आजमगढ़: तहबरपुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी को समारोह पूर्वक दिया गया विदाई
आजमगढ़ । ब्लाक संसाधन केंद्र तहबरपुर में निवर्तमान खण्ड शिक्षा अधिकारी को भावभीनी बिदाई की गयी। इस दौरान लोगों की आंखें नम हो गईं। तहबरपुर में कार्यरत खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव का स्थानांतरण बलिया हो गया है। गुरुवार को ब्लाक संसाधन केंद्र तहबरपुर में नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार मिश्र के नेतृत्व में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने निवर्तमान खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव का माला अंगवस्त्रम बुके भेंटकर सम्मानित किया। शिक्षकों ने अपने संबोधन में खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल के कार्यों की सराहना की और कहा कि इनके समय में तहबरपुर में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हुआ । हमेशा शिक्षकों को मान सम्मान दिया। किसी का अहित नहीं किया। निवर्तमान खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि तहबरपुर में शिक्षकों ने जो मान सम्मान समारोह दिया। उसको नहीं बुलाया जा सकता है । खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार मिश्र ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि शिक्षकों के मान सम्मान में कहीं आंच नहीं आने दी जाएगी। विदाई एवं सम्मान समारोह को श्रीमती ममता राय,नीलम यादव, संतोष कुमार राय, कृष्ण मोहन उपाध्याय ,राम आशीष राय, सुबेदार यादव, राजकुमार यादव, रमाकांत यादव, डायट मेंटर अनुराग यादव आदि ने अपने विचार रखे। समारोह की अध्यक्षता नर्वदेश्वर उपाध्याय व संचालन स्वामी नाथ यादव ने किया। इस दौरान डाक्टर माधव सिंह, दिनेश पाल,रामू निषाद, दिनेश यादव, लालचंद यादव, राजभवन, वर्तमान- निवर्तमान एआपी सहित शिक्षक शिशिका मौजूद रहे।
आजमगढ़: तहबरपुर ब्लाक मुख्यालय पर रोजगार सेवकों ने दिया धरना, मांगों के समर्थन में लगाए नारे
आजमगढ़। ग्राम रोजगार सेवक संघ ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर धरना दिया। और अपने मांगों के समर्थन में नारे लगाए। ग्राम रोजगार सेवक संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर न मानदेय 24000 रुपए प्रतिमाह माह पृथक बजट से दिलाये जाने, परिजनों को भी कैसलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने एच आर पालिसी लागू करने, ग्राम विकास अधिकारी का पद नाम देने आदि मांगों को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर धरना दिया। और अपने मांगों को समर्थन में नारे लगाए। कहा कि अगर हमारी मांगों को नहीं माना जायेगा तो धरना जारी रहेगा। संघ के अध्यक्ष पवन कुमार यादव, महामंत्री विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जयप्रकाश प्रजापति, कोषाध्यक्ष रमाशंकर यादव ,मीडिया प्रभारी विजय कुमार यादव, प्रमोद यादव, प्रमोद कुमार गौड़ ,संजय कुमार यादव, गीतांजलि गीता, कुसुम राजेंद्र ,परमानंद, सुभाष ,मेवा प्रसाद, इंद्रभान सहित दर्जनों रोजगार सेवक मौजूद रहे।
आजमगढ़:जहानागंज पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गाजा तस्कर को गिरफ्तार कर किया चालान
आजमगढ़। जहानागंज पुलिस ने दो अंतराज्यीय गाजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष जहानागंज अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 22 नवम्बर को जहानागंज पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान सूचना पर बजहा पुलिया के पास से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त जनपद सारण (छपरा), बिहार के निवासी हैं। गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार राय पुत्र अलगु राय, निवासी पदुमपुर दुमर्सन, थाना मसरख, जनपद सारण (छपरा) लाल बाबु राय पुत्र योगेन्द्र राय, निवासी ग्राम सरदारगंज, थाना मसरख, जनपद सारण (छपरा), बिहार, के निवासी हैं।गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार राय के कब्जे से 06.154 किलोग्राम तथा अभियुक्त लालबाबु राय के कब्जे से 05.180 किलोग्राम, कुल 11.334 किलोग्राम (टेप सहित) अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उ0नि0 शिवम त्यागी, हे0का0 दिनकर कुशवाहा, हे0का0 अविनाश कुमार, का0 अमित कुमार, रि0का0 प्रभात चौधरी, रि0का0 सचिन साहू, रि0का0 शिवांश सिंह एवं रि0का0 ऋषभ तिवारी शामिल रहे।
