देवघर-संविधान दिवस के अवसर पर रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित।
देवघर: 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई 3 तथा राजनीति शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ संविधान उद्देशिका का शपथ ग्रहण हम भारत के लोग द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ सुचिता कुमारी ने की, राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ किसलय सिन्हा ने अपने वक्तव्य में संविधान के अधिकार और कर्तव्य के बारे में जानकारी दी तथा राजनीति शास्त्र विभाग के डॉ प्रकाश चन्द्र दास ने संविधान के महत्वत्ता पर प्रकाश डालते हुए विचार प्रस्तुत किये। मंच पर आसीन डॉ रेखा कुमारी गुप्ता, ममता कुजुर, जुगनू सिंह रहे।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई 3 के सदस्य डॉ बिपिन कुमार, आशा कुमारी तथा प्राध्यापिका जेनिश तिग्गा, सुनिला एक्का एवं हेलेना किस्कू का सहयोग रहा। भारी संख्या में स्वयं सेविकाओं तथा छात्राओं की उपस्थिति रही।मंच संचालन तथा शपथग्रहण कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ करुणा पंजियारा द्वारा की गई। छात्राओं को माइ भारत पोर्टल पर क्विज में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा प्राचार्या ने अपने अधिकार और कर्तव्य के बारे में छात्राओं को जागरुक होने के कहे ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान द्वारा किया गया।
देवघर-26 नवंबर को देवघर ग्रामीण मंडल में संविधान दिवस मनाया गया।
देवघर: 26 नवंबर 2026 को देवघर ग्रामीण मंडल में मंडल अध्यक्ष निरंजन देव की अध्यक्षता एवं मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया की उपस्थिति में संविधान दिवस मनाया गया l कार्यक्रम में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया l मौके पर जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया ने कहा कि भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को हम कानून दिवस के तौर पर भी जानते हैं। इस दिन देशभर में संविधान दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। l संविधान 26 नवंबर को ही पूरी तरह तैयार था, लेकिन इसके बावजूद इसे 26 जनवरी को लागू किया गया l आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के सदस्यों ने भारत के संविधान का ड्राफ्ट बनाने का काम पूरा किया था। उसी साल इसी दिन, हम भारत के लोगों ने अपना संविधान अपनाया था। आजादी के बाद, संविधान सभा ने भारत की अंतरिम संसद के तौर पर भी काम किया। ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर हमारे संविधान के मुख्य आर्किटेक्ट में से एक थे l कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया ,मंडल अध्यक्ष निरंजन देव,नीरज गुप्ता ,बलवीर राय ,उत्तम शर्मा ,भूषण सोनी,संतोष मिश्रा, विनीता पासवान ,बिंदु पाठक, दिलीप सिंह ,ओंकार कुमार राय, नारायण रमानी ,सूरज वर्णमाला,अनूप कुमार तिवारी,कुणाल गुप्ता ,महेंद्र कुमार सिंह ,कृष्ण कुमार सिंह,दीपक कुमार, रामानंद बरनवाल, सुभेन्दु सुमन अमित, सोनू वर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे l
देवघर-के रामपुर मोहल्ले में तीन दिवसीय भागवत कथा का उदघाटन,भागवत कथा के श्रवण से ईश्वरत्व की प्राप्ति होती है : डॉ. सुनील खवाड़े।
देवघर: शहर के रामपुर मोहल्ले में कार्तिक मास के उद्यापन के मौके पर तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का उदघाटन रविवार शाम को वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने किया। मौके पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि कार्तिक मास पर भागवत कथा के श्रवण से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने आयोजकों को इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए बधाई दी और कहा कि भागवत कथा से आसपास का वातावरण भी पवित्र होता है। उन्होंने कहा कि कार्तिक मास को सर्वोत्तम मास माना गया है और इसमें भागवत कथा का वाचन और श्रवण से ईश्वरत्व की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर वृंदावन से आए कथावाचक बाल व्यास चंदन शरण जी महाराज ने श्रद्धालुओं के बीच भागवत कथा का वाचन किया। कथा में मुख्य यजमान बबलू चौधरी और इनकी धर्मपत्नी रिंकी देवी हैं, जबकि आयोजक मीना देवी हैं। मौके पर सतनारायण खवाड़े, प्रकाश भारद्वाज, अनीता देवी, प्रदीप ठाकुर पुनिता देवी, वरुण मिश्रा, मन्नू मिश्रा, उमेश चौधरी, विष्णु चौधरी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।
