मां की तरह मम्मी जी के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा, 22 साल से गरीब बच्चों का भविष्य संवार रहीं फ्रांस की मम्मी जी, 86वें जन्मोत्सव पर भावुक हुए
जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव बोले- मां से बढ़कर इस धरती पर कोई नहीं; अपनी संपत्ति और जीवन गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित करना बड़ी मिसाल
गया। फ्रांस से भारत आकर भगवान बुद्ध की ज्ञानभूमि बोधगया को अपनी कर्मभूमि बनाने वाली डॉ. जेने पेरे, जिन्हें स्थानीय लोग प्यार से ‘मम्मी जी’ कहते हैं, का 86वां जन्मोत्सव बुधवार को रात 8 बजे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पिछले 22 वर्षों से गरीब बच्चों, बच्चियों और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए समर्पित मम्मी जी ने शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तीकरण के माध्यम से ग्रामीण समाज में बदलाव लाने की पहल की है। मम्मी जी एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. दिलीप कुमार केसरी और गया नगर निगम के मेयर गणेश पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस मौके पर सोशल वर्कर मुन्ना पासवान ने जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर दिलीप कुमार केसरी, गया नगर निगम के मेयर गणेश पासवान को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और बुद्ध भगवान का मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान मम्मी जी चैरिटेबल ट्रस्ट के बच्चों बच्चियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर समारोह में सांसद सुरेंद्र यादव का संबोधन खास रहा। उन्होंने मम्मी जी के प्रति अपने सम्मान और भावनाओं को व्यक्त करते हुए उन्हें मां के समान बताया।
![]()
‘मेरी मां का 55 वर्ष की उम्र में निधन हुआ, मम्मी जी के लिए हमेशा तैयार रहता हूं’
जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मां से बढ़कर इस धरती पर कोई नहीं होता। मेरी मां का निधन तब हो गया था, जब मैं 55 वर्ष का था। मां का स्थान कोई नहीं ले सकता, लेकिन मम्मी जी के प्रति मेरे मन में भी मां जैसा ही सम्मान और स्नेह है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि जब भी मम्मी जी मुझे बुलाती हैं, मैं उनके लिए हमेशा तैयार रहता हूं। उनके बुलाने पर उनके पास पहुंचना अपना सौभाग्य समझता हूं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की धरती बोधगया पर आकर गरीब बच्चों के जीवन को संवारने का काम करना कोई सामान्य बात नहीं है। मम्मी जी ने जिस तरह अपने जीवन को इन जरूरतमंद बच्चों के साथ जोड़ दिया है, वह अपने आप में बड़ी मिसाल है। ऐसा लगता है कि भगवान बुद्ध ने स्वयं उन्हें इस धरती पर इन गरीब बच्चों की सेवा के लिए बुलाया है। यह धरती ज्ञान और बोध की धरती है और यहां मम्मी जी का होना समाज के लिए सौभाग्य की बात है।
![]()
जनप्रतिनिधि बनने का मतलब सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं
जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता अपना वोट देकर हमें सत्ता तक पहुंचाती है। इसलिए जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे जनता के बीच रहें और जरूरतमंद लोगों के लिए काम करें। केवल सत्ता में आना और फिर लोगों की समस्याओं से दूर हो जाना जनप्रतिनिधि होने का उद्देश्य नहीं है। जनता के विश्वास पर खरा उतरना और समाज के कमजोर वर्गों के लिए काम करना ही असली जिम्मेदारी है। जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने मम्मी जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोग बहुत कम मिलते हैं, जो अपना जीवन दूसरों के लिए समर्पित कर देते हैं। मम्मी जी ने पिछले 22 वर्षों में गरीब बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य के लिए जो काम किया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
![]()
‘धन-दौलत यहीं रह जाएगी, अच्छे कर्म और नाम ही साथ जाएंगे’
