*महिला मजदूरों के लिए गांव में लगेगा कैंप: राजेश दुबे*
मिर्जापुर- विकास खण्ड छानबे के ग्राम पंचायत काशी सरपत्ती में आगामी 28 फरवरी की सुबह 10 बजे महिला मनरेगा मजदूरों के लिए श्रम विभाग की तरफ से श्रम पंजीयन हेतु कैंप लगाया जाएगा उक्त बातें मिर्जापुर असंगठित कामगार यूनियन के अध्यक्ष राजेश दुबे ने कहीं।
आगे की जानकारी देते हुए अध्यक्ष ने बताया कि इसमें श्रम विभाग के अधिकारी और सहयोग के लिए सीएससी संचालक के अलावा यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस प्रकार का कैम्प महिला मजदूरों के लिए अति आवश्यक है और आगे भी होना चाहिए जिसमें यूनियन महामंत्री और श्रम आयुक्त मिर्जापुर की भूमिका सराहनीय है जिन्होंने महिला मजदूरों की विवशता को समझते हुए इस कार्य हेतु निर्णय लिया।उन्होंने कहा कि यदि शत प्रतिशत महिला निर्माण श्रमिकों का पंजीयन हो जाय है तो इससे योगी सरकार की उस मंशा को सफलता मिलेगी जिसमें हमारे मुख्यमंत्री योगी जी ने श्रमिक उत्थान के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई है।
ज्ञात हो कि बीते 14 फरवरी को महिला श्रमिकों ने श्रम पंजीयन कैंप हेतु गांव में ही प्रदर्शन कर डीएम को पत्र लिखा था। प्रदर्शन उपरांत महिला मजदूरों से यूनियन महामंत्री ने गांव में जाकर मुलाकात की, जिसके दौरान महिला मजदूरों ने डीएम को लिखा पत्र मजदूर नेता को सौंपा।
यूनियन के पत्र पर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में श्रम विभाग ने काशी सरपत्ती गांव में कैंप लगाने का निश्चय किया। सहायक श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह ने तीन सदस्यीय टीम बनाकर गांव में कैंप लगाने का निर्देश दिया। कैम्प ग्राम पंचायत काशी सरपत्ती, विकास खण्ड छानबे मिर्जापुर में लगाई जाएगी। जिसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी आलोक रंजन सहित दो अन्य विभागीय कर्मचारी और तीन वी एल ई मौजूद रहेंगे।
यूनियन अध्यक्ष दूबे ने समस्त महिला मनरेगा मजदूर व अन्य महिला निर्माण श्रमिकों से आग्रह किया है कि सभी बहने अपने-अपने जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, कार्य या नियोजन प्रमाण पत्र या मनरेगा जॉब कार्ड इत्यादि कैम्प में लेकर आएं।
Feb 22 2025, 20:01