देवघर-के मदर्स टच प्ले स्कूल में ISKCON द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता पर विशेष सत्र का आयोजन ।
देवघर: के मदर टच प्ले स्कूल में बच्चों में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करने के उद्देश्य से मदर्स टच प्ले स्कूल में ISKCON (इस्कॉन) द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता पर एक विशेष ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में बच्चों को श्रीमद्भगवद्गीता के सरल एवं प्रेरणादायक संदेशों से परिचित कराया गया। वक्ताओं ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों के माध्यम से सत्य, प्रेम, करुणा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और अच्छे संस्कारों का महत्व समझाया। बच्चों को बताया गया कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ कला सिखाने वाली अमूल्य धरोहर है। इसके संदेश हमें सकारात्मक सोच रखने, दूसरों की सहायता करने, अपने कर्तव्यों का पालन करने और जीवन में सही मार्ग चुनने की प्रेरणा देते हैं। विद्यालय की निदेशक डॉ. रूपश्री ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल किताबी ज्ञान से नहीं, बल्कि आध्यात्मिक शिक्षा, नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों से भी होता है। बचपन में दिए गए संस्कार ही भविष्य के चरित्र और व्यक्तित्व की नींव रखते हैं। उन्होंने ISKCON की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और जीवन के मूल सिद्धांतों से जोड़ने का सुंदर माध्यम हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन में प्रेम, शांति, सेवा और सद्भावना के बीज बोना तथा उन्हें एक संवेदनशील, संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा। 4 बच्चों द्वारा गीता श्लोक का पाठ अदिति आर्या यश पूजा सानिया शिवानी रीना झा का योगदान रहा । हरे कृष्ण!
देवघर के मदर टच प्ले स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, मदर- किड्स फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र।
देवघर: के मदर टच प्ले स्कूल में बाल दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बचपन की मासूमियत, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। इस अवसर पर मदर- किड्स फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी माताओं के साथ आकर्षक परिधानों में हिस्सा लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। मां और बच्चे की खूबसूरत जोड़ी ने कार्यक्रम में भावनात्मक रंग भर दिया। प्रतियोगिता में आरती बरनवाल को विजेता घोषित किया गया। वहीं प्रश्नोत्तरी राउंड में सुमन यादव ने अपनी प्रतिभा और समझदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अधिवक्ता पूजा कश्यप रहीं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा, अधिकारों और उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद करने का दिन है। इस आयोजन में Nourish Pickles & Jelly का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय की निदेशक डॉ. रूपाश्री ने सभी अभिभावकों, अतिथियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चा अपने आप में अनमोल है। बच्चों को प्यार, प्रोत्साहन और सही संस्कार देकर ही हम एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम का समापन बच्चों की मुस्कान, माताओं के उत्साह और खूबसूरत यादों के साथ हुआ। पूजा सानिया पवित्र शिवानी का विशेष योगदान रहा
देवघर- जिला भाजपा कमेटी के द्वारा युवा नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने हेतु आज हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।
देवघर : 7 नवंबर 2026 को सत्संग नगर मंडल के शंख चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनजातीय समाज के हक़-अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली और समाज की मुखर आवाज़ रही युवा नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने हेतु एवं CBI जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आदिवासी नेत्री निशा भगत की असामयिक मौत पर झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैंl उन्होंने अपनी मौत से पहले सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो जारी कर कुछ लोगों द्वारा मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना तथा चरित्र हनन के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।