/home/streetbuzz1/public_html/newsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1790061986790694.png/home/streetbuzz1/public_html/newsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1790061986790694.png/home/streetbuzz1/public_html/newsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1790061986790694.png StreetBuzz s:vb
युवा उत्सव में लोक संस्कृति, कला और रचनात्मक प्रतिभाओं का दिखा संगम

*जिलाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं औराई विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, भदोही में एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027 के कल्चरल ट्रैक (राष्ट्रीय युवा उत्सव) के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के युवाओं ने लोक संस्कृति, कला, साहित्य एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी  शैलेष कुमार माननीय विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष  दीपक मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का जिला युवा कल्याण अधिकारी रवि कुमार तिवारी एवं विभागीय कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।

युवा उत्सव के अंतर्गत लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग एवं कविता लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला, सृजनात्मक सोच, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक सरोकारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों एवं युवा कलाकारों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और उसकी प्रगति के आधार होते हैं। युवाओं में असीम ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार एवं सृजनात्मक क्षमता विद्यमान है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा को निखारने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोककलाएं हमारी पहचान हैं। युवा पीढ़ी को इन परंपराओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। युवा उत्सव जैसे आयोजन नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं तथा उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा का निरंतर विकास करने और जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

विधायक औराई दीनानाथ भास्कर ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। युवा देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान विकास यात्रा के महत्वपूर्ण सहभागी भी हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, कला, संस्कृति एवं खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़कर विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष  दीपक मिश्रा ने कहा कि भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लोकगीत, लोकनृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक विधाएं हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिताओं के परिणामों में कविता लेखन की एक श्रेणी में प्रथम स्थान गरिमा पांडेय, द्वितीय स्थान सृष्टि तथा तृतीय स्थान अंकित सरोज ने प्राप्त किया। वहीं एक अन्य घोषित परिणाम में प्रथम स्थान आलो चटर्जी तथा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान कशिश मौर्या एवं श्रेया मौर्या ने प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता में काशी नरेश विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने प्रथम तथा वुडवर्ड पब्लिक स्कूल के प्रतिभागियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी भदोही सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला युवा अधिकारी, माय भारत तथा युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर विभागीय कार्यालय के  आशुतोष गौतम,  प्रशांत दुबे, शशि प्रकाश तिवारी तथा पीआरडी स्वयंसेवक  रवि, विजय शंकर, श्री राजाराम, राजकुमार, श्री देवेंद्र प्रताप,  ऋतुराज,  विनय प्रताप सिंह सहित अन्य स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

कार्यक्रम के अंत में जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री रवि कुमार तिवारी ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अतिथियों, कलाकारों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। युवा उत्सव ने जनपद के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का एक सार्थक मंच प्रदान किया।
विकसित भारत युवा उत्सव में दिखा युवाओं का जोश, 15 विद्यालयों के 500 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, हरदोई के तत्वावधान मे सोमवार को रसखान प्रेक्षागृह, हरदोई में विकसित भारत युवा उत्सव 2026–27 का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2026–27 के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जनपद के 15 विद्यालयों एवं संस्थानों से लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी कला, प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम मे लोकगीत (समूह), लोकनृत्य (समूह), नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन एवं चित्रकला की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। लोकगीतों की मधुर धुनों, लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिए गए सामाजिक संदेशों ने आयोजन को यादगार बना दिया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने अपने संबोधन मे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने तथा उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, संस्कृति, कौशल विकास एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी प्रबोध कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं में मंच पर आने की झिझक एवं संकोच दूर होता है तथा उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना तथा उन्हें अपनी कला एवं क्षमता प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
पाँचों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता
कार्यक्रम मे आयोजित लोकगीत (समूह) प्रतियोगिता में गोपीनाथ संगीत विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य (समूह) प्रतियोगिता मे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरदोई प्रथम स्थान पर रहा। वहीं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता मे सेंट जेवियर्स विद्यालय, पिहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम मे कविता लेखन प्रतियोगिता मे हर्षवर्धन मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता मे कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों की उपलब्धियों की सराहना की गई।
5 नवंबर को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे विजेता
जनपद स्तरीय युवा उत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागी एवं दल आगामी 5 नवंबर 2026 को आयोजित मंडल स्तरीय युवा उत्सव में जनपद हरदोई का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंडल स्तर पर भी ये प्रतिभागी अपनी कला, सांस्कृतिक प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
निर्णायक मंडल ने किया प्रतिभागियों का मूल्यांकन
कार्यक्रम मे विभिन्न प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक मंडल मे राजकुमार सिंह, रितेश चौधरी, रणविजय सिंह, अभिराम सिंह, उदयराज सिंह एवं ई. मोहम्मद उस्मान सिद्दीकी शामिल रहे। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का निर्धारित मूल्यांकन मानदंडों के अनुसार मूल्यांकन किया गया।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण सहभागिता
कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं मे क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अम्बुज शुक्ला,  नितिन कुमार, रमाकांत, शिवांगी सिंह एवं राजगोपाल मौर्य की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
कार्यक्रम की प्रभारी श्रेया गुप्ता रहीं। उनके समन्वय एवं सहयोग से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रम संबंधी व्यवस्थाओं का संचालन किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ, निर्णायक मंडल के सदस्य तथा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने, आत्मविश्वास विकसित करने, अपनी प्रतिभा को पहचानने तथा विकसित भारत के निर्माण मे सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया
ব্যারাকপুরে বিজেপির অন্তর্দ্বন্দ্ব প্রকাশ্যে, অর্জুন সিং-কে নিশানা করে বিস্ফোরক কৌস্তভ বাগচী

