India

May 25 2023, 10:51

नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर मचे बवाल के बीच हिमंत बिस्वा शरमा का बड़ा सवाल, पूछा- क्या विपक्षी दल राम मंदिर का करेंगे बहिष्कार?

#himanta_biswa_sarma_asked_opposition_parties_will_also_boycott_inauguration_of_ram_temple

भारत को नए संसद भवन के तौर पर लोकतंत्र का नया मंदिर मिलने जा रहा है, 28 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। वहीं तमाम विपक्षी दल राष्ट्रपति से इसका उद्घाटन कराने की जिद पर अड़े हैं। इसे लेकर 19 विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह का सामूहिक रूप से बहिष्कार करने का ऐलान भी कर दिया।जिसमें कांग्रेस भी शामिल है। ऐसे में भाजपा पर अब विपक्षी दल लगातार हमला कर रहे हैं। इस बीच असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्षी दलों से बड़ा सवाल पूछा है।

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर पूछा ये सवाल

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट लिखकर सवाल किया कि क्या ये विपक्षी दल आगे राम मंदिर के उद्घाटन का भी विरोध करेंगे? शरमा ने ये सवाल ऐसे समय पर उठाया है जब सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन को लेकर बवाल मचा हुआ है।

विपक्ष ने क्या लगाया आरोप

बता दें कि कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दलों ने 28 मई को होने वाले उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। विपक्षी दलों की मांग की है कि उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं बल्कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करें। सरकार पर राष्ट्रपति मुर्मू को 'पूरी तरह दरकिनार' करने का आरोप लगाते हुए 19 दलों ने एक बयान में कहा है कि जब ‘‘लोकतंत्र की आत्मा को छीन लिया गया है’’ तो उन्हें नए भवन में कोई महत्व नजर नहीं आता। बहिष्कार करने वालों में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक), जनता दल (यूनाइटेड), आम आदमी पार्टी(आप), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा), समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जैसे तमाम विपक्षी दल शामिल हैं।

India

Mar 17 2023, 11:52

असम में बंद कर दिए गए 600 मदरसे, सीएम सरमा ने कहा-सारे पर ताला लगाने का इरादा, कांग्रेस को बताया आज के दौर का मुगल

#assamcmhimantasarmasaidhehasclosed600_madrassas 

असम में करीब 600 मदरसे बंद किए गए हैं।अभी ये अभियान जारी रहेगा। क्योंकि, राज्य सरकार का इरादा सभी मदरसों को बंद करने का है। यह बात असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कही है।कर्नाटक पहुंचे असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दे दिया। सरमा ने बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर भी हल्ला बोला।

कर्नाटक में बेलगावी के शिवाजी महाराज गार्डन में 'शिव चरिते' के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि उन्होंने अपने राज्य असम में 600 मदरसों को बंद कर दिया। बाकियों पर भी ताला लगाने का इरादा है। सरमा ने कहा कि वो मदरसों की जगह स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं। 

बांग्लादेशी घुसपैठियों को संस्कृति के लिए खतरा बताया

चुनावी राज्य कर्नाटक में सभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को संस्कृति के लिए खतरा बताया। सरमा ने कहा, 'बांग्लादेश के लोग असम आते हैं और हमारी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं। पिछले साल, सरमा ने दावा था कि असम जिहादी गतिविधियों के लिए अड्डा बन चुका है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक बांग्लादेश के एबीटी से जुड़े छह लोग गैर कानूनी तरीके से 2016-17 के बीच दाखिल हुए थे। उनका मकसद स्लीपर सेल के जरिए आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देना था। 

कांग्रेस को आज के दौर का मुगल करार दिया

सरमा ने कांग्रेस को आज के दौर का मुगल करार दिया।उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस आज के समय की मुगल है। वह देश को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। असम के मुख्यमंत्री ने नए भारत की बात करते हुए कहा कि एक समय दिल्ली के बादशाह मंदिर तोड़ने की बात किया करते थे। आज नरेंद्र मोदी के दौर में हम मंदिर निर्माण की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए भारत की अर्थव्यवस्था आज ब्रिटेन से मजबूत है। नए भारत में कोविड से मुकाबले के लिए अपनी वैक्सीन का निर्माण किया जाता है। नए भारत में पाकिस्तान को मुँहतोड़ जवाब दिया जाता है। कॉन्ग्रेस इसी नए भारत को कमजोर करने की साजिश कर रही है। पहले भारत को कमजोर करने का काम मुगल किया करते थे।

इतिहास में मुगलों को उजागर करने के लिए कांग्रेस और कम्युनिस्टों को कोसा

भारतीय इतिहास में मुगलों को उजागर करने के लिए कांग्रेस और कम्युनिस्टों पर आरोप लगाते हुए, उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में भी था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने दिखाया कि भारत का इतिहास बाबर, औरंगजेब और शाजहां के बारे में था। मैं बताना चाहता हूं कि भारत का इतिहास उनके बारे में नहीं है, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोबिंद सिंह के बारे में है।