हेमंत सोरेन सरकार खुद को अबुआ सरकार कहती है, लेकिन आज आदिवासी समाज के लोग ही अपने अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए आवाज उठाने वालों को सुरक्षा मिलनी चाहिए, न कि उन्हें प्रताड़ना और मौत का सामना करना पड़े।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेत्री रीता चौरसिया, देवघर जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया , विजया सिंह एवं मुकेश पाठक, सत्संग नगर अध्यक्ष रमेश राय , प्रजापति उमाशंकर पंडित, अल्का सोनी, संध्या कुमारी, सावित्री देवी,राजेश गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, सुभेन्दु सुमन अमित , शिवनाथ सिंह, विनोद झा , विपिन झा, अनिल कुमार, धीरेन्द्र प्रसाद, प्रेम शंकर राय, रामानंद बरनवाल, सोनू वर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
देवघर- के टावर चौक पर भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
देवघर: भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती विजया सिंह के नेतृत्व में टावर चौक देवघर में किया गया। जिला उपाध्यक्ष विजया सिंह ने कहा झारखंड सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी द्वारा भारत विरोधी बयान और तख्ता पलट की साजिश और उन्होंने जो बयान दिया है की कि हमारे नेता राहुल गांधी के पास 40 लाख युवा तैयार है जिसके एक ही इशारे पर भारत में नेपाल और बांग्लादेश जैसा अराजकता पैदा कर सकता है। डॉ इरफान अंसारी के बयान से साफ पता चलता है कि कांग्रेस और राहुल गांधी की बड़ी षड्यंत्र और साजिश है,देश में अराजकता फैलाने की हो रही है। महामंत्री अभयानंद झा ने भी कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने पूरे देश में विदेशी ताकत से मिलकर देश में एक अराजक माहौल पैदा करना चाह रही है। कांग्रेस और राहुल गांधी को विदेश से फंडिंग किया जा रहा है और राहुल गांधी पाकिस्तान और चीन का एजेंट बनकर भारत को बर्बाद करने की साजिश कर रही है।राहुल गांधी को भारत और भारतीयता से कोई लेना-देना नहीं है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश पाठक,जिला मंत्री सुलोचना देवी मनोज मिश्रा अलका सोनी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आशीष दुबे अतुल सिंह,नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा सावित्री देवी उमाशंकर प्रजापति कुसुम सिंह संध्या कुमारी विष्णु रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
देवघर के संदीपनी पब्लिक स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग में हर्षोल्लास से मना दीपावली उत्सव।
देवघर: झौंसागढ़ी, दुखी शाह रोड स्थित डी.एस.एम. संदीपनी पब्लिक स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग में नन्हे-मुन्नों ने दीपावली का पर्व बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया। उत्सव की तैयारियां एक दिन पूर्व ही शुरू हो गई थीं। बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं के साथ आकर्षक दीपावली क्राफ्ट तैयार किए और मिलकर विद्यालय प्रशाल को सजाया। बच्चों को घर से 1 मिट्टी के दीपक सजाकर लाने के लिए कहा गया था, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। विद्यालय प्रशाल में मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की प्रतिमा के आगे बच्चों ने शिक्षिकाओं के साथ मां लक्ष्मी की आरती की। इसके बाद बच्चों ने दीपावली पर आधारित कविता 'दीप जलाओ, दीप जलाओ, आज दिवाली रे' का सामूहिक वाचन एवं अन्य गीतों पर नृत्य किया किया। शिक्षिकाओं द्वारा बनाई गई सुंदर रंगोली भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसके साथ बच्चों ने यादगार तस्वीरें खिंचवाईं। इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने बच्चों को दीपावली के सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व से अवगत कराते हुए सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल दीपावली पर्व मनाने की सीख दी। उन्हें स्वयं पटाखे न जलाने, बड़ों की देखरेख में ही आतिशबाजी करने, सूती एवं फिटिंग के कपड़े पहनने, पास में पानी की बाल्टी, प्राथमिक चिकित्सा सामग्री, मलहम आदि रखने तथा माचिस और मोमबत्ती के स्थान पर लंबी पेपर स्टिक का प्रयोग करने जैसी सलाह दी गईं। धनतेरस के अवसर पर विद्यालय की ओर से बच्चों को उपहार भी दिए गए, जिन्हें पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। यह आयोजन बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा, रचनात्मकता एवं सुरक्षा के महत्वपूर्ण पाठ सीखने का एक सुंदर अवसर बना।