*ব্যারাকপুর* : উত্তর ২৪ পরগনার ব্যারাকপুর শিল্পাঞ্চলে বিজেপির গোষ্ঠীকোন্দল এবার প্রকাশ্যে। মন্ত্রী অর্জুন সিং-এর মঞ্চে টিটাগড়ের বিজেপি নেতা মণীশ শুক্লা হত্যা মামলায় অভিযুক্তদের উপস্থিতি নিয়ে সরব হলেন ব্যারাকপুরের বিজেপি বিধায়ক কৌস্তভ বাগচী।

সোমবার একটি সাংবাদিক বৈঠক করে কৌস্তভ অভিযোগ করেন, মণীশ শুক্লা হত্যায় যাদের নাম জড়িয়েছে তারাই এখন দলের একাংশের সঙ্গে মঞ্চ শেয়ার করছেন। বেশ কয়েকটি ছবিও তিনি সাংবাদিকদের সামনে তুলে ধরেন।

যদিও সরাসরি কারও নাম নেননি, তবে তাঁর ইঙ্গিত স্পষ্ট। কৌস্তভ বলেন, "আমাদের কিছু লোকের সঙ্গে মণীশের হত্যাকারীদের দেখা যাচ্ছে, এটা দেখতে ভালো লাগছে না।"

এদিন আরও আক্রমণাত্মক মেজাজে দেখা যায় ব্যারাকপুরের বিধায়ককে। তিনি হুঁশিয়ারি দিয়ে বলেন, "উত্তম দাস এবং প্রশান্ত চৌধুরীকে বিজেপিতে ঢুকতে দেব না।"

নিজের রাজনৈতিক অবস্থানের কথা বলতে গিয়ে তিনি পুরনো প্রসঙ্গ টানেন। বলেন, "সাড়ে তিন বছর মাথা কামিয়ে রেখেছিলাম, বলেছিলাম মমতা সরকার না গেলে চুল রাখব না। আমার দৃঢ়তা সবাই জানে। প্রয়োজনে রাজ্য বিজেপি অফিসের সামনে গায়ে কেরোসিন ঢেলে আগুন লাগিয়ে দেব।"

অন্যদিকে, এই বিষয়ে প্রতিক্রিয়া জানতে চাওয়া হলে অর্জুন সিং সংক্ষেপে বলেন, "আমি জানি কীভাবে রাজনীতি করতে হয়।"

উল্লেখ্য, ২০২০ সালে টিটাগড়ে দলীয় কার্যালয়ের সামনে গুলি করে খুন করা হয় বিজেপি নেতা মণীশ শুক্লাকে। সেই ঘটনায় বাইরে থেকে সুপারি কিলার আনার অভিযোগ উঠেছিল।

কৌস্তভ জানিয়েছেন, মামলাটি নতুন করে কীভাবে এগিয়ে নিয়ে যাওয়া যায়, তা নিয়ে তিনি বিরোধী দলনেতা শুভেন্দু অধিকারী, মুখ্যসচিব, রাজ্য পুলিশের ডিজি, সিআইডি এবং ব্যারাকপুর পুলিশ কমিশনারকে চিঠি দেবেন।

এই ঘটনার পর প্রশ্ন উঠছে, বিজেপির এই অন্তর্কলহ কি আরও বাড়বে, নাকি দলীয় হস্তক্ষেপে তা থামবে?