अपने संबोधन में जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने गीता के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि इंसान दुनिया में खाली हाथ आता है और खाली हाथ ही चला जाता है। धन, संपत्ति और जमीन-जायदाद यहीं रह जाती है। इंसान अपने साथ कुछ लेकर नहीं जाता, लेकिन उसके अच्छे कर्म और उसका नाम हमेशा लोगों के बीच जिंदा रहते हैं। उन्होंने कहा कि मम्मी जी ने अपनी संपत्ति और संसाधनों को गरीब बच्चों की शिक्षा-दीक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए समर्पित किया है। यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उन बच्चों के जीवन में उम्मीद और आत्मविश्वास पैदा करने का काम है। आज इन बच्चों को देखकर समझा जा सकता है कि मम्मी जी के प्रयासों का समाज पर कितना सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
ट्रस्ट के कर्मचारियों को बताया परिवार का हिस्सा
सांसद सुरेंद्र यादव ने ट्रस्ट के शिक्षकों और कर्मचारियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां काम करने वाले सभी लोग हमारे लिए बेटियों और बहनों के समान हैं। हम सभी का सम्मान करते हैं और उनसे हमारा बहुत अच्छा संबंध है। किसी भी सामाजिक संस्था को आगे बढ़ाने में उसके संचालक के साथ-साथ वहां काम करने वाले शिक्षक, कर्मचारी और सहयोगियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मम्मी जी के साथ जुड़े सभी लोग गरीब बच्चों के भविष्य को संवारने में योगदान दे रहे हैं।
22 वर्षों से शिक्षा और महिला सशक्तीकरण की जगा रहीं अलख
डॉ. जेने पेरे उर्फ मम्मी जी पिछले 22 वर्षों से बोधगया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब बच्चों और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही हैं। शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनकी पहल जारी है। उनका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को इस काबिल बनाना है कि वे अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। विशेष रूप से गरीब बच्चियों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना उनके प्रयासों का अहम हिस्सा है। कार्यक्रम में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. दिलीप कुमार केसरी और गया नगर निगम के मेयर गणेश पासवान ने भी मम्मी जी को 86वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। समारोह में ट्रस्ट के सदस्य, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे। मम्मी जी का 86वां जन्मोत्सव केवल जन्मदिन का समारोह नहीं रहा, बल्कि समाजसेवा, मानवीय संवेदना और शिक्षा के प्रति समर्पण का उत्सव बन गया। फ्रांस से आकर बोधगया को अपना परिवार बनाने वाली डॉ. जेने पेरे ने साबित किया है कि इंसान की पहचान उसकी जन्मभूमि से नहीं, बल्कि उसके कर्मों और दूसरों के प्रति उसके समर्पण से होती है।







गया जी: गयाजी के ऑटोमोबाइल बाजार में नई हुंडई बेयॉन की धमाकेदार एंट्री हुई। मंगलवार को गया-डोभी रोड के बोधगया में अधिकृत हुंडई डीलर लुंबिनी हुंडई के शोरूम में नई कार का भव्य अनावरण किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीटीओ अजय कुमार एवं एमवीआई पंकज कुमार ने किया। इस अवसर पर लुंबिनी हुंडई के सीईओ बीजी मंडल, जीएम सर्विस ऋषभ द्विवेदी, जीएम सेल्स प्रणय गांगुली, फाइनेंस पार्टनर्स और कंपनी के कर्मचारी मौजूद रहे। नई हुंडई बेयॉन आधुनिक तकनीक और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम लेवल-2 प्रो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।







प्रोजेक्ट की शुरुआत के साथ ही प्रबंधन ने ग्राहकों के लिए एक ऐतिहासिक और बेहद आकर्षक ऑफर की घोषणा की है। इस आवासीय परिसर में फ्लैट की बुकिंग कराने वाले शुरुआती 50 भाग्यशाली ग्राहकों को उपहार स्वरूप ‘मारुति स्विफ्ट कार’ दी जाएगी। इस घोषणा के बाद से ही घर खरीदारों और निवेशकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
Nov 26 2026, 21:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k