फायरिंग कर भाग रहे थे चेन स्नेचर,पुलिस मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली,दूसरा दौड़ाकर दबोचा गया
रितेश मिश्रा
हरदोई सांडी इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ फिल्मी सीन जैसी नजर आई। चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे दो शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस की घेराबंदी टूटती देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली जा लगी, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर उसे भी दबोच लिया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है।
पुलिस के मुताबिक 29 अप्रैल को सैतियापुर पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने शादी समारोह में जा रहे परिवार की महिला के कान से सोने का झाला नोच लिया था। घटना के बाद से पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर बघौली रोड पर चेकिंग लगाई गई, तभी बिना नंबर बाइक पर आए बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे और फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में शीलू निवासी गोधाई मजरा नयागांव घायल हो गया, जबकि उसका साथी अमित गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने उनके कब्जे से बाइक,सोने के झाले, मोबाइल और अवैध तमंचा बरामद किया है।पूछताछ में दोनों ने सांडी और सुरसा इलाके की वारदातें कबूल की हैं।

रितेश मिश्रा

रितेश मिश्रा
रितेश मिश्रा
रितेश मिश्रा
ओम कुमार द्विवेदी
ओम कुमार द्विवेदी
रितेश मिश्रा
1 hour ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1