सोनाहातू के प्रसिद्ध टुसू मेले में अवैध रूप से जोरों पर चला हब्बा-डब्बा जुए का खेल

रांची 20 जनवरी 2026 : सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र के बाजार टांड़ मैदान में आयोजित प्रसिद्ध झारखंड टूसू मेला में सोनाहातू पुलिस की मौजूदगी में थाना से केवल आधा किलोमीटर की दूरी पर अवैध रूप से जोरों पर हब्बा-डब्बा जुए का खेल चलाया जाता है. बताया जा रहा है कि हब्बा-डब्बा जुआ खेल सार्वजनिक स्थल पर पूर्ण रूप से अवैध है, लेकिन सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में ही चलाया जा रहा है |

यहां तक कि मेला स्थल के बीचों-बीच सोनाहातू पुलिस प्रशासन पहरेदारी कर रहे हैं और खेल करने वाले आराम से खेल रहे है. जो अवैध रूप से हब्बा डब्बा जुआ द्वारा कमाया गया पैसा प्रशासन और खेल करने वाले के साथ बंदरबांट किया जाता है |

ग्रामीणों ने बताया कि मेला में हब्बा डब्बा जुआ खेल आम हो गया है, लेकिन सोनाहातू क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के सहयोग से सोनाहातू में शनिवार और मंगलवार को लगने वाली प्रसिद्ध सप्ताहिक बाजार में हब्बा डब्बा जुआ का खेल खुलेआम चलाया जाता है | जबकि उक्त बाजार सोनाहातू थाना से केवल आधा किलोमीटर दूर स्थित है | ये अवैध जुआ खेल को लेकर कई ग्रामीण पुलिस प्रशासन को सूचना दिये हैं, लेकिन सोनाहातू पुलिस प्रशासन मौन है | इस संबंध में बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि अब्बा डब्बा जुआ का खेल पूर्ण रूप से अवैध है और इस पर कारवाई जोरों पर चल रही है | साप्ताहिक बाजार में खेल होता है तो जांच कर जल्द कारवाई की जाएगी.

सोनाहातू के प्रसिद्ध टुसू मेले में अवैध रूप से जोरों पर चला हब्बा-डब्बा जुए का खेल

रांची 20 जनवरी 2026 : सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र के बाजार टांड़ मैदान में आयोजित प्रसिद्ध झारखंड टूसू मेला में सोनाहातू पुलिस की मौजूदगी में थाना से केवल आधा किलोमीटर की दूरी पर अवैध रूप से जोरों पर हब्बा-डब्बा जुए का खेल चलाया जाता है. बताया जा रहा है कि हब्बा-डब्बा जुआ खेल सार्वजनिक स्थल पर पूर्ण रूप से अवैध है, लेकिन सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में ही चलाया जा रहा है |

 

यहां तक कि मेला स्थल के बीचों-बीच सोनाहातू पुलिस प्रशासन पहरेदारी कर रहे हैं और खेल करने वाले आराम से खेल रहे है. जो अवैध रूप से हब्बा डब्बा जुआ द्वारा कमाया गया पैसा प्रशासन और खेल करने वाले के साथ बंदरबांट किया जाता है |

ग्रामीणों ने बताया कि मेला में हब्बा डब्बा जुआ खेल आम हो गया है, लेकिन सोनाहातू क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के सहयोग से सोनाहातू में शनिवार और मंगलवार को लगने वाली प्रसिद्ध सप्ताहिक बाजार में हब्बा डब्बा जुआ का खेल खुलेआम चलाया जाता है | जबकि उक्त बाजार सोनाहातू थाना से केवल आधा किलोमीटर दूर स्थित है | ये अवैध जुआ खेल को लेकर कई ग्रामीण पुलिस प्रशासन को सूचना दिये हैं, लेकिन सोनाहातू पुलिस प्रशासन मौन है | इस संबंध में बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि अब्बा डब्बा जुआ का खेल पूर्ण रूप से अवैध है और इस पर कारवाई जोरों पर चल रही है | साप्ताहिक बाजार में खेल होता है तो जांच कर जल्द कारवाई की जाएगी.