#Barrackpore #BJP #KaustavBagchi #ArjunSingh #ManishShukla #BengalPolitics #Titagarh #BJPInfighting #BreakingNews
रिटेल से चाय और अब रियल एस्टेट: पारस सरीन ने सौरभ निगम के पॉडकास्ट पर खोले अपने नए प्रोजेक्ट के पत्ते

‘द सौरभ निगम शो’ के नए एपिसोड में पारस सरीन और साहिल जुनेजा ने बिज़नेस, नए आइडिया और उद्यमिता पर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान पारस ने अपने नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट का भी ज़िक्र किया, जिसमें उनके मुताबिक 100 वर्ग गज का प्लॉट करीब 5 लाख रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।

आज के दौर में पॉडकास्ट पर बिज़नेस की चर्चा अक्सर सफलता के तयशुदा फॉर्मूले, मोटिवेशन और लंबे-चौड़े ज्ञान तक सीमित हो जाती है। लेकिन द सौरभ निगम शो का नया एपिसोड इस मामले में थोड़ा अलग नज़र आता है।

इस बार सौरभ निगम के साथ बातचीत की मेज़ पर मौजूद थे उद्यमी पारस सरीन और साहिल जुनेजा। एपिसोड की खासियत यह रही कि बिज़नेस जैसे गंभीर विषय पर चर्चा होने के बावजूद बातचीत कहीं भी भारी या बनावटी महसूस नहीं होती।

पारस ने रिटेल की दुनिया से जुड़े अपने अनुभवों, चाय लीला से अपने जुड़ाव और नए कारोबारी विचारों पर खुलकर बात की। इसी दौरान बातचीत का एक दिलचस्प हिस्सा उनके नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को लेकर सामने आया।

पारस के मुताबिक, वह एक ऐसा प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं जिसमें 100 वर्ग गज का प्लॉट लगभग 5 लाख रुपये में उपलब्ध कराने की योजना है।

रियल एस्टेट की बढ़ती कीमतों के बीच यह दावा स्वाभाविक रूप से ध्यान खींचता है। हालांकि किसी भी संपत्ति में निवेश से पहले उसकी लोकेशन, कानूनी स्वीकृतियां, मालिकाना हक, विकास की स्थिति और अन्य दस्तावेजों की स्वतंत्र जांच जरूरी होती है।

लेकिन इस घोषणा ने बातचीत को एक नया मोड़ जरूर दिया और यह दिखाया कि पारस खुद को किसी एक बिज़नेस तक सीमित रखने के मूड में नहीं हैं।

सवाल कम, बातचीत ज्यादा

एपिसोड की दूसरी दिलचस्प बात इसका अंदाज़ है।

सौरभ निगम पारंपरिक इंटरव्यू की तरह लगातार सवालों की सूची पढ़ते दिखाई नहीं देते। कई जगह बातचीत इतनी सहज हो जाती है कि कैमरा और माइक्रोफोन लगभग बैकग्राउंड में चले जाते हैं।

साहिल जुनेजा की मौजूदगी इस केमिस्ट्री को और दिलचस्प बनाती है। कभी बिज़नेस की गंभीर चर्चा, कभी हंसी-मजाक और कभी एक-दूसरे की बात पर तुरंत प्रतिक्रिया — एपिसोड कई जगह पॉडकास्ट से ज्यादा तीन दोस्तों के बीच चल रही बेबाक बातचीत जैसा महसूस होता है।

यही शायद सौरभ की होस्टिंग की सबसे मजबूत बात भी बनकर सामने आती है।

वह मेहमानों से जवाब निकलवाने के लिए बातचीत पर अनावश्यक दबाव नहीं डालते। इसके बजाय उन्हें अपनी बात पूरी करने का समय देते हैं और सही मौके पर अपने ह्यूमर और सहज प्रतिक्रिया से माहौल हल्का कर देते हैं।

कैमरे पर भी मजबूत मौजूदगी

सौरभ की होस्टिंग के साथ उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस भी इस एपिसोड में ध्यान खींचती है।

