NEET-PG 2026 को लेकर रांची में निषेधाज्ञा लागू, 4 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में 5 या अधिक लोगों के जुटने पर रोक
NEET - PG 2026 परीक्षा दिनांक 30.08.2026 को रांची जिला के 04 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गयी है। परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालनार्थ एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, राँची एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची के आदेश पर पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्रों में असामाजिक तत्व भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं, इस आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, राँची द्वारा BNSS की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है, जो निम्न है :-
![]()
1- पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)।
![]()
2- किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।
![]()
3- किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।
![]()
4- किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोडकर)।
![]()
5- किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।
यह निषेधाज्ञा दिनांक 30.08.2026 के प्रातः 06:00 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।
परीक्षा केंद्रों के नाम :-
1. Ram Tahal Choudhary Institute of Technology RTCIT Anandi, Ormanjhi Block Chowk, Ranchi, Jharkhand, India, 835219
2. Arununma Technical Services Pvt. Ltd. Pragati Path, Road No.-6 Samlong, Lower Chutia, Near Ganesh Nursing Home, Ranchi, 834010
3. ICube Digital Near Medanta Hospital, Cafeteria Building, Irba, Ranchi, 835217
4. Oxford Public School, Old H B Road, Pragati Path, Ranchi, Jharkhand, 834001











टैलेंटेड बच्चों के लिए सुल्तानपुर में शो - ऑर्गेनाइजर ज़िया*
होटल क्यान क्लार्क में मेहंदी और ब्राइडल कंपटीशन*
सुल्तानपुर में पहली बार ब्यूटी और टैलेंट को लेकर बड़ा सेमिनार होने जा रहा है। इस शो की ऑर्गेनाइजर ज़िया ने बताया कि Zee TV की फेमस एक्ट्रेस "Jodha Begum" उर्फ परिणीति शर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।
प्रेसवार्ता के दौरान ज़िया ने कहा कि कार्यक्रम होटल क्यान क्लर्क में होगा। इसमें मेहंदी कंपटीशन, ब्राइडल कंपटीशन और बिजनेस अवार्ड भी शामिल हैं। दूर-दूर से बच्चे इसमें हिस्सा ले रहे हैं। नमस्ते मेरा नाम है ज़िया। हमने एक आर्गेनाइज किया है शो सुल्तानपुर में जोधा बेगम जो Zee TV की actor,famous एक्टर,जिन्हें कोई ऐसा नहीं है कि जो ना जाने उनका नाम है Parineeti Sharma। जो सुल्तानपुर में हमारा प्रोग्राम हो रहा है होटल Kyan Clerk में,तो timing है दस से लेकर आठ बजे तक। इस कार्यक्रम में मतलब क्या क्या... इस program में जो हमने ये show रखा है सेमिनार इसमें मेहंदी कम्पटीशन है, ब्राइडल कम्पटीशन है, बिज़नेस अवार्ड है। जो दूर दूर से बच्चे काफी बच्चे यहाँ पार्टिसिपेट कर रहे हैं। जो कि जोधा जो है, जो बच्चे फर्स्ट आएंगे जोधा बेगम अपने हाथों से उनको क्राउन देंगी, अवार्ड देंगी। फर्स्ट सेकंड थर्ड । बच्चे बाहर जाते थे क्या उनके लिए? हाँ बिल्कुल जो बच्चे बाहर जाते थे इसीलिए तो हमने सुल्तानपुर में ये शो आर्गेनाइज किया है।
जो बच्चे मतलब गाँव में है वो दूर नहीं जा पाते दिल्ली मुंबई इलाहाबाद मतलब कहीं भी जो भी शो रखते हैं तो मैंने सुल्तानपुर में सोचा और इसलिए मैंने और कविता ma'am ने ये जो बस्ती की है हम दोनों ने मिलके ये शो आर्गेनाइज किया है। ज़िया ने बताया कि सुल्तानपुर के टैलेंटेड बच्चे दिल्ली-मुंबई नहीं जा पाते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए ये शो ऑर्गेनाइज किया गया है।बस ऐसे आया कि बच्चे काफी अभी जो भी है मेरे salon में ये बोलते थे ma'am कहीं सेमिनार हो रहा है यहाँ हो रहा है वहाँ हो रहा है तो मैंने बोला चलो सुल्तानपुर में रखते हैं। मतलब काफी ऐसे होते हैं ना सुल्तानपुर में काफी टैलेंटेड बच्चे हैं जो निकल नहीं पाते हैं तो उनके लिए मैंने ये शो रखा है।"सेमिनार में विनर बच्चों को जोधा बेग़म अपने हाथों से क्राउन और अवार्ड देंगी। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।
नितेश श्रीवास्तव

सिद्धेश्वर पांडेय





Sep 02 2026, 10:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k