/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png StreetBuzz s:lpg
महंगाई का एक और झटका! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, सीएनजी भी हुआ महंगा

#lpgcylinderpricehikeafterpetroldiesel

देश के आम लोगों पर महंगाई की बड़ी मार पड़ी है। महंगाई की मार से परेशान लोगों को लगातार झटके लग रहे हैं। पहले दूध महंगा हुआ फिर पेट्रोल-डीजल के रेट भी बढ़ गए। अब सीएनजी भी महंगा हो गया है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। वैश्विक बाजार में ऊर्जा की जो कीमतें इतनी तेजी से बढ़ी हैं, उसका सीधा बोझ अब तेल कंपनियों ने ग्राहकों के कंधों पर डाल दिया है। इसी का नतीजा है कि अब आपको अपनी गाड़ी में तेल भरवाने के लिए पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। पेट्रोल-डीजल के दामों में आखिरी बार वृद्धि अप्रैल 2022 में हुई थी।

सरकार ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी क्यों की?

फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही थी क्योंकि भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ने का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और ईंधन कीमतों पर पड़ता है। हालांकि, केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में फिलहाल पर्याप्त ईंधन स्टॉक मौजूद है, लेकिन ग्लोबल ऊर्जा कीमतों में तेजी के कारण पेट्रोल-डीजल महंगा करना पड़ा।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया गया है। पार्टी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल ₹3-₹3 प्रति लीटर और सीएनजी ₹2 महंगी कर दी गई है। कांग्रेस ने अपने पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा, “चुनाव खत्म, अब शुरू हुई मोदी सरकार की वसूलीय़’

प्रदेश में PNG कनेक्शन को बढ़ावा: LPG की जगह पाइप गैस अपनाने पर जोर, रोज़ 2000 नए कनेक्शन जारी

लखनऊ। प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस (PNG) के उपयोग के लिए तेजी से प्रोत्साहित किया जा रहा है। वर्तमान में औसतन प्रतिदिन लगभग 2000 नए PNG कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं, जिससे इस योजना को व्यापक स्तर पर लागू करने की दिशा में सरकार सक्रिय नजर आ रही है।

भूराजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद देश में PNG की पर्याप्त उपलब्धता और उपभोक्ताओं को 24×7 निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होने के कारण केंद्र सरकार ने एलपीजी के स्थान पर PNG को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा 24 मार्च 2026 को “पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश, 2026” जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव ने भी इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 12 सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां विभिन्न जनपदों में अपना नेटवर्क स्थापित कर चुकी हैं और कई आवासीय क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, जहां PNG की आपूर्ति सुचारु रूप से की जा रही है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के पास PNG और LPG दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें अपना LPG कनेक्शन वापस करना अनिवार्य होगा। साथ ही PNG उपभोक्ता भविष्य में LPG कनेक्शन या सिलेंडर रिफिल नहीं ले सकेंगे।

CGD कंपनियों द्वारा उन क्षेत्रों में, जहां पाइपलाइन बिछ चुकी है, उपभोक्ताओं को रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट के माध्यम से PNG अपनाने के लिए सूचित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, कंपनियां कॉलोनियों और अपार्टमेंट्स में सीधे संपर्क कर जागरूकता अभियान भी चला रही हैं।

तेल विपणन कंपनियों को भी ऐसे उपभोक्ताओं की सूची उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके आधार पर सूचना दिए जाने के तीन महीने बाद संबंधित उपभोक्ताओं को LPG की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य स्वच्छ, सुरक्षित और सतत ऊर्जा को बढ़ावा देना है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी बेहतर सुविधा मिल सके।

Google Ads Services In Patna | Best PPC Company In Patna | PPC Service Patna – Digital Care

Drive instant leads with our Google Ads services in Patna. Digital Care helps businesses get more traffic, sales and ROI with PPC campaigns.

आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, घरेलू गैस की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव

#commercial_lpg_cylinder_price_hike_195 

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सरकारी कंपनियों ने बुधवार को कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 19 किलो सिलिंडर पर की गई है। हालांकि, घरेलू सिलिंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरों में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी गैस की दरें पहले के जैसी ही हैं।

घरेलू गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं

हालांकि, घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू एलपीजी के दामों में 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद से दाम स्थिर हैं और दिल्ली में 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये बनी हुई है।

बढ़ोतरी के बाद नई कीमतें

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2078.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1884.50 रुपये थी। कोलकाता में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 2208 रुपये का हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 2031 रुपये पहुंच गई है। चेन्नई में यह सिलेंडर अब 2246.50 रुपये में मिलेगा। पटना में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 2365 रुपये हो गया है, जबकि जयपुर में इसकी कीमत 2031 रुपये हो गई है।

7 मार्च को भी बढ़े थे दाम

इससे पहले 7 मार्च को भी घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। उस समय घरेलू सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा हुआ था। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये हो गई थी, जो पहले 853 रुपये थी। पिछले एक साल से भी कम समय में यह दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले अप्रैल 2025 में भी 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

रांची: एलपीजी किल्लत पर उपायुक्त सख्त, कालाबाजारी करने वालों पर होगी जेल, गैस एजेंसियों पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेट

रांची | 25 मार्च 2026: राजधानी रांची में एलपीजी गैस की आपूर्ति में आ रही बाधाओं और शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को समाहरणालय में तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि गैस की मांग और आपूर्ति के बीच के अंतर को तत्काल समाप्त किया जाए।

कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी टीम

उपायुक्त ने चेतावनी दी है कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विभिन्न माध्यमों से डिलीवरी चेन पर नजर रख रहा है।

सुरक्षा बल होंगे तैनात: यह बात सामने आई है कि कुछ लोग गैस एजेंसियों पर जबरदस्ती कर सिलेंडर ले जा रहे हैं, जिससे वैध बुकिंग कराने वालों को परेशानी हो रही है। इसे रोकने के लिए जरूरत के अनुसार गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) और सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी।

पैनिक बुकिंग न करें: प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग (घबराहट में बुकिंग) करने से बचें।

शिकायत के लिए डिजिटल प्लेटफार्म जारी

उपायुक्त ने नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष चैनल शुरू किए हैं:

ईमेल आईडी: किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी की शिकायत पर सीधे भेजी जा सकती है।

व्हाट्सएप हेल्पलाइन: 'अबुआ साथी' नंबर 9430328080 के जरिए भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

PNG कनेक्शन अपनाने की अपील

आपूर्ति के दबाव को कम करने और सुरक्षित ईंधन को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त ने लोगों से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि PNG एक लागत-प्रभावी और निरंतर मिलने वाला विकल्प है। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1800-123-121111 जारी किया गया है।

बैठक में ये रहे उपस्थित

इस महत्वपूर्ण बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्रीमती मोनी कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राम गोपाल पांडेय, डीएसपी मुख्यालय श्री अमर कुमार पांडेय, जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडेय सहित इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के क्षेत्रीय प्रबंधक उपस्थित थे।

गैस बुकिंग के लिए फिर नया अपडेट, डबल कनेक्शन वालों को अब 35 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलिंडर

#latestlpgbookingnewruledoublegascylinderconnection

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के चलते देशभर में घरेलू गैस (एलपीजी) सिलेंडर की भारी कमी देखी जा रही है। इस बीच गैस बुकिंग को लेकर फिर नए नियम आ गए हैं। तेल कंपनियों ने इन्‍हें लागू कर दिया है। अब उपभोक्ताओं को अगला सिलेंडर बुक करने के लिए पहले से ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। नए नियमों के अनुसार कोई भी ग्राहक तय समय से पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पाएगा। सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य कालाबाजारी पर रोक लगाना और वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाना है।

दो सिलेंडर कनेक्शन वालों के लिए नया नियम

नए नियमों के अनुसार, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी और अगली रिफिल बुकिंग के बीच का अंतराल अब 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है। यानी अब उपभोक्ताओं को अगली बुकिंग के लिए पहले से ज्यादा इंतजार करना होगा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के तहत यह नियम खासतौर पर उन लोगों पर लागू होगा, जिनके पास दो सिलेंडर वाला कनेक्शन है। यानी डबल बॉटम कनेक्शन वालों के लिए ये नियम है।

उज्जवला लाभार्थियों को करना होगा और ज्यादा इंतजार

उज्जवला योजना के लाभार्थियों को अब और ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। इस योजना के तहत जुड़े लोगों को अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार करना अनिवार्य होगा। वहीं जिन उपभोक्ताओं के पास सिर्फ एक सिलेंडर वाला कनेक्शन है, वे पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे।