फिटनेस, सधी हुई बॉडी लैंग्वेज और कैमरे के सामने सहज आत्मविश्वास उन्हें एक अलग विज़ुअल पहचान देता है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी मजबूत स्क्रीन प्रेज़ेंस मेहमानों पर हावी होने के बजाय बातचीत को एक स्पष्ट केंद्र देती है।

आज जब पॉडकास्ट सिर्फ सुने नहीं बल्कि बड़े पैमाने पर YouTube, Reels और Shorts के जरिए देखे भी जाते हैं, तब होस्ट की विज़ुअल पर्सनैलिटी किसी शो की पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाती है।

सौरभ इस पहलू को समझते हुए दिखाई देते हैं।

पारस की कहानी में जुड़ा नया अध्याय

रिटेल से लेकर चाय के बिज़नेस और अब रियल एस्टेट की तरफ बढ़ते कदम तक, पारस की बातचीत यह संकेत देती है कि उनकी उद्यमिता किसी एक सेक्टर तक सीमित नहीं है।

वहीं साहिल बातचीत को गंभीर बिज़नेस इंटरव्यू बनने से रोकते हैं और कई मौकों पर एपिसोड में सहज हास्य जोड़ते हैं।

तीनों की अलग-अलग पर्सनैलिटी मिलकर इस एपिसोड को उसका असली चरित्र देती है।

शायद यही द सौरभ निगम शो की उभरती हुई पहचान भी है — यहां मेहमान अपनी कहानी बताने आते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा महसूस नहीं कराया जाता कि वे किसी औपचारिक इंटरव्यू में बैठे हैं।

पारस कहानी लेकर आते हैं, साहिल बातचीत में अपना रंग जोड़ते हैं और सौरभ ऐसा माहौल तैयार करते हैं जिसमें बिज़नेस की गंभीर बातें भी दोस्तों की बातचीत जैसी सहज लगने लगती हैं।

और इस बार उस बातचीत से निकली सबसे बड़ी खबर है — पारस सरीन का रियल एस्टेट की दुनिया में नया कदम और 100 वर्ग गज के प्लॉट को करीब 5 लाख रुपये में उपलब्ध कराने की उनकी योजना।

अगर यह प्रोजेक्ट अपने वादे और जरूरी कानूनी मानकों पर खरा उतरता है, तो पारस की कारोबारी यात्रा में यह एक और दिलचस्प अध्याय साबित हो सकता है।

द्वादश श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के अष्टमी दिवस पर माँ महागौरी की आराधना

