यूपी में आंधी-बारिश का कहर: 96 लोगों की मौत, कई जिलों में तबाही, रेल और बिजली व्यवस्था चरमराई
लखनऊ। Uttar Pradesh में बुधवार को मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि कई जिलों में जिंदगी थम सी गई। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली ने प्रदेशभर में भारी तबाही मचाई, जिसमें अब तक 96 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। गांवों से लेकर शहरों तक हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिला।
सबसे ज्यादा असर पूर्वांचल और मध्य यूपी के जिलों में देखने को मिला। Prayagraj, Varanasi, Bhadohi, Mirzapur और फतेहपुर सहित कई जिलों में तेज हवाओं ने पेड़ों और बिजली के खंभों को धराशायी कर दिया। कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान और टीनशेड उड़ गए।
भदोही में सबसे अधिक 18 लोगों की मौत हुई, जबकि प्रयागराज में 17 और मिर्जापुर में 15 लोगों ने जान गंवाई। फतेहपुर में 10, उन्नाव और बदायूं में 6-6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा रायबरेली, सीतापुर, चंदौली, हरदोई, संभल और अन्य जिलों में भी जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।
आंधी-तूफान का असर रेलवे सेवाओं पर भी पड़ा। फतेहपुर में पेड़ गिरने से ओएचई लाइन टूट गई, जिससे दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा। कानपुर होकर गुजरने वाली 22 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। वहीं प्रयागराज-जौनपुर रेलखंड पर रेलवे ट्रैक पर विशाल पेड़ गिरने से ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई।
प्रदेश में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। खेतों में तैयार खड़ी फसलें तेज बारिश और हवाओं की चपेट में आकर बर्बाद हो गईं। कई इलाकों में सड़कें जाम रहीं और यातायात बाधित रहा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
आवास पहुंचा प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, शोक में डूबा यादव परिवार

डिंपल यादव और अपर्णा यादव समेत परिजनों की आंखें नम, समर्थकों में भी गम का माहौल

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के असमायिक निधन से पूरा यादव परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचा, जहां परिवार और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

आवास से सामने आई भावुक तस्वीरों में डिम्पल यादव, अपर्णा यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य बेहद भावुक नजर आए। परिजनों की आंखें नम थीं और माहौल पूरी तरह गमगीन बना हुआ था। प्रतीक यादव के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में भी शोक की लहर है। बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक आवास पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। कई नेताओं ने भी इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की है।

अपर्णा के आवास पहुंचे सीएम योगी, प्रतीक यादव को दी अंतिम श्रद्धांजलि : 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेता अपर्णा यादव के आवास पहुंचकर उनके पति प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान परिवार के सदस्य और करीबी मौजूद रहे। आवास पर बड़ी संख्या में समर्थकों और शुभचिंतकों का भी जमावड़ा लगा रहा।

युवाओं के लिए सिविल सेवा का सुनहरा अवसर
* निःशुल्क IAS/PCS  कोचिंग के लिए 18 मई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, 5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा
* समाज कल्याण विभाग ने जारी किया प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्रों के जरिए निःशुल्क कोचिंग और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर प्रशासनिक सेवाओं में अपनी पहचान बना सकें।
  असीम अरुण, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ने कहा कि प्रदेश के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को प्रशासनिक सेवा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश में संचालित 8 आवासीय निःशुल्क आईएएस/पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश के लिए सम्मलित प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।
  समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन 18 मई से 18 जून 2026 तक विभागीय वेबसाइट www.socialwelfareup.upsdc.gov.in  पर किए जा सकेंगे। प्रवेश पत्र 25 जून से डाउनलोड होंगे, जबकि सम्मलित प्रवेश परीक्षा 05 जुलाई को होगी। परीक्षा परिणाम 28 जुलाई तक घोषित किए जाने की संभावना है। वहीं नया शैक्षणिक सत्र 01 अगस्त 2026 से शुरू किया जाएगा।