समय सीमा पिछली डिलीवरी की तारीख से गिनी जाएगी

यह समय सीमा पिछली डिलीवरी की तारीख से गिनी जाएगी, न कि बुकिंग की तारीख से। अगर कोई उपभोक्ता तय समय से पहले बुकिंग करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम उसकी बुकिंग को खुद ब्लॉक कर देगा। इसके अलावा डिलीवरी के समय ओटीपी बताना भी अनिवार्य कर दिया गया है। अगर कोई उपभोक्ता ई-केवाईसी पूरी नहीं करता है, तो उसकी बुकिंग रद्द भी की जा सकती है।

छोटे सिलेंडरों के लिए भी बदले नियम

सिर्फ 14.2 किलो सिलेंडर ही नहीं, बल्कि छोटे सिलेंडरों के लिए भी नई समय सीमा लागू की गई है। 5 किलो के सिलेंडर के लिए 9 से 16 दिन और 10 किलो सिलेंडर के लिए 18 से 32 दिन निर्धारित किए गए हैं।

Desh Ka Indhan’ Promises Cheaper, Cleaner Cooking Amid LPG Crisis

Mumbai, Maharashtra: In response to ongoing concerns over irregular LPG cylinder supply, SSK Bharat has introduced an alternative cooking solution named “Desh Ka Indhan”, positioning it as a modern, cost-effective, and eco-friendly substitute for traditional kitchen gas.

The product was launched in Malad East, Mumbai, on the occasion of the Hindu New Year and Gudi Padwa. According to the company, the innovation is an advanced biofuel-based cooking coal and system designed to deliver performance comparable to LPG while reducing dependency on conventional fuel sources.

SSK Bharat claims that the system offers a controlled and efficient flame similar to gas burners, while eliminating smoke and ash, making it suitable for both commercial and household use. The company also highlighted its environmental benefits, stating that the product is aligned with efforts toward reducing carbon emissions and promoting sustainable energy alternatives.

The solution is being targeted at a wide range of users, including hotel and restaurant operators, dhaba and street food vendors, catering businesses, and organizers of large social and religious events. It is also being promoted as a viable option for regular household kitchens.

Recent disruptions in LPG supply across Mumbai have reportedly impacted daily life and small businesses, particularly in the food service sector. Industry observers note that alternatives like biofuel-based systems could help address such challenges if adopted at scale.

Speaking at the launch, SSK Bharat Director Kartik Rawal described the product as part of a broader mission to achieve energy self-reliance. He stated that widespread adoption of indigenous biofuel solutions could reduce India’s dependence on imported fuels and contribute to long-term economic and environmental goals.

In addition to the product rollout, the company announced dealership and franchise opportunities, inviting entrepreneurs to participate in expanding the distribution network.

Further details are available on the company’s official website.

“LPG सप्लाई में 20% बढ़ोतरी: केंद्र का बड़ा फैसला, होटल-ढाबों और उद्योगों को प्राथमिकता”
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एलपीजी (LPG) गैस की उपलब्धता बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्यों को एलपीजी आवंटन में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के निर्देश जारी किए हैं, जो 23 मार्च से लागू होंगे।
इस निर्णय के तहत कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई में भी 20 फीसदी की वृद्धि की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि बढ़ी हुई सप्लाई का लाभ विशेष रूप से रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा संचालकों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा, ताकि खाद्य सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए।
इसके अलावा फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स और डेयरी उद्योग को भी प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया है, जिससे उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूती मिल सके।
केंद्र सरकार ने राज्यों को यह भी निर्देश दिए हैं कि एलपीजी गैस सप्लाई का किसी प्रकार से दुरुपयोग न हो और इसका सही तरीके से वितरण सुनिश्चित किया जाए। सरकार का उद्देश्य है कि आवश्यक सेवाओं और उद्योगों को निर्बाध गैस आपूर्ति मिलती रहे, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।
होर्मुज से 'नंदा देवी' जहाज भी भारत लौटा, 47 हजार मीट्रिक टन LPG के साथ गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंचा

#nandadevicarrying46500mtoflpgarrivesatvadinarport

ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले से पश्चिम एशिया में बने हालात के बीच सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में कच्चे तेल और पेट्रोल-डीजल की कहीं कोई तंगी नहीं है। देश में गैस की किल्लत के बीच भारतीय जहाज "नंदा देवी" 46500 मीट्रिक टन LPG लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंच गया है। इससे पहले 'शिवालिक' सोमवार शाम मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच था।