शिव तांडव की भावपूर्ण प्रस्तुति ने मोहा मन

Sb न्यू ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई,  बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल, हरदोई में आयोजित द्वादश श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के अष्टमी दिवस पर माँ दुर्गा के आठवें स्वरूप माँ महागौरी की विधिवत आराधना एवं भव्य ध्वनि-धूम्र महाआरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। धार्मिक आस्था, भक्ति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आध्यात्मिक वातावरण से पूरा परिसर माँ जगदम्बे के जयकारों से गूँज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी के कृपापात्र शिष्य स्वामी परमानन्द जी महाराज तथा विशिष्ट अतिथि महंत अयोध्याशरण जी महाराज, श्री एस. के. मिश्र, श्रीमती सुधा वाचस्पति एवं कुमुदनी देवी ने महाआरती में सहभागिता की। श्री दुर्गा पूजा आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. कीर्ति सिंह, कनुप्रिया, अंकित, शिवशंकर पाण्डेय, त्रिलोकी सिंह, के. पी. सिंह एवं के. पी. दीक्षित ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
गणेश वंदना और नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आर. आर. इंटर कॉलेज, हरदोई के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में अभिराज, हर्ष सैनी, नितिन, नैतिक, हर्ष सिंह, कुनाल, अहम वर्मा एवं रुद्र ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इसके पश्चात BVBians किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। दृश्या मिश्रा (नर्सरी) ने दुर्गा स्तुति प्रस्तुत की, जबकि अनिका पाण्डेय (नर्सरी), सृष्टि गुप्ता एवं आकृति पाल (एल.के.जी.) तथा वामिका एवं एंजेल गुप्ता (यू.के.जी.) ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं, कक्षा छह के विद्यार्थियों अनुभव अग्निहोत्री, सुजन खान, अनय प्रताप सिंह, अनय मिश्रा, सूर्य प्रताप वैश्य एवं वरदान मिश्रा ने सामूहिक गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण का संचार किया।
शिव तांडव की प्रभावशाली प्रस्तुति रही कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान शिव के रुद्र तांडव पर आधारित भव्य नाट्य एवं नृत्य प्रस्तुति रही। विद्यार्थियों ने माता सती के आत्मदाह, भगवान शिव के विरह और क्रोध तथा वीरभद्र एवं महाकाली के प्राकट्य की पौराणिक कथा को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से मंच पर जीवंत किया।
प्रस्तुति में दर्शाया गया कि राजा दक्ष द्वारा भगवान शिव का अपमान किए जाने से व्यथित माता सती ने यज्ञ मंडप में योगाग्नि के माध्यम से अपने प्राण त्याग दिए। इस घटना से भगवान शिव अत्यंत क्रोधित एवं शोकाकुल हो उठे। उनके क्रोध से वीरभद्र और महाकाली का प्राकट्य हुआ, जिन्होंने दक्ष के यज्ञ का विध्वंस किया। माता सती के वियोग में भगवान शिव ने रुद्र तांडव किया, जिससे समस्त सृष्टि पर विनाश का संकट उत्पन्न हो गया।
इस भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिव के रौद्र स्वरूप, माता सती के त्याग तथा अहंकार के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के दौरान मंच पर भाव, अभिनय, नृत्य और संगीत का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और दर्शकों ने मुक्त कंठ से विद्यार्थियों की प्रशंसा की।
इस भव्य प्रस्तुति में दित्या सिंह, अनय प्रताप सिंह, अनुभव अग्निहोत्री, अंशुमन सिंह, प्रतिष्ठा श्रीवास्तव, ओजस्वी, आराध्य गुप्ता, शैलजा अवस्थी, कनक गौर, हर्नव कपूर, इशानी रस्तोगी, जयंत कपूर, वैष्णवी शर्मा, नित्या सिंह, दिव्यांशी भदौरिया एवं नंदिनी चौरसिया सहित अन्य विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं।
भजन संध्या में गूँजे माँ जगदम्बे के जयकारे
धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें अनिल दीवाना, विनीता पाण्डेय सहित अनेक भक्तों ने भजनों एवं माँ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने माँ जगदम्बे के दरबार में अपनी मनोकामनाएँ रखीं और सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
गणमान्य अतिथियों एवं श्रद्धालुओं की रही सहभागिता इस अवसर पर शिवशंकर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश; त्रिलोकी सिंह गौर, अधिवक्ता; अक्षत पाण्डेय, जिलाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ, हरदोई; के. पी. सिंह, प्रधानाचार्य, आर. आर. इंटर कॉलेज, हरदोई; हर्षवर्धन सिंह, विश्व हिंदू परिषद; मनीष गुप्ता; के. पी. दीक्षित; आत्मबोधाय आश्रम, हरदोई से जुड़े श्रद्धालु;अधिवक्ता अविनाश गुप्ता; अश्वनी दीक्षित, श्री ओम पाण्डेय, विवेक सिंह, सुनील मंडल, प्रदीप त्रिपाठी, वैशाली अग्रवाल, मीनाक्षी सिंह, दीपक द्विवेदी, महिमा मिश्रा, शोभित वाजपेयी, अजित शुक्ल एवं अमित सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समूचा आयोजन श्रद्धा, भक्ति, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम रहा। माँ महागौरी की आराधना एवं माँ दुर्गा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने जगत जननी से परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।
सुलतानपुर में 55 हजार श्रमिकों को मिला रोजगार, VB-G RAM G के तहत चला विशेष अभियान*
*आयुक्त ग्राम्य विकास के निर्देश पर 12 अक्टूबर को सभी जनपदों में रोजगार सृजन पर जोर, जीआईएस फोटो से होगी विकास कार्यों की निगरानी*
सुलतानपुर, 12 अक्टूबर। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विकसित भारत–ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन (VB-G RAM G) के तहत जिले में विशेष रोजगार अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले में 55 हजार श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर सत्यापन किया गया।
आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर 12 अक्टूबर 2026 को सभी जनपदों में अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इसके तहत ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों की जीआईएस फोटो के माध्यम से निगरानी और सत्यापन करने के निर्देश दिए गए, ताकि विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया जा सके।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में तथा डीसी VB-G RAM G अजीत कुमार सिंह के निर्देशन में बल्दीराय विकासखंड के हलियापुर, डोभियारा, रामपुर बबुआन और कांकरकोला सहित विभिन्न गांवों में योजना के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया गया।
राजेपुर के ग्राम विकास अधिकारी को निलंबन का आदेश जारी
13 ग्राम पंचायत सचिव,तीन तकनीकी सहायकों को चेतावनी

