Mirzapur: ब्रह्मा कुमारी के शिव शक्ति आध्यात्मिक कला मन्दिर का स्थापना दिवस बड़े ही उमंग उत्साह से मनाया गया
मीरजापुर। विंध्याचल स्थित ब्रह्मा कुमारी संस्था के शिव शक्ति आध्यात्मिक कला मन्दिर का स्थापना दिवस और महा शिवरात्रि का आयोजन बड़े ही उमंग उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में परम पिता परमात्मा शिव को भोग स्वीकार कराया गया तथा शिव ध्वजारोहण किया गया। तपश्चात एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि होटल गायत्री पैलेस के निदेशक और समाजसेवी शिवराम मिश्र, डा राजेश मिश्र, प्रमुख उद्योग पति कुबेर मिश्र के साथ संस्था प्रधान बिन्दू दीदी ने विधिवत दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पूर्व ब्रह्मा कुमारी बहनों ने अतिथियों का विधिवत स्वागत अभिनंदन किया। कु. शताक्षी शर्मा के मनमोहक नृत्य ने सबका मन मोह लिया। ब्र कु आरती के सुंदर भजन की प्रस्तुति ने लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। अतिथियों ने ब्रह्मा कुमारी संस्था के रचनात्मक कार्यों और आध्यात्मिक ज्ञान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहाँ आकर हमें अति आनंद की अनुभूति हुई। ब्र कु नीता बहन ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया।अंत में संस्था की मिर्जापुर केन्द्र प्रभारी ब्र कु बिन्दू दीदी जी ने सभी को आध्यात्मिक जीवन शैली अपनाने की सलाह दी। ब्र कु राजकन्या ने सभी आगत अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्र कु प्रदीप ने किया। इस अवसर पर ब्र कु नीति बहन, बीके रुपाली, ब्र कु कंचन, ब्र कु नेहा, ब्र कु शीला, ब्र कु पंकज और ब्र कु वीरेंद्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अथक सहयोग किया।
Mar 07 2025, 15:06