अब झारखंड के भिखारी होंगे खुशहाल! सरकार करेगी गिनती… योजनाओं का मिलेगा लाभ
रांची 17 जनवरी 2026 : राज्य के शहरी क्षेत्रों में भिखारियों का सर्वे कराया जायेगा |उनकी पहचान कर सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी| उनको केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा | पुनर्वास गृहों का प्रबंध किया जायेगा | नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों को इससे संबंधित निर्देश दिया है |निकायों को इच्छुक स्वयंसेवी संस्थाओं का चयन कर सर्वे करने को कहा गया है |
![]()
चयनित गैर सरकारी संस्थाओं का दर्पण पोर्टल पर पंजीकृत होना जरूरी है. यह सब भारत सरकार की ओर से संचालित सपोर्ट फॉर मार्जिनलाइज्ड इंडिविजुअल्स फॉर लाइवलीहुड एंड इंटरप्राइजेज (स्माइल) योजना के तहत किया जा रहा है|
योजना के तहत भिखारियों का सर्वेक्षण, पहचान, संग्रहण, सुरक्षा व पुनर्वास गृहों के संचालन के लिए सहायता प्रदान की जाती है | सर्वे के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राज्यों को अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा | इसका उपयोग शहरों में भीख मांगकर गुजर-बसर कर रहे लोगों का जीवन स्तर उठाने के लिए किया जायेगा | उनको केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा. साथ ही योग्यता के आधार पर उनको रोजगार के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा |



Nov 05 2026, 18:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k