देवघर-26 नवंबर को देवघर ग्रामीण मंडल में संविधान दिवस मनाया गया।
देवघर:
26 नवंबर 2026 को देवघर ग्रामीण मंडल में मंडल अध्यक्ष निरंजन देव की अध्यक्षता एवं मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया की उपस्थिति में संविधान दिवस मनाया गया l कार्यक्रम में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया l मौके पर जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया ने कहा कि भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
इस दिन को हम कानून दिवस के तौर पर भी जानते हैं। इस दिन देशभर में संविधान दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। l संविधान 26 नवंबर को ही पूरी तरह तैयार था, लेकिन इसके बावजूद इसे 26 जनवरी को लागू किया गया l आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के सदस्यों ने भारत के संविधान का ड्राफ्ट बनाने का काम पूरा किया था। उसी साल इसी दिन, हम भारत के लोगों ने अपना संविधान अपनाया था। आजादी के बाद, संविधान सभा ने भारत की अंतरिम संसद के तौर पर भी काम किया। ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर हमारे संविधान के मुख्य आर्किटेक्ट में से एक थे l कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया ,मंडल अध्यक्ष निरंजन देव,नीरज गुप्ता ,बलवीर राय ,उत्तम शर्मा ,भूषण सोनी,संतोष मिश्रा, विनीता पासवान ,बिंदु पाठक, दिलीप सिंह ,ओंकार कुमार राय, नारायण रमानी ,सूरज वर्णमाला,अनूप कुमार तिवारी,कुणाल गुप्ता ,महेंद्र कुमार सिंह ,कृष्ण कुमार सिंह,दीपक कुमार, रामानंद बरनवाल, सुभेन्दु सुमन अमित, सोनू वर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे l
2 hours and 36 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k