विशेष रोजगार सृजन दिवस की तैयारियों की समीक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

फर्रुखाबाद ।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले विशेष रोजगार सृजन दिवस की तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जनपद के समस्त विकास खण्डों में संचालित विकास कार्यों एवं विकसित भारत-जी राम जी (VB-GRAM G) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान विकास खण्डों में कार्यरत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति एवं कार्यप्रगति का परीक्षण किया गया। समीक्षा में पाया गया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कुछ स्थानों पर कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है तथा संबंधित कार्मिकों द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरती जा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित 29,000 मानव दिवस के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए।
समीक्षा के दौरान कार्यों की धीमी प्रगति एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर 13 ग्राम पंचायत सचिवों एवं 03 तकनीकी सहायकों को चेतावनी/आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करते हुए कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए।
विकास खण्ड राजेपुर के ग्राम विकास अधिकारी अतुल अग्निहोत्री के विरुद्ध शासकीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने तथा VBGRAMG मे रूचि ना लेने तथा बैठक मे अनुपस्थित रहने उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही पाए जाने पर निलम्बन/अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
साथ ही जिन ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा कार्यों में शिथिलता बरती जा रही है तथा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति नहीं की जा रही है, ऐसे ग्राम रोजगार सेवकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार सेवा समाप्ति की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा VB-GRAM G के कार्यों को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव को सुनिश्चित किया जाए। भविष्य में कार्यों में लापरवाही, लक्ष्य की पूर्ति में शिथिलता अथवा शासन के निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
*দুর্গাপুজোর আগেই চমক! ব্যারাকপুরের অন্নপূর্ণা মন্দিরে শুটিং করলেন বিধায়ক কৌস্তভ বাগচী*

উৎপল দাস,ব্যারাকপুর: দুর্গাপুজো আসতে এখনও বেশ কিছুদিন বাকি, কিন্তু তার আগেই পুজোর আমেজ শুরু করে দিলেন ব্যারাকপুরের বিজেপির বিধায়ক কৌস্তভ বাগচী। নিজের দুর্গাপুজোর গানের মিউজিক ভিডিওর শুটিং করলেন ঐতিহাসিক ব্যারাকপুর শিবশক্তি মা অন্নপূর্ণা মন্দিরে।

জানা গেছে, প্রতি বছরের মতো এবারও দুর্গাপুজো উপলক্ষ্যে দুটি বিশেষ গান নিয়ে আসছেন বিধায়ক কৌস্তভ বাগচী। সেই গানেরই ভিডিও শুটিং হলো রবিবার ব্যারাকপুরের বিখ্যাত শিবশক্তি অন্নপূর্ণা মন্দিরে। রানি রাসমণির কনিষ্ঠ কন্যা জগদম্বা দেবী প্রতিষ্ঠিত এই মন্দিরকে পটভূমি করেই তৈরি হচ্ছে এবারের পুজোর গান।

মন্দির চত্বরে শুটিং চলাকালীন বিধায়ককে ঘিরে সাধারণ মানুষের মধ্যে ব্যাপক উৎসাহ লক্ষ্য করা যায়। ঢাকের তালে, পুজোর সাজে এক অন্যরকম আবহ তৈরি হয় মন্দির প্রাঙ্গণে।

সূত্রের খবর, খুব শীঘ্রই এই গানটি সোশ্যাল মিডিয়া ও বিভিন্ন ডিজিটাল প্ল্যাটফর্মে মুক্তি পাবে। দুর্গাপুজোকে সামনে রেখে বিধায়কের এই উদ্যোগ ইতিমধ্যেই এলাকায় সাড়া ফেলেছে।

#KaustavBagchi

বিধানসভা ভোটের প্রতিশ্রুতি পূরণ, ব্যারাকপুরে থামছে মা তারা এক্সপ্রেস*
*নিজস্ব সংবাদদাতা,ব্যারাকপুর* : নির্বাচনের আগেই প্রতিশ্রুতি দিয়েছিলেন, আর জয়ের কয়েক মাসের মধ্যেই তা পূরণ করে দেখালেন ব্যারাকপুরের বিধায়ক কৌস্তভ বাগচী।