Maiya Samman Yojana में नाम जोड़ने के लिए फिर खुल सकता है पोर्टल, क्या सरकार बढ़ायेगी बजट

रांची 19 जनवरी 2026 : झारखंड राज्य में मंईयां सम्मान योजना की 17वीं किश्त आने के बाद अब लाभुकों को 18वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है | वर्तमान में इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है, जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में काफी मददगार साबित हो रही है | हालांकि, राज्य की कुछ ऐसी पात्र महिलाएं भी हैं जो उम्र सीमा या दस्तावेजों की कमी के कारण अब तक इस योजना से नहीं जुड़ पाई हैं |

अब एक महत्वपूर्ण खबर यह है कि आगामी 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलने वाले राज्य के बजट सत्र में सरकार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के बजट में बढ़ोतरी कर सकती है |

हेमंत सरकार अगर इस योजना के लिए बजट में बढ़ोतरी करती है तो यह तय है कि नये नामों को जोड़ने के लिए इसका पोर्टल एक बार फिर खोला जाएगा | आखिरी बार दिसंबर 2025 में पोर्टल खोला गया था, जिसमें कई पात्र महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है और उन्हें अपनी पहली किश्त का इंतजार है | जो महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं लेकिन अब तक नहीं जुड़ पाई हैं, उन्हें अपने रजिस्ट्रेशन के लिए तैयार रहना चाहिए. वर्तमान में लगभग 56 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं |

अंश-अंशिका की तलाश में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 और बच्चे बरामद, 13 गिरफ्तार

रांची 18 जनवरी 2026 : 2 जनवरी को धुर्वा के मल्लार कोचा, मौसीबाड़ी से लापता अंश व अंशिका की 14 जनवरी को सकुशल बरामदगी के बाद आरोपी दंपती नभ खरवार और उसकी पत्नी सोनी कुमारी को रांची एसआइटी ने गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ के बाद बच्चा चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया |रविवार को झारखंड पुलिस ने इस बड़े गिरोह के 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 12 और बच्चों को बरामद कर लिया |

इस पूरे गिरोह में अब तक 9 पुरुष और 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है | इनमें बच्चों का अपहरण करने वाले 12 लोग और बच्चों के खरीदने वाले तीन लोग शामिल हैं |

रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि यह गिरोह गुलगुलिया की तरह रहता है. मौका देखते ही बच्चों का अपहरण कर लेता है. गिरोह मुख्य रूप से झोपड़पट्टी में रहनेवाले, कूड़ा चुननेवाले जैसे गरीब बच्चों को टारगेट करता है | सही खरीदार नहीं मिलने पर गिरोह के लोग बच्चों को अपने पास एक-दो साल रखते हैं और खुद के बच्चे कहते हैं. इनसे चोरी और पॉकेटमारी समेत अनैतिक कार्य करवाते हैं. यह गिरोह झारखंड समेत ओडिशा, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में सक्रिय है. गिरफ्तार आरोपियों में कुछ पहले से चार्जशीटेट हैं. गिरोह बच्चा चोरी करनेवाला प्रोफेशनल मानव तस्कर है |

अब झारखंड के भिखारी होंगे खुशहाल! सरकार करेगी गिनती… योजनाओं का मिलेगा लाभ

रांची 17 जनवरी 2026 : राज्य के शहरी क्षेत्रों में भिखारियों का सर्वे कराया जायेगा |उनकी पहचान कर सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी| उनको केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा | पुनर्वास गृहों का प्रबंध किया जायेगा | नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों को इससे संबंधित निर्देश दिया है |निकायों को इच्छुक स्वयंसेवी संस्थाओं का चयन कर सर्वे करने को कहा गया है |

चयनित गैर सरकारी संस्थाओं का दर्पण पोर्टल पर पंजीकृत होना जरूरी है. यह सब भारत सरकार की ओर से संचालित सपोर्ट फॉर मार्जिनलाइज्ड इंडिविजुअल्स फॉर लाइवलीहुड एंड इंटरप्राइजेज (स्माइल) योजना के तहत किया जा रहा है|

योजना के तहत भिखारियों का सर्वेक्षण, पहचान, संग्रहण, सुरक्षा व पुनर्वास गृहों के संचालन के लिए सहायता प्रदान की जाती है | सर्वे के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राज्यों को अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा | इसका उपयोग शहरों में भीख मांगकर गुजर-बसर कर रहे लोगों का जीवन स्तर उठाने के लिए किया जायेगा | उनको केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा. साथ ही योग्यता के आधार पर उनको रोजगार के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा |

31 मार्च के बाद खत्म हो रहे झारखंड से चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे, विस्तार का इंतजार

रांची 27 मार्च 2026 : मार्च का महीना अब खत्म होने वाला और इसके साथ 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल 2026 से झारखंड से होकर चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी खत्म होने वाले हैं | धनबाद और गोमो होकर चलने वाली ट्रेनों के विस्तार का इंतजार है |रेलवे ने कुछ ट्रेनों को नियमित करने का प्रस्ताव भेजा है, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है | यात्रियों को खासकर धनबाद और गोमो स्टेशन होकर चलने वाली ट्रेनों के अवधि विस्तार का इंतजार है |

बताया जा रहा है कि मार्च के अंत से अप्रैल के पहले सप्ताह तक में ट्रेनों का परिचालन बंद हो जाएगा |धनबाद मंडल की ओर से कई ट्रेनों के अवधि विस्तार के लिए प्रस्ताव दिया गया है | साथ ही, कई ट्रेनों को नियमित करने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है |अगर इस पर पहल होती है, तो जल्द ही धनबाद-दिल्ली-धनबाद स्पेशल, धनबाद-यशवंतपुर-धनबाद समेत कई दूसरी ट्रेनों को नियमित किया जा सकता है |

कब किस ट्रेन का लगेगा आखिरी फेरा

30 मार्च को 03639 धनबाद- शकूर बस्ती स्पेशल अंतिम फेरा लगाएगी | स्लीपर में जहां वेटिंग है वहीं एसी क्लास में आरएसी चल रही है | 31 मार्च को प्रस्थान करने वाली 03640 शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल स्लीपर में जहां आरएसी है वहीं एसी क्लास में सीट खाली है |

25 अप्रैल तक शनिवार को 06563 यशवंतपुर- धनबाद स्पेशल और 23 फरवरी से 27 अप्रैल तक सोमवार को 06564 धनबाद- यशवंतपुर स्पेशल दोनों ओर से इस ट्रेन में लंबी वेटिंग चल रही है |

रांची में भाजपा नेता के घर फायरिंग: क्रिकेट विवाद में खूनी खेल, पहले हुई चाकूबाजी फिर पथराव और गोलीबारी

रांची 26 मार्च 2026 : रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है || 24 मार्च के क्रिकेट विवाद ने गुरुवार को खूनी मोड़ ले लिया |भाजपा नेता अनिल पांडेय के घर पर 10 राउंड फायरिंग की सूचना है| पंडरा ओपी क्षेत्र के बैंक कॉलोनी स्थित विकास नगर में आज दोपहर करीब 1 बजकर 14 मिनट पर भाजपा नेता अनिल पाण्डेय के आवास के बाहर गोलीबारी हुई | इसके बाद पथराव किया गया | घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी |

चाकूबाजी के बाद हुई फायरिंग

वारदात के संबंध में मिली जानकारी अनुसार दिव्यांशु मिश्रा नामक एक शख्स दोपहर में ओटीसी ग्राउंड पर खड़ा था | इस दौरान कुछ लोग वहां पर आए और खड़े रहने की वजह पूछकर उन पर चाकू से हमला कर दिया |जिसके बाद फायरिंग हुई | वहीं, भाजपा नेता अनिल पांडेय का दावा है कि हमलावरों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं | हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों का कहना था कि हमले के बाद उन्होंने खुद भी अपने लाइसेंसी राइफल से जवाबी फायरिंग की थी |

झारखंडियों को लगा ‘महंगाई का करंट’: बिजली टैरिफ में भारी बढ़ोतरी, देखें नया रेट कार्ड

रांची 25 मार्च 2026 : 1 अप्रैल 2026 से आपका बिजली बिल बदल जायेगा. JBVNL ने नया टैरिफ जारी किया है |घरेलू, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल तीनों सेक्टर में दरें बढ़ी हैं | झारखंड के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है |1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नये बिजली टैरिफ के तहत घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक सभी श्रेणियों की दरों में बढ़ोतरी कर दी गयी है, जिससे आम लोगों से लेकर व्यापार और उद्योग जगत तक पर इसका सीधा असर पड़ेगा|

प्रति यूनिट दर बढ़ने से उपभोक्ताओं का मासिक बिजली बिल बढ़ना तय है. 

