मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 92 मरीजों का किया गया नि: शुल्क उपचार
ड्रमंड गंज मिर्जापुर ।स्थानीय विकास के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के तहत डाक्टरों द्वारा समस्त केन्द्रों पर कैंप लगाकर 92 मरिजो का नि: शुल्क उपचार कीया गया विकास खंड के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , ड्रमंडगंज, और बरौंधा में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
मरीजों का चिकित्सकों ने उपचार कर नि: शुल्क दवाएं दी नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में डा बालकृष्ण तिवारी हर बार के तरह जल्दी चले जाने पर ऐनम प्रिती सैनी ने कुल 49 मरीजों का उपचार कर मरीजों को दवा वितरित किया वही बरौधा में डा सुरेश कनौजिया 43 मरीजों का उपचार किया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी हलिया डा० अवधेश कुमार ने बताया कि दोनों नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर कुल 92 मरीजों का उपचार किया गया और निःशुल्क दवाएं दी गई है।
Feb 09 2025, 17:55