ये कर सकते हैं आवेदन:
1- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी
2-परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये या उससे कम
विषय विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन
इन केंद्रों पर अभ्यर्थियों को नि:शुल्क आवासीय सुविधा, भोजन, पुस्तकालय, ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लासेज, टेस्ट सीरीज और मुख्य परीक्षा के साथ ही इंटरव्यू के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाते हैं, जहां विषय विशेषज्ञों और वरिष्ठ आईएएस और पीसीएस अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाता है। हाल ही में घोषित UPPCS-2024  परीक्षा में 44 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।
पीएम रिपोर्ट: पल्मोनरी एम्बोलिज्म बना मौत की वजह, कुछ ही मिनटों में थम गई प्रतीक यादव की सांसें

लखनऊ। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव की मौत को लेकर आई पीएम रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि उनकी मौत का कारण Pulmonary Embolism (पल्मोनरी एम्बोलिज्म) था। यह ऐसी गंभीर चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें शरीर में बना खून का थक्का फेफड़ों की धमनियों में जाकर फंस जाता है।

डॉक्टरों के अनुसार, खून का यह थक्का अक्सर पैरों की नसों से निकलकर फेफड़ों तक पहुंचता है। थक्का फंसने के बाद फेफड़ों तक खून और ऑक्सीजन का प्रवाह अचानक रुक जाता है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इस स्थिति में दिल के दाहिने हिस्से पर अत्यधिक दबाव पड़ता है और हार्ट फेल होने का खतरा बढ़ जाता है।

पीएम रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतीक यादव के मामले में खून का थक्का काफी बड़ा था, जिसके चलते उनकी सांसें अचानक रुक गईं। हालत इतनी गंभीर थी कि कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई।

चिकित्सकों का कहना है कि पल्मोनरी एम्बोलिज्म बेहद खतरनाक स्थिति होती है और समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकती है।

प्रतीक यादव के निधन से मैं और पूरा परिवार दुखी : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार काे छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन से बेहद दुखी हैं। वे केजीएमयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां प्रतीक यादव का पाेस्र्टमार्टम किया जा रहा था। सपा प्रमुख ने यहां गमगीन परिवारीजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली।

पोस्टमार्टम हाउस से निकलने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रतीक यादव आज हमारे बीच नहीं हैं। यह हम सभी के लिए बहुत दुखद पल है। वे बचपन से ही वे जीवन में आगे बढ़ना चाहते थे और स्वास्थ्य के प्रति सजग थे। वे अपनी मेहनत से कुछ करना चाहते थे। बहुत दुखद कि वे हमारे बीच नहीं हैं।

एक सवाल के जवाब में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लगभग दो माह पूर्व मेरी प्रतीक से मुलाकात हुई थी। उस समय भी उनसे मैंने यही कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो और अपने कारोबार को आगे बढ़ाओ।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कभी-कभी कारोबार में नुकसान होने से आदमी बहुत टूट जाता है। उल्लेखनीय है कि प्रतीक यादव अपनी पत्नी अपर्णा यादव से काफी समय से खुश नहीं थे और दोनों के बीच कुछ परेशानियां चल रही थी। पूर्व में प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर तलाक लेने की बात कही थी। कुछ समय पूर्व यह भी चर्चा हुई थी कि अपर्णा यादव सामाजिक कार्यों में ज़्यादा दिखती हैं और घर के कार्यक्रम में कम दिखती हैं। कई प्रोग्राम में अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के अलग-अलग अकेले फोटो में दिखाई दिए थे ।

मौजूदा में अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सक्रिय हैं। उनके पति प्रतीक यादव के अचानक निधन से नेताजी का परिवार को गहरा सदमा लगा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया शोक
लखनऊ।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने भी प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। अभी उनकी उम्र महज 38 वर्ष थी।सिविल अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक प्रतीक यादव को सिविल अस्पताल प्रातः 6:00 बजे लाया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मृत्यु हो गई थी।पुलिस उनके शव को लेकर पोस्टमार्टम कराने गई है।प्रतीक फिटनेस के प्रति काफी गंभीर रहते थे। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। वे समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह महज 38 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी

जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 6 बजे प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह कुछ समय से अस्वस्थ बताए जा रहे थे, हालांकि परिवार की ओर से देर तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़ी दुखद खबर

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वह अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। देश के चर्चित राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद प्रतीक यादव ने खुद को सक्रिय राजनीति से दूर रखा और बिजनेस व फिटनेस इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।उनकी पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। अपर्णा यादव सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहती हैं।

फिटनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर रहते थे चर्चा में

प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर माने जाते थे। लखनऊ में वह “द फिटनेस प्लानेट” नाम से जिम संचालित करते थे, जिसे शहर के प्रमुख फिटनेस सेंटरों में गिना जाता है। इसके अलावा वह रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े हुए थे।सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी मौजूदगी थी। वह फिटनेस, एडवेंचर स्पोर्ट्स और लग्जरी लाइफस्टाइल से जुड़े पोस्ट अक्सर साझा करते थे।

उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 3 अप्रैल को सामने आया था

उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 3 अप्रैल को सामने आया था, जिसमें वह EA 300 विमान उड़ाते नजर आए थे।वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था — “The engine roared, the sky opened up, and I took control.”उन्होंने इस अनुभव की तुलना हॉलीवुड फिल्म “Top Gun” से की थी। अब यही पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे उनकी आखिरी याद के रूप में साझा कर रहे हैं।

अपर्णा यादव से की थी लव मैरिज

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की प्रेम कहानी भी लंबे समय तक चर्चा में रही। दोनों की पहली मुलाकात साल 2001 में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों करीब आए और करीब दस वर्षों तक रिश्ते में रहने के बाद 4 दिसंबर 2011 को इटावा के सैफई में दोनों ने भव्य शादी की थी।इस हाई-प्रोफाइल शादी में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन समेत राजनीति, उद्योग और फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। दोनों की दो बेटियां हैं।

रिश्तों को लेकर भी चर्चा में रहे

बीते कुछ समय से प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के रिश्तों में अनबन और तलाक की चर्चाएं भी सामने आ रही थीं। हालांकि इन चर्चाओं के बीच मार्च महीने में दोनों परिवार के साथ आइसलैंड यात्रा पर गए थे। इस ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे, जिन्हें देखकर माना जा रहा था कि दोनों के रिश्तों में सब सामान्य है।

राजनीतिक गलियारों में शोक

प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं, राजनीतिक नेताओं और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।
मुलायम परिवार में शोक: पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र प्रतीक यादव का निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया। बुधवार सुबह उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सिविल अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सुबह करीब छह बजे प्रतीक यादव के ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचकर बताया कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। डॉक्टरों की टीम जब उनके घर पहुंची तो शरीर में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें “ब्रॉट डेड” घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रशासन को मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू (George's Medical University) भेज दिया गया। सिविल अस्पताल के निदेशक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध विषाक्तता (सस्पेक्टेड पॉइजनिंग) का लग रहा है, इसलिए मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश जारी करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

अखिलेश यादव बोले— “प्रतीक का जाना बेहद दुखद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाई प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “प्रतीक का जाना बेहद दुखद है। वह अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहते थे। करीब दो महीने पहले ही उनसे मुलाकात हुई थी।”

अखिलेश यादव ने कहा कि परिवार जो निर्णय करेगा, वही आगे किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कारोबार में नुकसान जैसी परिस्थितियां लोगों को मानसिक रूप से प्रभावित कर देती हैं।

38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे थे। हालांकि वह सक्रिय राजनीति से दूर रहे, लेकिन फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार के क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। लखनऊ में वह चर्चित जिम ‘द फिटनेस प्लैनेट’ के मालिक थे और फिटनेस को लेकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय माने जाते थे। इसके अलावा प्रतीक यादव सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे। वह ‘जीव आश्रय’ संस्था के माध्यम से स्ट्रीट डॉग्स की सेवा और संरक्षण का कार्य करते थे। पशु प्रेम और समाजसेवा के कारण भी उनकी अलग पहचान थी। उन्होंने 38 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

इस दुखद घटना के बाद यादव परिवार के आवास पर समर्थकों और शुभचिंतकों का पहुंचना लगातार जारी है। राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

* प्रतीक यादव के निधन पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध कार्यक्रम स्थगित

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के निधन के बाद लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी पदाधिकारियों को कार्यक्रम स्थगित करने के निर्देश दिए। भाजपा की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि इस दुखद घड़ी में पार्टी यादव परिवार के साथ संवेदना प्रकट करती है। प्रतीक यादव के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।