गुजीदेई गाँव स्थित नर्मदेश्वर धाम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,निशुल्क दवाओं का हुआ वितरण
रितेश मिश्रा
हरदोई। तहसील शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम गुजीदेई स्थित नर्मदेश्वर धाम में पत्रकार लक्ष्मीकान्त पाठक की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय परेली के चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार रावत ने ग्रामीणों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति एवं मानव जीवन में उसकी महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आयुर्वेद केवल उपचार पद्धति ही नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी जीवनशैली भी है। इस दौरान लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सच्चिदानंद पाण्डेय, परमानंद, उमेश त्रिवेदी, रामकिशोर गुप्ता, रामदेव पाठक, हजाराम, शरदेन्दु पाठक, हिमांशु, अच्युत, कान्हा, प्रच्छित, आशीष वाजपेयी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
बाइक ने  मारी टक्कर,  दम्पत्ति सहित 2 साल का बच्चा घायल
बबलू प्रजापति
  हरदोई से पिहानी आ रहे एक परिवार की बाइक को तेज रफ्तार फैशन प्रो गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में पति, पत्नी और 2 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए ।
मोहल्ला लोहानी पिहानी के जैद पुत्र अनवार, उम्र 40 वर्ष, उनकी पत्नी जीनत उम्र 35 वर्ष और बेटा जोरेज 2वर्ष,
हरदोई-पिहानी मार्ग पर कुइयां गांव के पास हादसा हुआ जैद अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से पिहानी आ रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार फैशन प्रो बाइक पर सवार तीन लड़कों ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।हादसे के बाद तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी पिहानी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
परिजनों ने बताया कि जैद मजदूरी करते हैं और किसी काम से हरदोई गए थे।
फायरिंग कर भाग रहे थे चेन स्नेचर,पुलिस मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली,दूसरा दौड़ाकर दबोचा गया
रितेश मिश्रा
हरदोई  सांडी इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ फिल्मी सीन जैसी नजर आई। चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे दो शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस की घेराबंदी टूटती देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली जा लगी, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर उसे भी दबोच लिया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है।

पुलिस के मुताबिक 29 अप्रैल को सैतियापुर पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने शादी समारोह में जा रहे परिवार की महिला के कान से सोने का झाला नोच लिया था। घटना के बाद से पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर बघौली रोड पर चेकिंग लगाई गई, तभी बिना नंबर बाइक पर आए बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे और फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में शीलू निवासी गोधाई मजरा नयागांव घायल हो गया, जबकि उसका साथी अमित गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने उनके कब्जे से बाइक,सोने के झाले, मोबाइल और अवैध तमंचा बरामद किया है।पूछताछ में दोनों ने सांडी और सुरसा इलाके की वारदातें कबूल की हैं।
मौत बनकर आया डंपर, सड़क पर गिरे तीन भाइयों को कुचला, तीनों की मौत, घरों में मचा कोहराम .
रितेश मिश्रा
हरदोई: कासिमपुर थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन ली। बाल कटवाने जा रहे तीन युवकों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस भिड़ंत के बाद पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर गिरे युवकों को कुचल दिया, जिससे तीन युवकों की मौत हो गई। फतेहपुर पथरौली गांव के रहने वाले 20 वर्षीय पंकज, 18 वर्षीय अनूप और 22 वर्षीय प्रवीण उर्फ बाबू एक ही बाइक पर सवार होकर नाई की दुकान पर बाल कटवाने जा रहे थे। जैसे ही वे कासिमपुर थाना क्षेत्र में पहुंचे, सामने से आ रही मल्लावां थाना क्षेत्र के तिरिया भवानीपुर निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर पड़े। राहगीर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अभी संभल भी नहीं पाए थे कि पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क पर पड़े पंकज और अनूप को बेरहमी से कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में प्रवीण उर्फ बाबू और दूसरी बाइक के चालक जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान प्रवीण उर्फ बाबू ने भी दम तोड़ दिया, जिससे इस हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। वहीं, जितेंद्र का इलाज अभी जारी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
15 मई को होगा रोजगार मेले का आयोजन
रितेश मिश्रा
हरदोई जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया है, कि शासन एवं निदेशालय लखनऊ द्वारा दिये निर्देशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, हरदोई एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण हरदोई द्वारा संयुक्त रूप से 15 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगि प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ चुंगी हरदोई में किया जा रहा है। जिसमें ILJIN ELECTRONICS PVT  (नोएडा), PAHARPUR 3P PVT LTD  (नई दिल्ली) तथा TATA MOTERS RUDRAPUR  (उत्तराखण्ड), आदि कम्पनियों प्रतिभाग करने की सम्भावना है। इण्टरमीडिएट /स्नातक/परास्नातक/आई०टी०आई०/डिप्लोमा आदि प्रशिक्षित एवं आयु 18 से 25 वर्ष के पुरूष व महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इनमें तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ रू0 16250/प्रतिमाह वेतन तथा प्रत्येक वर्ष वेतन में वृद्धि भी की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीयन सेवायोजन पोर्टल पर कराकर कम्पनियों में आवेदन करें। अभ्यर्थी अपने रिज्यूम के साथ 15 मई 2026 को प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ चुंगी हरदोई में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आवश्यक जानकारियों एवं शर्ते कम्पनी के अधिकारियों द्वारा तत्समय ही प्रदान की जायेंगी।
जिलाधिकारी ने जन सुनवाई मे सुनी 100 शिकायतें

