रो बाइक पर सवार तीन लड़कों ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।हादसे के बाद तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी पिहानी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
परिजनों ने बताया कि जैद मजदूरी करते हैं और किसी काम से हरदोई गए थे।
फायरिंग कर भाग रहे थे चेन स्नेचर,पुलिस मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली,दूसरा दौड़ाकर दबोचा गया
रितेश मिश्रा
हरदोई  सांडी इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ फिल्मी सीन जैसी नजर आई। चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे दो शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस की घेराबंदी टूटती देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली जा लगी, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर उसे भी दबोच लिया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है।

पुलिस के मुताबिक 29 अप्रैल को सैतियापुर पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने शादी समारोह में जा रहे परिवार की महिला के कान से सोने का झाला नोच लिया था। घटना के बाद से पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर बघौली रोड पर चेकिंग लगाई गई, तभी बिना नंबर बाइक पर आए बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे और फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में शीलू निवासी गोधाई मजरा नयागांव घायल हो गया, जबकि उसका साथी अमित गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने उनके कब्जे से बाइक,सोने के झाले, मोबाइल और अवैध तमंचा बरामद किया है।पूछताछ में दोनों ने सांडी और सुरसा इलाके की वारदातें कबूल की हैं।
मौत बनकर आया डंपर, सड़क पर गिरे तीन भाइयों को कुचला, तीनों की मौत, घरों में मचा कोहराम .
रितेश मिश्रा
हरदोई: कासिमपुर थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन ली। बाल कटवाने जा रहे तीन युवकों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस भिड़ंत के बाद पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर गिरे युवकों को कुचल दिया, जिससे तीन युवकों की मौत हो गई। फतेहपुर पथरौली गांव के रहने वाले 20 वर्षीय पंकज, 18 वर्षीय अनूप और 22 वर्षीय प्रवीण उर्फ बाबू एक ही बाइक पर सवार होकर नाई की दुकान पर बाल कटवाने जा रहे थे। जैसे ही वे कासिमपुर थाना क्षेत्र में पहुंचे, सामने से आ रही मल्लावां थाना क्षेत्र के तिरिया भवानीपुर निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर पड़े। राहगीर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अभी संभल भी नहीं पाए थे कि पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क पर पड़े पंकज और अनूप को बेरहमी से कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में प्रवीण उर्फ बाबू और दूसरी बाइक के चालक जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान प्रवीण उर्फ बाबू ने भी दम तोड़ दिया, जिससे इस हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। वहीं, जितेंद्र का इलाज अभी जारी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
15 मई को होगा रोजगार मेले का आयोजन
रितेश मिश्रा
हरदोई जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया है, कि शासन एवं निदेशालय लखनऊ द्वारा दिये निर्देशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, हरदोई एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण हरदोई द्वारा संयुक्त रूप से 15 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगि प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ चुंगी हरदोई में किया जा रहा है। जिसमें ILJIN ELECTRONICS PVT  (नोएडा), PAHARPUR 3P PVT LTD  (नई दिल्ली) तथा TATA MOTERS RUDRAPUR  (उत्तराखण्ड), आदि कम्पनियों प्रतिभाग करने की सम्भावना है। इण्टरमीडिएट /स्नातक/परास्नातक/आई०टी०आई०/डिप्लोमा आदि प्रशिक्षित एवं आयु 18 से 25 वर्ष के पुरूष व महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इनमें तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ रू0 16250/प्रतिमाह वेतन तथा प्रत्येक वर्ष वेतन में वृद्धि भी की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीयन सेवायोजन पोर्टल पर कराकर कम्पनियों में आवेदन करें। अभ्यर्थी अपने रिज्यूम के साथ 15 मई 2026 को प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ चुंगी हरदोई में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आवश्यक जानकारियों एवं शर्ते कम्पनी के अधिकारियों द्वारा तत्समय ही प्रदान की जायेंगी।
जिलाधिकारी ने जन सुनवाई मे सुनी 100 शिकायतें

रितेश मिश्रा
हरदोई. आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 100 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे नगर मजिस्टेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें
जिलाधिकारी ने की फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक
रितेश मिश्रा
हरदोई आज स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों और  से लक्ष्य के सापेक्ष फॉर्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की। फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति में सुधार के लिए प्रतिदिन निर्देश दिए जाने के बावजूद संतोषजनक प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तहसीलों में चल रहे कार्य का भ्रमण कर निरीक्षण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सघन मानीटरिंग किया जाए। फॉर्मर रजिस्ट्री सरकार की प्राथमिकताओं में है लापरवाही न हो यह ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अंश निर्धारण के कारण भी फ़ॉर्मर रजिस्ट्री में सुधार नहीं हो रहा है इस पर भी ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आंकड़ा बढ़ना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम लेखपाल की बैठक करके फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढाये। जिलाधिकारी ने समस्त बीडीओ को निर्देशित करते हुए फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ने निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, समस्त एसडीएम, सीएमओ भावनाथ पाण्डे, परियोजना निदेशक अशोक कुमार, डीडी कृषि सतीश पाण्डेय व समस्त बीडीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे