31 मार्च के बाद खत्म हो रहे झारखंड से चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे, विस्तार का इंतजार
रांची 27 मार्च 2026 : मार्च का महीना अब खत्म होने वाला और इसके साथ 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल 2026 से झारखंड से होकर चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी खत्म होने वाले हैं | धनबाद और गोमो होकर चलने वाली ट्रेनों के विस्तार का इंतजार है |रेलवे ने कुछ ट्रेनों को नियमित करने का प्रस्ताव भेजा है, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है | यात्रियों को खासकर धनबाद और गोमो स्टेशन होकर चलने वाली ट्रेनों के अवधि विस्तार का इंतजार है |
![]()
बताया जा रहा है कि मार्च के अंत से अप्रैल के पहले सप्ताह तक में ट्रेनों का परिचालन बंद हो जाएगा |धनबाद मंडल की ओर से कई ट्रेनों के अवधि विस्तार के लिए प्रस्ताव दिया गया है | साथ ही, कई ट्रेनों को नियमित करने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है |अगर इस पर पहल होती है, तो जल्द ही धनबाद-दिल्ली-धनबाद स्पेशल, धनबाद-यशवंतपुर-धनबाद समेत कई दूसरी ट्रेनों को नियमित किया जा सकता है |
कब किस ट्रेन का लगेगा आखिरी फेरा
30 मार्च को 03639 धनबाद- शकूर बस्ती स्पेशल अंतिम फेरा लगाएगी | स्लीपर में जहां वेटिंग है वहीं एसी क्लास में आरएसी चल रही है | 31 मार्च को प्रस्थान करने वाली 03640 शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल स्लीपर में जहां आरएसी है वहीं एसी क्लास में सीट खाली है |
25 अप्रैल तक शनिवार को 06563 यशवंतपुर- धनबाद स्पेशल और 23 फरवरी से 27 अप्रैल तक सोमवार को 06564 धनबाद- यशवंतपुर स्पेशल दोनों ओर से इस ट्रेन में लंबी वेटिंग चल रही है |



5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k