दावोस , WEF में हुआ JHARKHAND PAVILION का उद्घाटन, सीएम हेमंत का 2050 तक समृद्ध झारखंड का संकल्प
रांची 22 जनवरी 2026 : मंगलवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में इंडिया पवेलियन (INDIA PAVILION) के साथ-साथ झारखंड पवेलियन (JHARKHAND PAVILION) का उद्घाटन हुआ | पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी वहां मौजूद थे | उन्होंने दावोस में 2050 तक समृद्ध झारखंड बनाने का संकल्प दुहराया और देश के विकास में कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही | झारखंड को पहली बार वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल किया गया है |
![]()
पवेलियन के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि युवा झारखंड को गति देने के लिए दावोस में यह वैश्विक मंच अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा, यही विश्वास है |
CM हेमंत सोरेन ने कुछ तस्वीरों के साथ एक्स पर लिखा, ‘आज वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में इंडिया पवेलियन के उद्घाटन समारोह में केंद्र सरकार और देश के अन्य राज्यों के माननीयों के साथ शामिल होने का सौभाग्य मिला | वैश्विक मंच में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में झारखंड पहली बार शामिल हुआ है, यह हम सभी के लिए गौरव की बात है | मैं झारखंड राज्य से आता हूं, जो प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण राज्य है | ग्रीन एनर्जी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं |’



Nov 05 2026, 18:50
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.1k