रितेश मिश्रा
हरदोई. आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 100 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे नगर मजिस्टेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें
जिलाधिकारी ने की फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक
रितेश मिश्रा
हरदोई आज स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों और  से लक्ष्य के सापेक्ष फॉर्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की। फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति में सुधार के लिए प्रतिदिन निर्देश दिए जाने के बावजूद संतोषजनक प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तहसीलों में चल रहे कार्य का भ्रमण कर निरीक्षण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सघन मानीटरिंग किया जाए। फॉर्मर रजिस्ट्री सरकार की प्राथमिकताओं में है लापरवाही न हो यह ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अंश निर्धारण के कारण भी फ़ॉर्मर रजिस्ट्री में सुधार नहीं हो रहा है इस पर भी ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आंकड़ा बढ़ना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम लेखपाल की बैठक करके फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढाये। जिलाधिकारी ने समस्त बीडीओ को निर्देशित करते हुए फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ने निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, समस्त एसडीएम, सीएमओ भावनाथ पाण्डे, परियोजना निदेशक अशोक कुमार, डीडी कृषि सतीश पाण्डेय व समस्त बीडीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे
12th रिजल्ट:नालंदा शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
ओम कुमार द्विवेदी
हरदोई शाहाबाद।क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान नालंदा शिक्षण संस्थान उधरनपुर शाहाबाद की छात्राओं ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) दिल्ली द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि संस्थान हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन पर विशेष ध्यान देता आया है,जिसका परिणाम इस वर्ष के शानदार रिजल्ट के रूप में सामने आया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में सत्र 2025-26 के लिए कुल 64 छात्र/छात्राए नामांकित हुए थे तथा बोर्ड द्वारा सभी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए अर्थात इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।विद्यालय का अधिकतम प्रतिशत 87.8% रहा।विद्यालय के टॉपर्स में पहले स्थान पर मो0 जुबैर इकबाल पुत्र मो0 जफर इकबाल निवासी मो0 गिगियानी ने 87.8% अंक,दूसरे स्थान पर शेखर आनंद पुत्र प्रकाश बाबू निवासी चौक ने 87.2% अंक,तीसरे स्थान पर फराज अंसारी पुत्र जमील अहमद निवासी जंगलिया ने 86.6% अंक प्राप्त किए है वहीं इसके बाद उच्चता क्रम में उपकर्ष पुत्र आदेश अग्निहोत्री निवासी अल्लापुर सैदीखेल ने 86%, उमैमा पुत्री इरफान अली निवासी मौलागंज ने 85.4%अंक,अल्सिया पुत्री जमाल अहमद निवासी खत्ता जमाल खा ने 85.4%अंक,शगुन अरोड़ा पुत्री गणेश अरोड़ा निवासी चौक ने 85.2%अंक पाकर सफलता हासिल की है।इसके अतिरिक्त सभी छात्र छात्राओं ने अच्छे अंक पाकर कीर्तिमान स्थापित किया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक आदरणीय डॉ सोम शेखर दीक्षित,विद्यालय डायरेक्टर प्रखर दीक्षित एवं विद्यालय प्रधानाचार्य एम. एच. नकवी ने सभी छात्र /छात्राओं एवं अभिभावकों को छात्र /छात्राओं की अप्रतिम सफलता पर उन्हें शुभकामनाये देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।अच्छे अंकों से सफल होने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया।

बघौली क्षेत्र में युबक को दबंगो ने पीटा          
                                   
रितेश मिश्रा
हरदोई !! शान्ति पत्नी सुन्दरलाल निवासी गोपार द्वारा थाना बघौली पर दी गई तहरीर मे बताया गया कि उनका आपस मे बहमी बटबारा किया गया था। इस सम्बन्ध मे महिला द्वारा दिए गए  शिकायती पत्र की जांच कर रहे आरक्षी संदीप कुमार ने बताया कि इनका आपसी बटबारा का प्रककरण है जिसके सम्बन्ध मे बादी और उसके बिपक्षियो को थाने पर बुलाया गया है लेकिन किसी कारण बस ये लोग आज आए नही है