नंदा देवी जहाज LPG कैरियर दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के वाडीनार टर्मिनल के पास मिड सी में पहुंचा है। मिड सी में ही नंदा देवी से पूरी 46500 मीट्रिक टन LPG दूसरी शिप में ट्रांसफर की जा रही है। जब ये काम पूरा हो जाएगा तो LPG का आधा स्टॉक एन्नोर पोर्ट में ऑफलोड किया जाएगा और आधा स्टॉक पश्चिम बंगाल के हल्दीआ पोर्ट पर ऑफलोड होगा।

भारत पहुंचने वाला नंदा देवी दूसरा जहाज

एमटी नंदा देवी हाल के दिनों में दूसरा भारतीय एलपीजी जहाज है, जिसने सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार कर भारतीय तट तक पहुंच बनाई है। इससे ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने के प्रयासों को मजबूती मिली है। इससे एक दिन पहले ही एलपीजी कैरियर शिवालिक करीब 40,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था। अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्गो का एक हिस्सा मुंद्रा में उतारा जाएगा, जबकि बाकी एलपीजी को मैंगलोर भेजा जाएगा।

फारख की खाड़ी में फंसे कितने भारतीय जहाज

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, फारस की खाड़ी क्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में 22 भारतीय जहाज मौजूद थे, जिनमें 611 नाविक सवार थे. सरकार लगातार इन जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर नजर बनाए हुए है। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात से करीब 81,000 टन कच्चा तेल लेकर आ रहा जहाज ‘जग लाडकी’ भी मुंद्रा बंदरगाह की ओर रवाना हो चुका है। इस जहाज और उसके चालक दल के सुरक्षित होने की भी पुष्टि की गई है। मंत्रालय ने बताया है कि देश के सभी प्रमुख बंदरगाह जहाजों की आवाजाही और माल ढुलाई पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। साथ ही शिपिंग कंपनियों और व्यापार से जुड़े हितधारकों को हर संभव सहायता दी जा रही है। इसमें लंगरगाह, किराया और भंडारण शुल्क में रियायतें भी शामिल हैं, ताकि आपूर्ति बाधित न हो।

आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत

‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ जैसे जहाजों का सुरक्षित भारत पहुंचना न सिर्फ ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी भारत अपनी सप्लाई चेन को बनाए रखने में सक्षम है। इन जहाजों से आई एलपीजी लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों सिलेंडरों की जरूरत पूरी कर सकती है, जो आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है।

भारत के लिए राहत की खबर, ईरान में होर्मुज से LPG लेकर सुरक्षित निकला शिवालिक

#indianvesselshivalikloadedwith40,000metrictonneslpgcrossesstraitofhormuz

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव का असर अब एशिया के कई देशों में दिखाई देने लगा है। तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होने से भारत समेत पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत तमाम एशियाई देशों में ईंधन की कमी और कीमतों को लेकर चिंताएं बढ़ गई है। इस बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। भारत के लोगों को अब एलपीजी गैस की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

कुछ दिनों में शिवालिक जहाज भारत पहुंच जाएगा

ईरान के होर्मुज स्ट्रेट से 40,000 मीट्रिक टन एलपीजी से लदा भारतीय जहाज, शिवालिक पार कर गया है। भारत के टैंकर शिवालिक ने होर्मुज़ स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर लिया है। टैंकर शिवालिक पर 40 हज़ार मीट्रिक टन LPG लदी है और ये टैंकर अगले कुछ दिनों में भारत पहुंच जाएगा। इसके साथ ही एक और एलपीजी से भरा टैंकर भारत रवाना होगा, इसकी भी अनुमति मिल गई है। इस तरह से दो शिप भारत आएंगे।

पीएम मोदी के ईरानी राष्ट्रपति से बातचीत के बाद राहत

भारत के लोगों के लिए ये बड़ी राहत की खबर है। इससे पहले पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से इस मुद्दे पर बात की थी। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत सकारात्मक होने के बाद ही ईरान ने भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट पार करने की अनुमति दी है।

देश में गैस की किल्लत से सरकार का इनकार

बता दें कि पिछले एक सप्ताह से देश में एलपीजी गैस की किल्लत है। गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतार भी देखी गई। अभी भी देश में कई अलग-अलग जगहों से गैस की किल्लत होन की खबर सामने आ रही है। हालांकि, भारत सरकार ने शुरू से ही गैस की किल्लत होने से इनकार किया है। सरकार ने लोगों को भरोसा दिया कि ऐसी कोई स्थिति नहीं आई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा है कि गलत सूचनाओं के कारण लोग घबराकर बुकिंग और जमाखोरी करने लगे हैं। घरेलू एलपीजी डिलीवरी का औसत चक्र लगभग ढाई दिन का है।