पितृ पक्ष मेला को लेकर चांद चौरा से विष्णुपद रोड में भोजनालय, रेस्टोरेंट और विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी, किया गया नमूना संग्रह,जानिए
गया। अगामी पितृपक्ष मेला 2024 को ध्यान में रखते हुए चाँद चौरा, विष्णुपद रोड एवं देव घाट, गया के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो में छापामारी किया गया।
-श्रीराम मिष्ठान भंडार, चाँद चौरा के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किचेन में साफ सफाई में कमी पाये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से किचेन को बंद करने का आदेश दिया गया। FSSR 2011 Sudule 4 के तहत साफ-सफाई करने के उपरांत ही किचेन का उपयोग कर सकेगे। साथ ही मिठाई की गुणवता की जॉच हेतु संदिग्ध खोवा मिठाई एवं फैन्सी खोवा मिठाई का नमूना संग्रह किया गया।
-घर ऑगन रेस्टोरेट चॉद चौरा के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किचेन में साफ सफाई में कमी पाये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से किचेन को बंद करने का आदेश दिया गया। FSSR 2011 Sudule 4 के तहत् साफ सफाई करने के उपरांत ही किचेन का उपयोग कर सकेगे, साथ ही संदिग्ध Packaged Drinking Water का नमूना संग्रह किया गया।
-सुधीर मिष्ठान भंडार, चाँद चौरा मोड़, गया के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पेड़ा का नमूना संग्रह किया गया।
-विष्णु भोजनालय चाँद चौरा, गया के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान संदिग्ध Packaged Drinking Water का नमूना संग्रह किया गया।
-गुप्ता स्वीट्स चॉद चौरा, गया के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान संदिग्ध मिल्क केक का नमूना संग्रह किया गया।
-माखन मिष्ठान भंडार, चाँद चौरा, गया के प्रतिष्ठान से संदिग्ध पेड़ा का नमूना संग्रह किया गया।
-अशोक मिष्ठान भंडार, देव घाट, गया के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान संदिग्ध आटा एवं मैदा का नमूना संग्रह किया गया।
-ललन लाल गुर्दा देव घाट, गया के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान संदिग्ध संदिग्ध Packaged Drinking Water का नमूना संग्रह किया गया।
-श्रीखिर सागर रेस्टुरेंट चाँद चौरा के प्रतिष्ठान निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान संदिग्ध कशमिरी मिर्चा किचेन किंग मशाला का नमूना संग्रह किया गया।
-मॉ अन्नपुर्ण मद्रासी होटल, चाँद चौरा गया।
-किशोरी होटल विष्णुपद गया।
-लक्ष्मी भोजनालय चाँद चौरा मोड़, गया।
-वैष्णो भोजनालय चाँद चौरा, गया के साथ सभी खाद्य प्रतिष्ठानो को निम्नलिखित निर्देश दिया गया।
(i) वासी खाना की शिकायत प्राप्त हाने पर प्रतिष्ठान को बंद करने निर्देश दिया जा सकता है।
(ii) किचेन को FSSR 2011 Sudule 4 के तहत् साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया।
(iii) किचेन में ढक्कन नुमा कुड़ा दान रखने का निर्देश दिया गया।
(vi) किचेन में काम कर रहे कर्मचारीयो का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
(v) बिना FSSAI अनुज्ञप्ति / पंजियन प्राप्त किये हुये प्रतिष्ठानो को अविलंव अनुज्ञप्ति /पंजियन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
(vi) प्रतिष्ठान के मालिको को प्रतिष्ठान में अनुज्ञप्ति / पंजियन प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया।
(vii) जुठा बर्तन को गर्म पानी एवं डिटरजेंट से साफ करने का निर्देश दिया गया।
(viii) खाद्य प्रतिष्ठान के मालिको को अच्छी ब्रांडो के कच्चा समान जैसे मशाला, खाद्य तेल इत्यादि उपयोग करने का निर्देश दिया गया।
(ix) स्टाफ को एप्रन, टोपी, गलब्स पहनने का निर्देश दिया गया।
(x) खाद्य प्रतिष्ठानो को खाद्य तेल को तीन वार से अधिक नही उपयोग करने का निर्देश दिया गया।
कुल 13 खाद्य प्रतिष्ठानो से 12 खाद्य पदार्थ का नमूना संग्रह किया गया। सभी नमूनो को जॉच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जॉच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत जॉच प्रतिवेदन के आधार पर अग्रेतर कार्यवाई किया जायेगा। इसके आगे भी पितृपक्ष मेला 2024 में आने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानो में छापामारी कार्य जारी रहेगी।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।



