पुलिस व बदमाश के बीच चली गोलियां, बदमाश हुआ लंगड़ा,दिल्ली एनसीआर में सक्रिय बदमाश गिरफ्तार
![]()
गाजियाबाद। एक तरफ जहां कांवड़ महोत्सव चल रहा है।वहीं गाजियाबाद में बदमाशों की भी सक्रियता बनी हुई है। इसी के चलते टीलामोड थाने से वांछित चल रहे बेख़ौफ़ बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चला दी। जिसके बाद पुलिस ने भी गोलियां चलाई और एक गोली बदमाश की टांग में लगी। जिससे वह लंगड़ा हो गया। यह दुस्साहसी बदमाश दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय शादाब है। जो मूल रूप से बिजनौर जिले का निवासी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है। उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस तथा हर्ष विहार दिल्ली से चोरी की हुई 01 मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस बरामद हुई है।
एसीपी अतुल कुमार ने बताया कि थाना टीलामोड क्षेत्रांतर्गत अपराधों की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना टीलामोड पुलिस मंगलवार की रात में ओक्सीहोम सोसाईटी के सामने भोपुरा की ओर जाने वाली सडक पर चेकिंग कर रही थी । दौराने चेकिंग टीलामोड की तरफ से तेजी से आ रही मोटरसाईकिल को चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया तो मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति ने मोटरसाईकिल को कुटी के जंगल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर तेजी से मोड़कर भागने का प्रयास किया।पुलिस ने इसका पीछा किया तो तेजी व हड़बड़ी के कारण मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर फिसलकर गिर गयी । जैसे ही पुलिस उसकी तरफ बढ़ी तो व्यक्ति ने तुरंत संभलकर पुलिस पर फायर किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी उस पर फायर किया । जिससे बदमाश घायल होकर गिर पड़ा । घायल बदमाश को हिरासत में लेकर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम गुड्डू उर्फ शादाब बताया।
बदमाश के कब्जे से एक तमंचा मय एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस तथा थाना हर्ष विहार दिल्ली पर पंजीकृत अभियोग से संबंधित चोरी की गई मोटरसाईकिल स्पेलण्डर प्लस बरामद हुई है। बरामद मोटरसाईकिल को आरोपी ने इसी महीने की 10 तारीख को हर्ष विहार दिल्ली से चोरी करना बताया है। अभियुक्त गुड्डू उर्फ शादाब थाना टीलामोड़ पर पंजीकृत गैगस्टर एक्ट के एक अभियोग में वांछित चल रहा था।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध गाजियाबाद के थाना टीलामोड ,शालीमार गार्डन ,इन्दिरापुरम , क्रासिंग रिपब्लिक , साहिबाबाद ,अंकुर विहार एवं दिल्ली के करीब 24 मुकदमे चोरी,लूट व छिनैती व गैंगस्टर एक्ट से संबंधित पंजीकृत है ।


गाजियाबाद। स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा थमने का नाम हीं नहीं ले रहा है। जबकि पुलिस इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। अब एक बार फिर गाजियाबाद के थाना कौशांबी में इस तरह का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने रविवार की देर स्पा सेंटरों पर छापा मारा जहां पर स्पा के नाम पर अनैतिक देव व्यापार किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में थेरेपी सेंटर के मैनेजर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 9 पीड़ित महिलाओं को भी मुक्त कराया। यह छापे माउण्टेन स्पा एण्ड थेरेपी सेन्टर प्रथम तल व गोल्डन थेरेपी सेन्टर द्वितीय तल श्रीराम प्लाजा वैशाली सै0 4 में एसीपी के नेतृत्व में मारे गए।।
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी में रविवार की सुबह चार मंजिला मकान में आग लग गई। सूचना पर लोनी और साहिबाबाद फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर यूनिट ने मकान में फंसे दम्पत्ति और उनके बेटे को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना में एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई।

1 hour and 33 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k