आजमगढ़: देव दीपावली पर हजारों दीपक से जगमगाएगा गौरीशंकर घाट शनिदेव मंदिर , होगी गंगा आरती प्रसाद का वितरण
आजमगढ़। शनिदेव मंदिर गौरीशंकर घाट देव दीपावली पर हजारों दीपक से जगमगाएगा। शहर के तमसा नदी के पावन तट पर गौरीशंकर घाट स्थित है। वहीं पर शनिदेव का मंदिर है। मंदिर पर शनिवार को विशेष रूप से पूजा आरती प्रसाद का वितरण होता है। शनिदेव मंदिर पर पूजा अर्चना करने दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं। 24 नवम्बर दिन मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा है। धार्मिक मान्यताओ के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा/ देव दीपावली पर गौरीशंकर घाट स्थित शनि मंदिर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 24 नवम्बर दिन मंगलवार को शाम 5 -15 पर गंगा आरती के साथ गौरीशंकर घाट व शनिदेव मंदिर हजारों दीपक से जगमगाएगा। अद्भुत नाजारा देखने को मिलेगा वहीं मन मस्तिष्क को शांति मिलेगी। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि शनिदेव मंदिर पर आकर पूजा अर्चना करने के साथ जो लोग सच्चे दिल से मन्नतें मानते हैं शनिदेव महाराज उनकी मुरादें पूरी करते है। शनिदेव मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष शिव दयाल ने श्रद्धालु जनों से देव दीपावली पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने की अपील किया है।
आजमगढ़: तहबरपुर में नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया कार्यभार संभाला, लोगों ने किया स्वागत
आजमगढ़। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी तहबरपुर में कार्य भार ग्रहण किया। कर्मियों ने माला पहनाकर किया ।
तहबरपुर के खण्ड विकास अधिकारी का बलिया स्थानांतरण हो गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी बलिया पंकज मिश्रा बलिया से आकर कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद अकादमिक रिसोर्स पर्सन्स (ए आर पी) ने खंड शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा से उनके कार्यकाल में औपचारिक मुलाकात किया ।तथा बुके एवं अंगवस्त्रम् भेंटकर कर स्वागत एवं सम्मानित किया। कार्यालय सहायकों ने भी खंड शिक्षा अधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने अकादमिक रिसोर्स पर्सन्स से बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार के साथ शिक्षा क्षेत्र के बच्चों को निपुण बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
इस मौके पर नर्वदेश्वर उपाध्याय,उदय प्रताप राय, बृजेश राय, लालचंद, लल्लन यादव, सुभाष प्रजापति, रामचेत यादव, बालगोविंद गोंड, आशुतोष कुमार तिवारी, रामकृष्ण प्रजापति, सूर्य प्रकाश,पवन यादव, गोविन्द आदि मौजूद रहे।
आजमगढ़: श्री राम प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरैला में हुआ ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं ने दिखाया अपना दम खम
आ जमगढ़।मेरा युवा भारत के तत्वाधान में माय भारत के उप निदेशक पुनीत गोयल के निर्देशन श्री राम प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरैला उमरी जौनपुर में ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल कूद प्रतियोगिता में बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी व विशिष्ट अतिथि सकरा के ग्राम प्रधान अरुण कुमार चौहान रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व विद्यालय के संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित किया। विद्यालय के सह संचालक आकाश कुमार गर्ग, व अभिषेक कुमार गर्ग ने अतिथि द्वय का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात् प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया।बाली बाल प्रतियोगिता में तारा की टीम विजयी रही। 400 मीटर के दौड़ में प्रथम स्थान पर आनंद यादव दूसरे स्थान पर प्रिंस मौर्य, तीसरे स्थान पर शिवम यादव रहे।100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर अंशिका यादव ,दूसरे स्थान पर कुमारी शालू,तीसरे स्थान पर शिवांगी सिंह ,सलोनी तिवारी रही। स्लो साइकिल में प्रथम स्थान पर अंशिका यादव , दूसरे स्थान पर अंशिका राजभर, तीसरे स्थान पर शीतल राजभर रहे।