বিজেপি প্রার্থী হিসেবে তাঁর অন্যতম প্রতিশ্রুতি ছিল মা তারা এক্সপ্রেসের ব্যারাকপুর স্টপেজ। সেই কথা মতো আজ থেকেই প্রতিদিন সকাল ৭টা ৪২ মিনিটে তারাপীঠগামী মা তারা এক্সপ্রেস থামবে ব্যারাকপুর স্টেশনে। ফেরার পথেও যাত্রীরা ব্যারাকপুর স্টেশনে নামতে পারবেন।

আজ সকালে উৎসবের মেজাজে নতুন স্টপেজের সূচনা হয়। ঢাকঢোল, পুষ্পবৃষ্টির মধ্যে দিয়ে মা তারা এক্সপ্রেসকে বরণ করে নেন বিধায়ক কৌস্তভ বাগচী, রেল আধিকারিক ও ব্যারাকপুরবাসী। পতাকা নেড়ে ট্রেনের যাত্রার সূচনা করেন বিধায়ক।

সংবাদ মাধ্যমের মুখোমুখি হয়ে কৌস্তভ বাগচী বলেন, "সাধারণ মানুষকে দেওয়া প্রতিশ্রুতি একের পর এক পূরণ করবে বর্তমান সরকার। মা তারা এক্সপ্রেসের স্টপেজ তারই প্রমাণ।"

তাঁর আবেদন, তারাপীঠ, রামপুরহাট, বর্ধমানগামী যাত্রীরা মা তারা এক্সপ্রেসকেই প্রাধান্য দিন। যাত্রী সংখ্যা বাড়লে ব্যারাকপুরে এই স্টপেজ স্থায়ী হবে এবং ভবিষ্যতে উত্তরবঙ্গগামী আরও ট্রেনের স্টপেজ পাওয়া সহজ হবে। ছবি: উৎপল দাস।

#Barrackpore #KoustavBagchi #MaaTaraExpress #IndianRailways #BarrackporeNews #BJP #WestBengalNews #Tarapith
గణేశ్ నిమజ్జనానికి ఎస్సారెస్పీ నుంచి నీటి విడుదల

కరీంనగర్/కొత్తపల్లి: గణేశ్ విగ్రహాల నిమజ్జనం కోసం ఎస్సారెస్పీ మెయిన్ కెనాల్‌కు సోమవారం నీటిని విడుదల చేశారు. నవరాత్రి ఉత్సవాలు ముగియనున్న నేపథ్యంలో కరీంనగర్ జిల్లాలోని కాకతీయ కాల్వలు, డిస్ట్రిబ్యూటరీ కాల్వల్లో నిమజ్జనానికి ఇబ్బందులు లేకుండా నీటిని విడుదల చేయాలని చొప్పదండి ఎమ్మెల్యే మేడిపల్లి సత్యం ప్రాజెక్టు చీఫ్ ఇంజినీర్‌ను కోరారు.

కొన్నేళ్లుగా గణేశ్ విగ్రహాలను కాకతీయ కాల్వలతో పాటు పలు డిస్ట్రిబ్యూటరీ కాల్వల్లో నిమజ్జనం చేస్తున్నారని, ప్రస్తుతం కాల్వల్లో నీరు లేక భక్తులు ఇబ్బందులు ఎదుర్కొంటున్నారని ఎమ్మెల్యే అధికారుల దృష్టికి తీసుకెళ్లారు. దీంతో ఎమ్మెల్యే సూచన మేరకు నీటిని విడుదల చేస్తామని ప్రాజెక్టు సీఈ తెలిపారు.

సోమవారం ఉదయం 11 గంటలకు తొలుత 500 క్యూసెక్కుల నీటిని విడుదల చేశారు. అనంతరం సాయంత్రం మరో 3 వేల క్యూసెక్కుల నీటిని వదిలారు. కరీంనగర్ నగరంలో పెద్ద సంఖ్యలో గణేశ్ విగ్రహాలను నిమజ్జనం చేసే చింతకుంట కెనాల్‌కు మంగళవారం రాత్రి వరకు నీరు చేరే అవకాశం ఉందని అధికారులు తెలిపారు.