झारखंड का हेल्थ सिस्टम होगा मजबूत, गांव-गांव में बनेगा BPHU, सरकार ने दी मंजूरी
रांची 21 जनवरी 2026 : झारखंड की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है | झारखंड में सभी जिलों के हर विधानसभा क्षेत्र में कुल 203 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से 245 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) खोले जाएंगे | स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसकी स्वीकृति दे दी है| सरकार के इस पहल से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर पूरी तरह बदलने की उम्मीद जताई जा रही है |
![]()
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट को इसलिए बनाया गया है ताकि हर ब्लॉक में ही लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें | इसका मकसद इलाज से जुड़ी सेवाओं और लोगों की सेहत से जुड़े बाकी कामों को आपस में बेहतर तरीके से जोड़ना है | BPHU बनने से बीमारियों पर नजर रखने के साथ साथ पहले से प्लान बनाने और इमरजेंसी के लिए तैयार रहने में मदद मिलेगी | इससे बीमारियों और महामारी की समय रहते पहचान कर प्रभावी रूप से कंट्रोल संभव हो सकेगा |



5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.8k