लंबी कूद में प्रथम स्थान पर समीर शेख ,दूसरे स्थान पर शिवम यादव ,तीसरे स्थान पर शिवम यादव रहे।रस्सी खींच में विजेता टीम तारा की टीम विजयी रही और उपविजेता टीम पौनी की रही। प्रतियोगिता के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से दर्शक खेलडियो के हौसले बढ़ाते रहे। खेल भावना को जगाने के लिए विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिनेश कुमार चौधरी ने कहा कि खेल खेल की भावना से खेले हार-जीत की नहीं। खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने ने कहा कि जिस तरह से बच्चों के शारिरिक मानसिक विकास के लिए मां का दूध जरुरी है। उसी तरह बच्चों के सामाजिक आर्थिक मानसिक बौद्धिक विकास के लिए खेल ज़रुरी है। उन्होंने ने कहा कि खेल वह सोपान है जिसके सहारे लोग बहुत ऊंचाई पर पहुंच सकते हैं।प्रतियोगिता में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह जी,दुर्गा प्रसाद सिंह,सुभाष सिंह,रामशंकर सिंह उपेंद्र सिंह पतिराम मौर्य, प्रद्युम्न कुमार ,अवनीश कुमार पंकज राजभर,मंजू तिवारी,नीलू सिंह,पूनम सिंह,काजल तिवारी ,रौशनी यादव , तृषा सिंह ,तनु शुक्ला ,बेबी बानो के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन वैष्णवी शुक्ला ने किया। निर्णायक मंडल में अभिषेक सिंह व सचिन रहे। अंत में विद्यालय के सह संचालक ने आभार व्यक्त किया।
आजमगढ़: बाप करे मजदूरी बेटा घुमे बाजार, माई के ना मिली दवाई मेहरी के अनार ,कवि सम्मेलन में झूमे श्रोता
आ जमगढ़।  निजामाबाद तहसील में पड़ने वाले  परसहा गांव में बुधवार की शाम में कॉमरेड सतिराम उर्फ फोटो, हुबराज यादव और सुखदेव पहलवान की पुत्री रुक्मिणी की स्मृति में श्री वंशीधर जूनियर हाई स्कूल में स्मृति सभा और काव्यपाठ का आयोजन हुआ। यह आयोजन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्रांच कमेटी परसहा और साहित्य से दोस्ती पुस्तक केंद्र ने किया, जिसके संयोजक हरिगेन राम रहे। प्रथम सत्र स्मृति सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कॉमरेड हरिमंदिर पाण्डेय और संचालन सीपीआई जिला सचिव जितेंद्र हरि पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरिमंदिर पाण्डेय ने कहा कि परसहा गांव में तीन लोगों की स्मृति में सभा और काव्यपाठ का आयोजन बड़ा मायने रखता है।आजमगढ़ जिले के किसी गांव में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है। परसहा गांव आपसी मेल मिलाप और सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों के लिए एक अलग पहचान रखता है।इस आयोजन से लोगों को नई प्रेरणा मिलेगी। दूसरे सत्र में काव्यपाठ की अध्यक्षता प्रगतिशील लेखक संघ आजमगढ़ जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ कवि राजाराम सिंह ने किया। कविता पाठ में उन्होंने भ्रष्टाचार पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा कि ' हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है,अब तो आग में भी मिलावट है। भोजपुरी के जाने माने कवि बालेदीन यादव ने अपनी एक मार्मिक रचना ' बाप करे मजदूरी बेटा घुमे बाजार, माई के ना मिली दवाई मेहरी के अनार' से लोगों में संवेदना जगाई। शायर ताज आज़मी ने सुनाया कि ' मेहनत से काम इसलिए करता हूं दोस्तों, औरों की जिंदगी है मेरी जिंदगी के साथ' सुनाकर तालियां बटोरी। डॉ. जितेंद्र नूर ने संबंधों पर अपनी कविता सुनाते हुए कहा 'यहां हर शख्स है अपना तुम्हारा,क्या मै कुछ भी नहीं लगता तुम्हारा। इप्टा आजमगढ़ के सचिव बैजनाथ ' गँवार ' ने अपनी चर्चित रचना ' अबकी जाड़ा में तू फिर हमरे गावें अइहा चिरई ' सुनाकर खूब वाहवाही पाई। कवि अभिराज बेदर्दी, राजनाथ राज, रामजतन यादव ' जतिन ' ने अपनी रचनाओं से लोगों को प्रभावित किया। आभार इप्टा, इस्कफ आजमगढ़ के संरक्षक डॉ.राम नारायण राम ने किया।कार्यक्रम में हीरालाल चौहान,राजेश यादव,लालचंद यादव,अशोक कुमार यादव,बृजेश पाठक,समीर पाण्डेय,सागर यादव,पवन पाण्डेय,अजय तिवारी,रामनौमी,प्रभात,प्रशांत,रवि पाठक,विशाल मौर्य,शुभम,इंद्रावती,के के आर ग्लोबल फाउंडेशन के चेयरमैन मनोज कुमार गौतम आदि लोगों ने अपने विचार और उपस्थिति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
आजमगढ़: तहबरपुुुुर के बारी खास गांव में करायी गयी क्राप कटिंग
