CM बनने के बाद विष्णुदेव साय बोले, जानिये पहला काम क्या करने जा रहे हैं, पार्टी का जताया आभार
रायपुर- विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी प्राथमिकता बता दी है। विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो गारंटी दी है, उसे पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है। विष्णुदेव साय ने कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार है। मैं पार्टी का आभार जताता हूं। पूरी ईमानदारी से काम करूंगा। 18 लाख आवास को मंजूरी दी जायेगी।
मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय ने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ विधायक दल की बैठक में सर्व सहमति से अपना नेता चुना है। इस अवसर पर मैं बहुत आनंदित हूं और सबसे पहले मैं बीजेपी को धन्यवाद देता हूं। मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। और मोदी की गारंटी को पूरा करने का शत प्रतिशत काम करूंगा।18 लाख आवास का काम सबसे पहले करूंगा।
मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि- अनुभवी कार्यकर्ता, अटल जी के कार्यकाल में मंत्री रहे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया है इससे अच्छा और क्या हो सकता है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें चुनकर देश की अनुसूचित जनजाति को सम्मान दिया है। उप मुख्यमंत्री को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ही जानकारी देगा।
Dec 10 2023, 19:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k