गया। अगामी पितृपक्ष मेला 2024 को ध्यान में रखते हुए चाँद चौरा, विष्णुपद रोड एवं देव घाट, गया के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो में छापामारी किया गया।

गया। बिहार के गया में गया एसएसपी कार्यालय में मंगलवार को एसएसपी आशीष भारती के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में गया जिले के दूर दराज से 48 फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।

गया। बिहार के गया में डायल 112 के चालकों ने सार्जेंट और थानेदार के मनमानी के खिलाफ चक्का जाम कर हड़ताल पर चल गए। डायल 112 की सभी गाड़ियों को सिविल लाइन में खड़ी कर दी गई है। हड़ताल पर गए डायल 112 के चालकों ने कहा कि हम लोगों से मनमानी तरीके से कम लिया जा रहा है। शराब और बालू की छापेमारी में डायल 112 का इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि डायल 112 के चालकों की ड्यूटी आपात सेवा के लिए है ना कि शराब और बालू की छापेमारी के लिए है।
गया जिले के मोहड़ा प्रखंड के गेहलौर में पर्वत पुरुष के नाम से चर्चित दशरथ मांझी के गांव गेहलौर में एसबीआई फाउंडेशन की ओर से एसबीआई सम्मान योजना के तहत विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण किया गया।
गया। बिहार के गया में डकैती की घटना को अंजाम देने वाला एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर खुलासा किया है। गिरफ्तार अपराधी मोहम्मद सादिक, पिता- मोहम्मद ताहिर है जो झारखंड राज्य के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
गया शहर के एसएसपी कार्यालय में एसएसपी आशीष भारती ने अभियोजन संबंधित एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की। इस बैठक में लोक अभियोजक, जिला अभियोजन पदाधिकारी, सहायक लोक अभियोजक और विशेष लोक अभियोजक उपस्थित रहे।
गया। राष्ट्रीय साहित्यिक-सह-सांस्कृतिक संस्था "शब्दवीणा" के कलाकारों ने मगही कला महोत्सव में चित्रकला व पेंटिंग, एकल लोकगीत गायन तथा समूह लोकगीत गायन विधाओं में शानदार प्रतिभागिता द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया।
गया। जिला में मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सर्तक और सजग है। मंकीपॉक्स को लेकर गया एयरपोर्ट में यात्रियों की स्कीनिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया गया है। इस टीम में एक डॉक्टर, एक पारामेडिकल स्टाफ तथा एक नर्स हैं। मंकीपॉक्स संक्रमण के लेकर स्वास्थ्य विभाग डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट पर विशेषकर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात की गयी है। बताया कि गया एयरपोर्ट पर हेल्थ लगाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मंकी पॉक्स कों पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी बताया गया है। इसके मद्देनजर गया एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की जरूरी जांच की जायेगी। मंकीपॉक्स को लेकर सिविल सर्जन द्वारा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के निदेशक को आवश्यक दिशा—निर्देश का अनुपालन करने के संबंध में कहा गया है।
गया। बिहार के गया में अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में डायल 112 की पुलिस टीम तैनात की गई है. चार पहिया वाहन और बाइक से डायल 112 की टीम गश्ती करती है. अब बदमाश इसी टीम को निशाना बनाने लगे हैं. बीते रविवार (08 सितंबर) की रात बाइक सवार 112 के पुलिस जवान से अज्ञात बदमाशों ने बाइक लूट ली. सरकारी पिस्टल भी लेकर फरार हो गए.
Sep 11 2024, 16:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
59.9k