देवघर-में महिला खिलाड़ियों के लिए दस दिवसीय वॉलीबॉल कैंप का शुभारंभ, अब तक 35 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन।
देवघर: जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में महिला खिलाड़ियों को वॉलीबॉल के क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से स्थानीय संत मेरी गर्ल्स हाई स्कूल में दस दिवसीय वॉलीबॉल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में अब तक 35 महिला खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। कैंप का शुभारंभ देवघर जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर संत मेरी गर्ल्स हाई स्कूल की प्राचार्या क्रिस्टीना मुर्मू ने जिला खेल पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, जबकि कोच बंटी नंदन सिंह ने अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया। कैंप का आयोजन कोच बंटी नंदन सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। दरअसल, झारखंड वॉलीबॉल संघ की ओर से नवंबर से फरवरी तक जूनियर, यूथ एवं सीनियर वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। इन प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों की तैयारी जोर-शोर से कराई जा रही है। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने जिला वॉलीबॉल संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संघ खेल को बढ़ावा देने के लिए काफी अच्छा काम कर रहा है। वहीं संत मेरी स्कूल के प्राचार्य एवं प्रबंधन द्वारा दिया जा रहा सहयोग भी खेलों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों से खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। इस कैंप की खास बात यह है कि इसमें देवघर जिले की कई नेशनल स्तर की महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी भी हिस्सा ले रही हैं। इनमें दीपिका सिंह, दिव्या कुमारी, कृति सिंह, इशिका चौहान और रीमा कुमारी प्रमुख हैं। इन अनुभवी खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और अनुभव से जूनियर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी एवं खेल की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा। जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आवश्यक खेल किट उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव नवीन शर्मा सहित मौसम, मुस्कान, सलोनी, गुड़िया, भवानी, लक्ष्मी, गुंजा, स्वीटी, पायल, निधि, सोनी समेत अन्य महिला खिलाड़ी उपस्थित थीं। दस दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर से देवघर की महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों को नई ऊर्जा, बेहतर तकनीक और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए मजबूत तैयारी का अवसर मिलने की उम्मीद है।
देवघर- के गीता देवी डीएवी भंडारकोला में दीपावली एवं छठ महोत्सव की धूम।
देवघर: के गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में दीपावली एवं छठ महोत्सव के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उत्सव का उल्लास बिखेर दिया। कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने रामायण का आकर्षक मंचन कर भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं मर्यादा का संदेश दिया। वहीं कक्षा एक एवं दो के विद्यार्थियों ने छठ पूजा की विभिन्न परंपराओं एवं अनुष्ठानों को झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया। छठ गीतों पर बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक कठपुतली नृत्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने कहा कि भारतीय पर्व-त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं के प्रतीक हैं। बच्चों को इन पर्वों के माध्यम से अपनी संस्कृति, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों से परिचित कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास करते हैं। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कारों एवं मूल्यों से भी जोड़ना है। प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन एवं शिक्षकों के अथक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में संगीता बनर्जी, निधि, संगीता कुमारी, नेहा कुमारी, अंजनी कुमारी, प्रीति कुमारी, रुमाना इकबाल, सुषमा शर्मा, प्रिया केशरी, प्रियंका कुमारी, विजेता मिश्रा, श्वेता मिश्रा, नारायणी पांडे एवं रूपा कुमारी का सराहनीय सहयोग रहा। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।