कौधियारा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित।
बी.बी.बालिका इण्टर कॉलेज में छात्राओ को मिला पुरस्कार.प्रबन्धक व प्रधानाचार्य ने छात्राओ की उज्जवल भविष्य की कामना की।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत कौधियारा विकास खण्ड स्थित बी.बी.बालिका इण्टर कॉलेज जोकनई पीड़ी में दो वर्गो में सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में शिवानी प्रजापति और अंशिका सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।परीक्षा में प्रथम स्थान शिवानी प्रजापति पुत्री राजूप्रसाद निवासी जोकनई अंशिका सिंह पुत्री अभिषेक सिंह निवासी नेवारी को मिला। द्वितीय स्थान विजयलक्ष्मी सिंह पुत्री गोविन्द बहादुर सिंह निवासी खुल्ली पायल प्रजापति पुत्री शिव शंकर प्रजापति ने प्राप्त किया।वही तृतीय स्थान विधि शुक्ला पुत्री विष्णुकांत शुक्ला निवासी पीड़ी प्रियंका सिंह पुत्री अभिषेक सिंह निवासी नेवारी)और संजना पाल को दिया गया।विजेता छात्राओ को विद्यालय के प्रबन्धक अनुराग शुक्ला द्वारा विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।उन्होने सभी छात्राओं को भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओ में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया।कार्यक्रम में अन्य प्रतिभागी छात्राओ को विद्यालय के संचालनकर्ता सुशील मिश्रा ने भी उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर गंगा प्रसाद द्विवेदी सुषमा शुक्ला निधि शुक्ला कंचन शुक्ला दिव्या शुक्ला बसंतलाल विश्वकर्मा जयमंगल प्रजापति राजेश यादव उमाशंकर विश्वकर्मा राजमणि पाल सहित कई अध्यापक और अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।कोमल सिंह दिव्या सिंह संजना पाल पलक सिंह अंतिमा प्रजापति शिखा सिंह प्रियंका शुक्ला समेत अन्य छात्राएं भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।














6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.3k