आजमगढ़। जनपद के तहबरपुुुुर विकास खण्ड में पड़ने वाले बारीखास ग्राम में अवधराजी पत्नी फेकू मौर्य के खसरा नं 316 में जिसका रकबा 0.140 है, की क्राप कटिंग उप निदेशक के निर्देश पर करायी गयी। कटे हुए प्लाट में धान की प्रजाति मोती गोल्ड की उपज 26.62 किग्रा और 65.75 कुन्टल प्रति हेक्टेयर उपज दर्ज की गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को फार्मर रजिस्ट्री, निशुल्क बीज मिनी किट सरसों चना मटर मसूर के वितरण के संबंध में बताया कि आप लोगों को टोकन निकालना आवश्यक है। मौके पर राजस्व लेखपाल लल्लन प्रसाद खरवार, फसल बीमा के तहसील समन्वयक राम भवन यादव, प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) आदि लोग मौजूद रहे।
आजमगढ़: राम-जानकी मंदिर मंझारी में आयोजित भंडारे में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद, जयकारों से गूंजी दिशाएं , जागरण में भक्ति रस में सराबोर हुए लोग
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील के राम जानकी मंदिर मंझारी में आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जयकारों से दिशाएं गूंज उठी। निजामाबाद तहसील में पड़ने वाले मंझारी बाजार में मुख्य मार्ग के किनारे प्राचीन राम जानकी मंदिर है। मंदिर काफी जर्जर हो गया था।राम जानकी मंदिर सेवा संस्थान मंझारी द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। राम जानकी मंदिर सेवा संस्थान  द्वारा मंदिर प्रांगण में नवरात्रि में मां अम्बे की प्रतिमा स्थापित किया गया था। मूर्ति विसर्जन के पश्चात वुधवार की रात मन्दिर परिसर में विशाल भंडारा एवं जागरण का आयोजन किया गया। भंडारे में जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया वही जागरण में भक्ति रस की गीतों से सराबोर हो गये। भक्ति रस की अविरल धारा प्रवाहित हो चली। जयकारों से दिशाएं गूंज उठी। सुरक्षा की दृष्टिकोण से सेमरी पुलिस चौकी के जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्थान के राहुल बरनवाल, भैरव अग्रहरी, राहुल गुप्ता, पवन गुप्ता, पिंटू गुप्ता, अरविंद यादव, दुर्गा सोनी, संजय गुप्ता आदि का योगदान सराहनीय रहा।
आजमगढ़: सड़क दुर्घटना में घायल नितिन यादव की मृत्यु के बाद किसान नेता ने परिजनों से की मुलाक़ात,बधाया ढांढस
आजमगढ़ । चिरावल सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल 22 वर्षीय नितिन यादव की मृत्यु के बाद किसान नेता राजीव यादव ने लखनूपुर, रजथरिया गांव में उनके परिजनों से मुलाक़ात की। राजीव ने फिर से शिवम और नितिन के लिए न्याय मांग रहे युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग की। राजीव यादव ने कहा कि शिवम पाल की मृत्यु के बाद नितिन यादव की मौत का जिम्मेदार प्रशासन है। किसी नेता अधिकारी का बेटा होता तो यही प्रशासन एयरलिफ्ट कराने लगता। यहां तो उसके लिए न्याय मांगने वालों को ही पुलिस ने उठा-उठाकर जेल भेज दिया। अगर न्याय मांग रही आवाजों की सुनवाई होती तो आज दो घरों के चिराग न बुझते। नितिन इकलौता लड़का था, उसकी एक बहन है और पिता किसान हैं जो थोड़ी बहुत खेती है उसी में गुजर-बसर करते हैं। नितिन को डी फार्मा की पढ़ाई करा रहे थे कि पढ़लिखकर कुछ काम करके घर संभालेगा। पिता नन्हे यादव बताते हैं कि आजमगढ़ और प्रयागराज में ईलाज के दौरान बारह-पंद्रह लाख रुपए लग गए, बहुत कर्जा हो गया। ऐसे में नितिन यादव के परिजनों को पचास लाख रूपए तत्काल मुआवजा दिया जाए। अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी इनके घर नहीं गया। इसके विपरीत शिवम और नितिन के लिए न्याय मांगने वाले युवाओं के घर रात के अंधेरे में छापेमारी की गई, झूठा मुकदमा करके जेल में ठूस दिया गया और परिजनों का आरोप है कि बदले की कार्रवाई करते हुए पुलिस जरूरी कागज जो कोर्ट में देने हैं नहीं दे रही जिससे कि युवा जेल में सड़े और पीड़ित परिजन रिश्वत देने को मजबूर हों। राजीव ने कहा कि हर दिन गांवों की सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रहीं हैं और गरीब पृष्ठभूमि की जनता ईलाज के आभाव में मरने को मजबूर है। वहीं ग्रामीण सड़कों का निर्माण तकनीकी रूप से बहुत खराब किया जाता है। ऐसे में किसी भी दुर्घटना के बाद ईलाज की जिम्मेदारी सरकार को लेनी होगी। सोशलिस्ट किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल में राजीव यादव, डाक्टर राजेंद्र यादव, अधिवक्ता विनोद यादव, महेंद्र यादव, अवधेश यादव, नंदलाल यादव, दुर्गा यादव शामिल थे।