घरेलू उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

घरेलू कैटिगिरी में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए बिजली की दरों में बढ़ोतरी की गयी है. ग्रामीण इलाकों में प्रति यूनिट दर पहले जहां 6.70 रुपये लगता था वह अब बढ़कर 7.20 रुपये हो गयी है, जबकि शहरी उपभोक्ताओं के लिए यह 6.85 रुपये से बढ़कर 7.40 रुपये प्रति यूनिट हो गयी है. भले ही फिक्स्ड चार्ज में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन यूनिट दर में वृद्धि का सीधा असर कुल बिल पर पड़ेगा, जिससे आम लोगों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ेगा.

जयपाल सिंह मुंडा की जयंती आज, सौ झारखंड आंदोलनकारी होंगे सम्मानित, रांची व खूंटी में कई कार्यक्रमों का आयोजन

रांची 03 जनवरी 2024 :झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती (तीन जनवरी 2024) को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा| तीन जनवरी को सौ झारखंड आंदोलनकारियों को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम (कचहरी रोड) में सम्मानित किया जायेगा| यह कार्यक्रम दिन के 12 बजे शुरू होगा|

इससे पूर्व अलबर्ट एक्का चौक से स्टेडियम तक सांस्कृतिक टोली के साथ जुलूस निकाला जायेगा| वहां जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला जायेगा | पद्मश्री मुकुंद नायक और लोक गायिका सीमा देवी की अगुवाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे | यह जानकारी मोर्चा के संस्थापक सह प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने दी | उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सरकार से तीन जनवरी को राजकीय झारखंड आंदोलनकारी दिवस घोषित करने की मांग की जायेगी | यह कार्यक्रम नॉर्थ ईस्ट के असम में भी भव्यता के साथ होगा |

कोल इंडिया में काम करनेवालों से ज्यादा रिटायर कर्मचारी, पेंशन में खर्च हो जाते हैं 4500 करोड़ रुपये से अधिक

रांची 02 जनवरी  2024 : कोल इंडिया में रिटायर कर्मियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है| कोल माइंस प्रोविडेंट फंड (सीएमपीएफ) की रिपोर्ट के अनुसार, पेंशन कर्मियों की संख्या काम करनेवालों से डेढ़ लाख अधिक हो गयी है| कोल इंडिया में काम करनेवाले स्थायी कर्मियों की संख्या एक अक्तूबर 2023 को 233048 है. वहीं, रिटायर कर्मियों की संख्या 31 मार्च 2023 को 368546 थी |

इनको पेंशन देने के मद में हर साल करीब 4500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो रहा है| पेंशन मद में खर्च हो रही ज्यादा राशि को लेकर सीएमपीएफ के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने कई बार चिंता जतायी है| ट्रस्टी पेंशन मद में जमा राशि को बढ़ाने को लेकर कोल इंडिया और कोयला मंत्रालय पर दबाव भी बना रहा है| हाल में कोल इंडिया ने 10 रुपये प्रति टन की दर से पेंशन फंड में राशि देना शुरू किया है. इसके बाद फंड में करीब 4367 करोड़ रुपये बीते वित्तीय वर्ष में मिला है |

पेंशन मद में खर्च होता है 4500 करोड़ रुपये से अधिक, आते हैं करीब 4300 करोड़

पेंशन मद में ज्यादा खर्च पर कई बार सीएमपीएफ के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने जतायी है चिंता

14 फीसदी जाता है पेंशन मद में

कोल इंडिया में कार्यरत कोयला कर्मियों के वेतन से 14 फीसदी पेंशन मद में जाता है. इसमें सात फीसदी कर्मी तथा सात फीसदी कोयला कंपनियों का हिस्सा होता है. यह राशि पेंशन फंड के संचालन के लिए काफी नहीं है. इस कारण कोयला बिक्री से सेस के रूप में भी राशि दी जाती है. केंद्र सरकार ने भी सीएमपीएफ के पेंशन मद में सहयोग कम कर दिया है. वित्त वर्ष 2020-21 में पेंशन निधि में 4503.46